फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramita Jindal Final Highlights: रमिता 10 मी. एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं, पदक से चूकीं

Mon, 29 Jul 2024 01:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Jul 2024 01:29 PM IST
खास बातें

Ramita Jindal Paris Olympics Shooting Final: महिला निशानेबाज रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश कर रही थीं। रविवार को मनु भाकर ने भारत के पदक का खाता खोला था और उम्मीद थी कि रमिता देश को दूसरा पदक दिलाएंगी, लेकिन वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
Ramita Jindal Shooting Final Updates Paris Olympics 2024 10M Air Rifle Final Medal Result News in Hindi
रमिता जिंदल - फोटो : Instagram

लाइव अपडेट

01:17 PM, 29-Jul-2024

Ramita Jindal Final Live: रमिता की पदक की उम्मीद धूमिल

रमिता महिला 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट में सातवें स्थान पर रहीं और पदक लाने से चूक गईं। रमिता ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरी सीरीज में वह पिछड़ गईं जिसके बाद वापसी नहीं कर सकीं। रमिता ने 10.2 शॉट के साथ शुरुआत की थी जिससे वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गई थीं और बाहर होने से 0.2 अंक आगे थीं। इसके बाद उन्होंने फिर 10.2 का शॉट खेला जिससे रमिता संयुक्त रूप से छठे स्थान पर खिसक गईं। रमिता ने इसके बाद शूटऑफ में 10.5 का स्कोर किया, लेकिन रमिता की प्रतिद्वंद्वी मुलर ने 10.8 का स्कोर कर खुद को मुकाबले में बनाए रखा। इस तरह रमिता का सफर सातवें स्थान पर रहकर समाप्त हुआ। 

01:13 PM, 29-Jul-2024

Ramita Jindal Final Live: रमिता ने की वापसी

रमिता ने तीसरी सीरीज में वापसी की है। उन्होंने 10.4 और 10.5 के शॉट खेले जिससे वह छठे स्थान पर आ गई हैं। रमिता ने फिर 10.2 का शॉट खेला, लेकिन इससे रमिता पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं जिससे उनकी उम्मीदें बरकरार हैं। रमिता ने लगातार दो बार 10.2 के शॉट खेले और वह छठे स्ठान पर चल रही हैं। 
विज्ञापन
01:09 PM, 29-Jul-2024

Ramita Jindal Final Live: सातवें नंबर पर खिसकीं रमिता

अच्छी शुरुआत के बाद रमिता दूसरी सीरीज खत्म होने पर सातवें स्थान पर खिसक गई हैं। रमिता ने 9.7 का स्कोर किया और वह काफी पीछे हो गई हैं। 

01:05 PM, 29-Jul-2024

Ramita Jindal Final Live: पहली सीरीज के बाद चौथे स्थान पर रमिता

रमिता पहली सीरीज की समाप्ति के बाद चौथे स्थान पर हैं। रमिता ने पांच शॉट के बाद 10.5 का स्कोर किया। 
01:01 PM, 29-Jul-2024

Ramita Jindal Final Highlights: रमिता 10 मी. एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं, पदक से चूकीं

Ramita Jindal Paris Olympics Shooting Final Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला निशानेबाज रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश कर रही हैं। रविवार को मनु भाकर ने भारत के पदक का खाता खोला था और अब रमिता से निशानेबाजी में एक और पदक की आस है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed