Qatar vs Ecuador: कतर को इक्वाडोर ने रौंदा, फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में पहली बार मेजबान टीम उद्घाटन मैच हारी
{"_id":"637a494ab9301d34e4172c6e","slug":"qatar-vs-ecuador-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-a-1st-match-at-al-bayt-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Qatar vs Ecuador: कतर को इक्वाडोर ने रौंदा, फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में पहली बार मेजबान टीम उद्घाटन मैच हारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 20 Nov 2022 11:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:40 PM IST
खास बातें
Qatar vs Ecuador FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। उसे इक्वाडोर ने उद्घाटन मैच में 2-0 से हरा दिया। विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान टीम उद्घाटन मुकाबले में हारी है। अब कतर की नजर अगले दो मैच में नीदरलैंड और सेनेगल के खिलाफ उलटफेर करने पर होगी। वह दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था।
विज्ञापन
वेलेंसिया ने पेनल्टी पर गोल किया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:34 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने कतर को हराया
मेजबान कतर उद्घाटन मैच में इक्वाडोर के खिलाफ हार गया है। उसे अल बायत स्टेडियम में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ए के इस मुकाबले को जीतकर इक्वाडोर ने तीन अंक हासिल कर लिए हैं। इक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान एनर वेलेंसिया ने दो गोल दागे। उनके विश्व कप में चार मैच में कुल पांच गोल हो गए हैं। इस हार के बाद कतर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान टीम उद्घाटन मुकाबले में हारी है। अब कतर की नजर अगले दो मैच में नीदरलैंड और सेनेगल के खिलाफ उलटफेर करने पर होगी। वह दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था।
कतर का अगला मैच अब 25 नवंबर को सेनेगल के खिलाफ होगा। वहीं, इक्वाडोर की टीम उसी दिन नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी।
11:14 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: मैच में 10 मिनट बाकी
उद्घाटन मुकाबले को समाप्त होने में अब 10 मिनट बाकी है। इक्वाडोर की टीम 80 मिनट तक 2-0 से आगे है। कतर को अब मैच में वापसी करने के लिए चमत्कार करना होगा। अगर वह हारता है तो घरेलू मैदान पर उसके लिए यह शर्म की बात होगी।
विज्ञापन
11:04 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: हाफटाइम के बाद दो तरह के खेल हुए
हाफटाइम के बाद दो तरह के खेल हुए हैं। पहला- कतर ने इक्वाडोर को गोल करने से रोका है। दूसरा- इक्वाडोर की टीम खुद ही गोल करना नहीं चाहती। उसने दो गोल से संतोष कर लिया है और अब डिफेंस करने पर उतर आई है। पहले हाफ में इक्वाडोर ने तेज खेल दिखाया है। दूसरा हाफ फुटबॉल के लिहाज से पहले की तुलना में अब तक ज्यादा निराशाजनक रहा है।10:55 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: एक घंटे का खेल पूरा
उद्घाटन मैच में एक घंटे का खेल पूरा हो गया है। कतर ने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने गोल करने के कई प्रयास किए हैं, लेकिन वह अंत ठीक से नहीं कर पा रहा है। कतर के पास मैच में वापसी के लिए 30 मिनट का समय है।10:41 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: हाफटाइम के बाद खेल शुरू
हाफटाइम के बाद खेल शुरू हो चुका है। इक्वाडोर 2-0 से आगे है। कतर के सामने वापसी करनी की चुनौती है। वह अपने होमग्राउंड पर पहले ही मैच में नहीं हारना चाहेगा।10:23 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: हाफटाइम तक इक्वाडोर आगे
पहले मैच में आधा खेल हो चुका है। हाफटाइम तक इक्वाडोर ने कतर के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना रखी है। उसके लिए दोनों गोल कप्तान वेलेंसिया ने किए हैं। कतर की टीम इस मैच में अब तक इक्वाडोर को टक्कर नहीं दे पाई है। दूसरे हाफ में उसके ऊपर वापसी का दबाव होगा। फुटबॉल विश्व कप के 92 साल के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान देश पहला मैच नहीं हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का दूसरा गोल
इक्वाडोर के कप्तान वेलेंसिया ने दूसरा गोल किया। उन्होंने पेरेसियाडो के शॉट पर उछलते हुए अपने सिर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उनके इस बेहतरीन हेडर ने इक्वाडोर को 31वें मिनट में 2-0 से आगे कर दिया।09:49 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का पहला गोल
इक्वाडोर ने 16वें मिनट मे ंपहला गोल किया। कतर के गोलकीपर शाद अल शीब ने इक्वाडोर के कप्तान को बॉक्स में रोकने की कोशिश की। रेफरी ने इसे फाउल करार दिया। उन्हें यलो कार्ड दिया गया और इक्वाडोर को पेनल्टी। कप्तान वेलेंसिया ने इस बार टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उनका पहला गोल खारिज कर दिया गया था। वेलेंसिया के विश्व कप के चार मैच में चार गोल हो गए हैं।09:36 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का गोल ऑफ साइड करार
इक्वाडोर ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उसके खिलाड़ी वेलेंसिया ने तीसरे मिनट में ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। हालांकि, वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने उसे खारिज कर दिया। इस तरह इक्वाडोर तीसरे मिनट में बढ़त हासिल करने से चूक गया।09:18 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन घोषित
इक्वाडोर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 4-4-2: हर्नान गैलिंडेज, एंजेलो प्रेसियाडो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापी, पेर्विस एस्टुपिनन, गोंजालो प्लाटा, मोइसेस कैइडो, जेगसन मेंडेज, रोमारियो इबारा, एनर वालेंसिया (कप्तान), माइकल एस्ट्राडा।कोच: गुस्तावो अल्फारो।
कतर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 5-3-2: साद अलशीब, पेड्रो मिगुएल, बासम हिशाम, बौआलेम खौखी, अब्देलकरीम हसन, होमम अहमद, करीम बौदियाफ, अब्दुलअजीज हातेम, हसन अल हयदोस (कप्तान),अल्मोएज अली, अकरम अफीफ।
कोच: फेलिक्स सांचेज।