Paris Olympics Day 13 Live: नीरज को रजत पदक, पाकिस्तान के नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
{"_id":"66b465954040e187a4033f09","slug":"paris-olympics-2024-day-13-games-live-boxing-athletics-aquatics-result-medals-tally-news-in-hindi-2024-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 13 Live: नीरज को रजत पदक, पाकिस्तान के नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Fri, 09 Aug 2024 01:55 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:55 AM IST
खास बातें
India at Paris 2024 Olympics Games Day 13 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन था। भारत ने अब तक पांच पदक जीत लिए हैं। इनमें चार कांस्य और एक रजत पदक शामिल है
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:19 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: नीरज को रजत
भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है। उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।12:51 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: नीरज का चौथा प्रयास
नीरज का चौथा प्रयास फाउल रहा। वह अभी भी 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अरशद 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन
12:33 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: नीरज का तीसरा प्रयास
नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। फिलहाल वह 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम 92.97 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।12:21 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: नीरज का दूसरा प्रयास 89.45 मीटर का
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। उनका यह दूसरा प्रयास रहा। वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। वह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। 89.45 मीटर नीरज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।12:09 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: नीरज का पहला प्रयास फाउल
नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वह थ्रो के लिए तय सीमा लाइन से टच कर गए। ऐसे में उनका पहला प्रयास नाकाम रहा। फिलहाल पहले नंबर पर वालकॉट हैं, जिन्होंने 86.16 मीटर का थ्रो किया है। शुरू में तीन प्रयास के बाद एलिमिनेशन होगा। फिर आखिरी तीन प्रयास छह एथलीटों के बीच होगा।12:00 AM, 09-Aug-2024
Paris Olympics Live: भालाफेंक का फाइनल शुरू
भालाफेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के नीरज चोपड़ा से स्वर्ण की उम्मीदें हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक थ्रो नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 PM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: हर हॉकी खिलाड़ी को 15 लाख रुपये
हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'हॉकी इंडिया पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को साढ़े सात लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करता है।'09:51 PM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, अब कांस्य के लिए लड़ेंगे
भारत के अमन सहरावत कुश्ती की 57 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में सेमीफाइनल में हार गए। उन्हें जापान के शीर्ष वरीय हिगुची रेई ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हरा दिया। पहला राउंड यानी तीन मिनट से भी कम समय में जापानी पहलवान ने अमन को चित कर 10 अंक हासिल किए और तकनीकी श्रेष्ठता पर जीत दर्ज की। अब जबकि हिगुची फाइनल में पहुंच गए हैं, अमन के पास कांस्य जीतने का मौका होगा। कांस्य के लिए वह भिड़ेंगे। उनका कांस्य पदक का मुकाबला नौ अगस्त को पुएर्ते रिको के पहलवान डेरियन टोई क्रूज से होगा।09:47 PM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: अमन का मुकाबला शुरू
अमन सहरावात का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में उनका मुकाबला जापान के हिगुची रेई से था। हिगुची की वरीयता शीर्ष थी।08:51 PM, 08-Aug-2024