Paris Olympics Day 12 Live: मीराबाई पेरिस में पदक लाने से चूकीं, चौथे स्थान पर रहीं, कुल 199 किग्रा वजन उठाया
{"_id":"66b2fd85efe64edbda0aaa63","slug":"paris-olympics-2024-day-12-games-live-boxing-golf-men-s-hockey-athletics-result-medals-tally-news-in-hindi-2024-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 12 Live: मीराबाई पेरिस में पदक लाने से चूकीं, चौथे स्थान पर रहीं, कुल 199 किग्रा वजन उठाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 08 Aug 2024 01:53 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:53 AM IST
खास बातें
India at Paris 2024 Olympics Games Day 12 Highlights: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए 12वां दिन बेहद खराब रहा। जिनसे पदक की आस थी, वह चूक गए, जबकि विनेश को अयोग्य करार दिया गया। भारत के पदकों की संख्या अब भी तीन ही है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:52 AM, 08-Aug-2024
अविनाश साबले भी हारे
भारत के अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज में 11वें स्थान पर रहे। इसी के साथ भारत के पदक की उम्मीदों को एक और झटका लगा। इसी के साथ भारत के लिए 12वां दिन समाप्त हो गया।01:15 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: पदक से चूकीं मीराबाई चानू
भारत की मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गईं हैं। मीराबाई ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 199 किलो भार का वजन उठाया और वह चौथे स्थान पर रहीं। स्नैच में मीराबाई ने 88 किग्रा वजन उठाया था, लेकिन क्लीन एंड जर्क में वह 111 किग्रा का ही वजन उठा सकीं। मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने कुल 202 किग्रा का वजन उठाकर रजत पदक जीता था। चीन की होऊ झिहूई कुल 206 किग्रा का वजन उठाकर शीर्ष पर रहीं, जबकि रोमानिया की मिहाएला वेलेंटिना ने कुल 205 किग्रा का वजन उठाकर रजत और थाईलैंड की खांबाओ सुरोदचना कुल 200 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक लाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
01:06 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: तीसरे प्रयास में विफल रहीं चानू
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह तीसरे प्रयास में 114 का भार नहीं उठा सकीं जिससे इस दौर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 111 किग्रा भार वर्ग रहा। मीराबाई इस तरह चौथे स्थान पर खिसक गईं। मीराबाई का स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल स्कोर 199 का रहा। टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने कुल 202 किग्रा का वजन उठाकर रजत पदक जीता था।01:00 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: चानू ने दूसरे प्रयास में प्राप्त की सफलता
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 111 किग्रा का वजन सफलतापूर्वक उठाया। इस प्रदर्शन के दम पर वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मीराबाई का स्कोर फिलहाल 199 का है।12:57 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: पहले प्रयास में विफल रहीं मीराबाई
मीराबाई चानू क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में विफल रहीं। चानू ने 111 किग्रा वजन भार उठाने का निर्णय लिया था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जर्क में विफल रहीं।12:43 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: चानू ने वजन बढ़ाया
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में अपना वजन बढ़ा दिया है। चानू ने पहले प्रयास में 107 किग्रा वजन उठाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वह 111 किग्रा का वजन उठाने उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: क्लीन एंड जर्क शुरू
स्नैच वर्ग समाप्त होने के बाद क्लीन एंड जर्क वर्ग की शुरुआत हो गई है। मीराबाई 88 किग्रा वजन उठाकर स्नैच में संयुक्त तीसरे स्थान पर थीं और अब क्लीन एंड जर्क में चुनौती पेश करने उतरेंगी। मीराबाई पहले प्रयास में 107 किग्रा वजन उठाएंगी।12:07 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: स्नैच दौर खत्म
स्नैच दौर के खत्म होने के बाद मीराबाई चानू 88 किग्रा वजन भार सफलतापूर्वक उठाने के साथ ही संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। मीराबाई के अलावा थाईलैंड की खांबाओ सुरोदचना ने भी 88 किग्रा वजन उठाया है। रोमानिया की मिहाला वेलेंटिना 93 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष पर, जबकि और चीन की होऊ झिहूई 89 किग्रा वजन उठाकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं। मीरबाई ने क्लीन एंड जर्क की शुरुआत 107 किग्रा वजन उठाकर करने का फैसला किया है।12:02 AM, 08-Aug-2024
Paris Olympics Live: चानू संयुक्त तीसरे स्थान पर
मीराबाई चानू ने स्नैच में अपने तीसरे प्रयास में 88 किग्रा का भार उठाया और वह फिलहाल संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रही हैं।11:55 PM, 07-Aug-2024