Wrestlers Protest: जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण, पहलवानों व खेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद फैसला
{"_id":"63ca0612e26f5833de1a7a07","slug":"indian-wrestlers-protest-live-wfi-chief-brijbhushan-sharan-singh-pc-vinesh-phogat-ravi-dahiya-news-in-hindi-2023-01-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण, पहलवानों व खेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद फैसला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 21 Jan 2023 01:07 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:07 AM IST
खास बातें
Wrestlers Protest Live News Update in Hindi: विवादों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को आखिर झुकना ही पड़ा। जांच पूरी होने तक वह अपने पद से हट जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण किया जाए। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ ने यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट (बाएं) बृजभूषण सिंह (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
01:06 AM, 21-Jan-2023
बजरंग पुनिया बोले, जांच के आश्वासन पर विरोध ले रहे हैं वापस
बैठक के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम विरोध वापस ले रहे हैं।12:48 AM, 21-Jan-2023
जांच किए जाने तक पद से हटेंगे बृजभूषण
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह निरीक्षण समिति द्वारा मामले की जांच किए जाने तक पद से हट जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांगें रखीं और हमने इस पर चर्चा की। हमने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया था जब आरोप लगाए गए थे और उन्हें 72 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
09:45 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: तीरंदाज डोला बनर्जी बोलीं- सच्चाई सबके सामने आएगी
तीरंदाज डोला बनर्जी ने कहा, ''मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (आईओए की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। हम काम शुरू करेंगे और फिर बता पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है। हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी।"09:43 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: आईओए द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य का बयान आया सामने
आईओए द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा, ''हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे। हम निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे।''09:20 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को लेकर दिया बयान
भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी से अपना कर्तव्य पूरा करने और सिंह के इस्तीफे की मांग करने वाले पहलवानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने को कहा।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा, "यह स्पष्ट होता जा रहा है कि केंद्र सरकार और खेल मंत्रालय बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं। उनके पास डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के रूप में अपने पद से हटने के लिए कहने की शक्ति है।"
08:53 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: भारतीय ओलंपिक संघ ने बनाई जांच समिति
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिली लिखित शिकायत के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने आपात बैठक बुलाई। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: बृजभूषण शरण सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज मीडिया से बात करने वाले थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी पहलवान खेल मंत्री के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करने का फैसला ले लिया। भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, "हम औपचारिक रूप से इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वह (बृज भूषण शरण सिंह) डब्ल्यूएफआई की वार्षिक आम बैठक में 22 जनवरी को मीडिया को संबोधित करेंगे। हमने खेल मंत्रालय को अपना आधिकारिक बयान दे दिया है।''06:55 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री के आवास पर पहुंचे धरने पर बैठे पहलवान
भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। पहलवानों को उम्मीद है कि आज उनके मामलों का निपटारा हो जाएगा। सरकार भी जल्द से जल्द इस धरने को खत्म कराना चाह रही है। अनुराग ठाकुर के साथ प्रदर्शनकारी पहलवानों की बैठक शुरू हो गई है।06:08 PM, 20-Jan-2023
Wrestlers Protest Live: खेल मंत्री से मिलने निकले पहलवान
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए पहलवान जंतर-मंतर से निकल चुके हैं। गुरुवार को भी उन्होंने खेल मंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया था। आज होने वाली बैठक में खेल सचिव भी हिस्सा लेंगे। वहीं, साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के डीजी संदीप प्रधान भी बैठक में मौजूद रहेंगे।05:34 PM, 20-Jan-2023