NEP vs IND Highlights: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में जगह बनाई; यशस्वी का शानदार शतक
{"_id":"651b724f0bab39a49f0bc315","slug":"ind-vs-nep-asian-games-2023-live-score-and-match-updates-as-india-faces-nepal-2023-10-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"NEP vs IND Highlights: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में जगह बनाई; यशस्वी का शानदार शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 03 Oct 2023 10:00 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:00 AM IST
खास बातें
IND vs NEP Live: एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच नेपाल के साथ हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम नेपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:55 AM, 03-Oct-2023
भारत ने नेपाल को हराया
भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 100 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 37, ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और लामिछाने को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 32 रन दीपेंद्र सिंह ने बनाए। संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29, कुशल भुर्तेल ने 28 और करण ने 18 रन का योगदान दिया। इस वजह से नेपाल की टीम भारत को टक्कर देने में सफल रही।भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला।
09:51 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का नौवां विकेट गिरा
173 रन के स्कोर पर नेपाल का नौवां विकेट गिरा है। संदीप लामिछाने चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आवेश खान की गेंद पर आर साई किशोर ने उनका कैच पकड़ा। अब भारतीय टीम जीत के बेहद करीब है।
विज्ञापन
09:41 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का आठवां विकेट गिरा
156 रन के स्कोर पर नेपाल ने अपना आठवां विकेट भी गंवा दिया है। गुलशन झा छह रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें यशस्वी के हाथों कैच कराया। अब नेपाल की हार लगभग तय हो चुकी है। अब संदीप लामिछाने और करण क्रीज पर हैं।09:39 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का सातवां विकेट गिरा
156 रन के स्कोर पर नेपाल का सातवां विकेट गिरा है। सोमपाल कामी सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आवेश खान की गेंद पर आर साई किशोर ने उनका कैच पकड़ा। अब गुलशन झा और करण क्रीज पर हैं।09:34 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का छठा विकेट गिरा
140 रन के स्कोर पर नेपाल का छठा विकेट गिरा है। अर्शदीप सिंह ने संदीप जोरा को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। संदीप ने 12 गेंद में 29 रन बनाए। अब गुलशन झा और सोमपाल कामी क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 147/6 है।09:28 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौटी
122 रन के स्कोर पर नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दीपेंद्र सिंह ऐसी के रूप में नेपाल को पांचवां झटका लगा। ऐरी ने 15 गेंद में चार छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने उन्हें साई किशोर के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। अब संदीप जोरा और सोमपाल कामी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर नेपाल का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। दीपेंद्र सिंह ऐरी और संदीप जोरा अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और मैच में अपनी टीम को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर चार विकेट पर 120 रन है।09:11 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का चौथा विकेट गिरा
77 रन के स्कोर पर नेपाल का चौथा विकेट गिरा है। रोहित पोडैल पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब नेपाल की हार लगभग तय हो चुकी है। दीपेंद्र सिंह ऐरी के साथ संदीप जोरा क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर चार विकेट पर 88 रन है।09:08 AM, 03-Oct-2023
IND vs NEP Live: नेपाल का तीसरा विकेट गिरा
76 रन के स्कोर पर नेपाल का तीसरा विकेट गिरा है। कुशल माला 22 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई की गेंद पर राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह ने मिलकर उनका कैच पकड़ा। अब रोहित पोडैल के साथ दीपेंद्र सिंह क्रीज पर हैं।08:58 AM, 03-Oct-2023
