फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG: महिला क्रिकेट में भी भारत का पदक पक्का, इंग्लैंड को हरा फाइनल में टीम इंडिया, चार रन से जीत दर्ज की

Sat, 06 Aug 2022 06:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Aug 2022 06:55 PM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 Ind vs ENG T20 Semi Final Cricket Match: राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को चार रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया था और इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 160 रन बना पाई। इस जीत के साथ ही भारत का पदक पक्का हो गया है। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Ind-W vs Eng-W T20 Live Updates India vs England Women’s CWG Semi-final Cricket Score
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:41 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चार रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम छह विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई और यह मैच चार रन से हार गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पदक पक्का कर लिया है। अब फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा। 
06:37 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

इंग्लैंड का छठा विकेट गिर चुका है। स्नेह राणा ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। 
विज्ञापन
06:31 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा

इंग्लैंड का पांचवा विकेट गिर चुका है। कप्तान नताली स्कीवर 40 रन बनाकर आउट हो चुकी है। इसके साथ ही भारतीय टीम की पकड़ मैच में मजबूत हो चुकी है। इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन की जरूरत है। धीमी ओवर गति के कारण भारत को पेनाल्टी मिली है और अब आखिरी ओवर में सिर्फ तीन खिलाड़ी 30 गज के बाहर हैं। 
06:24 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

135 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा है। इसके साथ ही भारतीय टीम मैच में वापस लौट चुकी है। स्नेह राणा की गेंद को मिड ऑफ में खेलने के बाद एमी जोन्स एक रन लेना चाहती थीं, लेकिन राधा यादव ने सही थ्रो करके उन्हें आउट कर दिया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 27 रन की जरूरत है। 
06:20 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: एमी जोन्स और स्कीवर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

एमी जोन्स और कप्तान स्कीवर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई है। इंग्लैंड की टीम को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 30 रन की जरूरत है। 
06:12 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। एमी जोन्स और नताली स्कीवर के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है और भारतीय टीम फिर मैच में पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड की टीम का तीसरा विकेट गिरा

स्नेह राणा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। 81 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा है। उन्होंने यॉट को 35 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर मैच में भारत की वापसी कराई है। 
05:40 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: भारत को दूसरा विकेट मिला

भारत को दूसरा विकेट रन आउट के रूप में मिला है। कैप्सी दूसरा रन भागने के प्रयास में रन आउट हो गईं। उन्होंने आठ गेंदों में 13 रन बनाए। खतरनाक दिख रही साझेदारी टूट चुकी है। अब भारत को इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना होगा। 
05:36 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। पावरप्ले में इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। यहां से इंग्लैंड के लिए 165 रन का लक्ष्य आसान नजर आ रहा है। यॉट और कैप्से के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी। 
05:24 PM, 06-Aug-2022

T20 Live: भारत को पहला विकेट मिला

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहला विकेट गंवा दिया है। 28 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। दीप्ती शर्मा ने डंकली को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। डंकली ने 19 रन बनाए। हालांकि, इंग्लैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है और चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed