लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Belgium vs Morocco: फुटबॉल विश्व कप में तीसरा उलटफेर, दूसरे रैंक की बेल्जियम को मोरक्को ने 2-0 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Nov 2022 08:35 PM IST
गोल करने के बाद मोरक्को के साबिरी।
गोल करने के बाद मोरक्को के साबिरी। - फोटो : FIFA World Cup/Twitter

खास बातें

Belgium vs Morocco FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi :  फुटबॉल विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को मोरक्को ने बड़ा उलटफेर किया। उसने फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम को 2-0 से हरा दिया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:29 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: मोरक्को 24 साल बाद विश्व कप में जीता

मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।

मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
08:05 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: मोरक्को का पहला गोल

मोरक्को की टीम ने 73वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए अब्देलहमीद साबिरी ने पहला गोल किया। साबिरी ने 73वें मिनट फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल कर दिया। यह डायरेक्ट फ्री किक पर इस विश्व कप का पहला गोल है।
07:59 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: गोल को तरसी बेल्जियम की टीम

ईडेन हेजार्ज, थोरगन हेजार्ड, केविन डी ब्रुईन जैसे खिलाड़ियों से सजी बेल्जियम की टीम मोरक्को के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाई है। 70 मिनट का खेल हो चुका है। अभी भी स्कोर 0-0 की बराबरी पर है।
विज्ञापन
07:40 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

मोरक्को और बेल्जियम के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। मोरक्को के लिए यह मैच जीतना मुश्किल है। रिकॉर्ड उसके पक्ष में नहीं है। पहले हाफ में गोल नहीं करने के बाद मोरक्को की टीम अब तक विश्व कप में एक भी नहीं जीती है। इस दौरान सात हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं।
07:19 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: मोरक्को का गोल खारिज

मोरक्को के लिए हाकिम जिएच ने हाफटाइम होने से ठीक पहले फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल किया। हालांकि, वीडियो असिस्टेंट रेफरल (VAR) ने इसे खारिज कर दिया। इस तरह हाफटाइम से ठीक पहले मोरक्को की टीम बढ़त हासिल करने से चूक गई। अभी भी स्कोर 0-0 की बराबरी पर है।
07:01 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: आधे घंटे तक नहीं हुआ एक भी गोल

बेल्जियम और मोरक्को के बीच आधे घंटे का खेल हो चुका है। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। बेल्जियम की टीम अब तक मैच में हावी रही है। उसने गोल के लिए चार प्रयास किए हैं। इसमें एक टारगेट पर रहा है। वहीं, मोरक्को ने दो प्रयास किए हैं। दोनों टारगेट पर नहीं रहे। बेल्जियम पजेशन में भी आगे है। उसने 68 फीसदी पजेशन अपने पास रखी है।
विज्ञापन
06:31 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

बेल्जिमय और मोरक्के के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। अभी पहले हाफ का खेल चल रहा है। मोरक्को ने पहले ही मिनट में अटैक किया, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम की टीम पिछली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
05:55 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

बेल्जियम: थिबाउट कोर्त्वा (गोलकीपर), टिमोथी कास्टाग्ने, जान वर्टोंघेन, टोबी एल्डरविरेल्ड, थॉमस म्युनियर, एक्सल विटसेल, अमादौ ओनाना, थोरगन हजार्ड, केविन डी ब्रुइन, ईडन हजार्ड (कप्तान), मिची बत्सुआई।

मोरक्को: यासिन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), हाकिम जिएच, अज्जदीन ओनाही, सेलिम अमाल्लाह, सौफियान बाउफल, यूसुफ एन-नेसरी।
05:51 PM, 27-Nov-2022

Belgium vs Morocco: फुटबॉल विश्व कप में तीसरा उलटफेर, दूसरे रैंक की बेल्जियम को मोरक्को ने 2-0 से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को बेल्जियम का सामना मोरक्को से होगा। ग्रुप-एफ में बेल्जियम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने पिछले मैच में कनाडा को 1-0 से हराया था। वहीं, मोरक्को को क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। वह इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;