फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics Day 3 Live: महिला एकल स्पर्धा के राउंड 32 में मनिका बत्रा की जीत, प्रीथिका को 4-0 से हराया

Tue, 30 Jul 2024 01:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 01:16 AM IST
खास बातें

India at Paris Olympics 2024 Day 3 Result Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का तीसरा दिन है। भारत ने दूसरे दिन यानी रविवार 28 जुलाई को अपने पदक का खाता खोला। निशानेबाजी में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 3 Games Live Update Shooting Badminton Aquatics Football Hockey Result Medals Tally
मनिका बत्रा - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

01:13 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 3 Live: 4-0 से मनिका जीतीं

मनिका बत्रा ने फ्रांस की प्रीथिका पावड़े को हराकर महिला एकल स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की। मनिका के पहले गेम में बेहतरीन डिफेंस देखने को मिला, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे गेम में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और12वीं वरीयता प्राप्त प्रीथिका के खिलाफ जीत दर्ज की। मनिका ने यह मुकाबला 4 - 0 से जीत लिया। अब उनका मुकाबला राउंड ऑफ 16 में मिउ हिरानो या चेंगझू झू से होगा।
01:03 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 3 Live: मनिका 3-0 से आगे

मनिका बत्रा फ्रांस की प्रीथिका पावडे के खिलाफ 3-0 से आगे हैं। उन्होंने तीसरा गेम 11-9 से जीता। 
विज्ञापन
12:50 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Day 3 Live: मनिका ने जीता दूसरा गेम

दूसरा गेम भी मनिका बत्रा ने जीत लिया। उन्होंने प्रीथिका को 11-6 से हराया। अब मनिका 2-0 से आगे हैं।
12:45 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Live: मनिका ने जीता पहला गेम

मनिका बत्रा ने फ्रांस की 12वीं वरीयता प्राप्त प्रीथिका पावड़े के खिलाफ पहला गेम 11-9 से जीत लिया है।
12:09 AM, 30-Jul-2024

Paris Olympics Live: मनिका बत्रा मुकाबले के लिए तैयार

मनिका बत्रा अब टेबल टेनिस में महिला एकल के राउंड ऑफ 32 में फ्रांस की प्रीथिका पावड़े से भिड़ेंगी। ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी को हराने के बाद बत्रा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।
07:32 PM, 29-Jul-2024

Paris Olympics Live: जोकोविच ने नडाल को हराया

24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल मैच में राफेल नडाल को सीधे सेटों में हराया। जोकोविच ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में स्पेन के नडाल को 1-6, 4-6 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। नडाल को लाल बजरी का बादशाह माना जाता है, लेकिन वह इस मैच में जोकोविच से सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 29-Jul-2024

Paris Olympics Live: तुर्किये ने भारत को हराया

तुर्किये ने तीसरी वरयीता प्राप्त भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम को हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। तुर्किये ने चौथा सेट 58-54 के अंतर से जीता। तुर्किये ने पहले दो सेट अपने नाम किए थे, लेकिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने वापसी करते हुए तीसरा सेट अपने नाम किया था। हालांकि, धीरज, प्रवीण और तरुणदीप की तिकड़ी चौथे सेट में लय कायम नहीं रख सकी और यह सेट गंवा बैठी। भारत ने चौथे सेट में 9, 10, 9, 9 10, 7 का स्कोर किया। दूसरी ओर तुर्किये ने 10, 10, 9, 10, 9, 10 का स्कोर कर जीत दर्ज की। 
06:46 PM, 29-Jul-2024

Paris Olympics Live: भारत ने जीता तीसरा सेट

भारतीय तीरंदाजों ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए 55-54 के अंतर से जीत दर्ज की। भारत हालांकि इस मैच में 1-2 से पिछड़ रहा है। 
06:41 PM, 29-Jul-2024

Paris Olympics Live: तुर्किये ने बनाई बढ़त

तुर्किये ने दूसरा सेट जीतकर बढ़त बरकरार रखी है। भारत ने इस सेट में कुल 52 अंक बनाए, जबकि तुर्किये ने 55 अंक के साथ यह सेट अपने नाम किया। भारत ने दूसरे सेट में 8, 9, 8, 8, 10, 9 के शॉट खेले, जबकि तुर्किये ने 9, 9, 9, 9, 10, 9 के शॉट खेले। 
06:36 PM, 29-Jul-2024

Paris Olympics Live: तुर्किये ने जीता पहला सेट

तुर्किये ने भारत के खिलाफ पहला सेट अपने नाम किया। तुर्किये ने यह सेट 57-53 से अपने नाम किया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed