Live
Asian Games Day-5 Live: वुशु के फाइनल में हारीं रोशिबिना, जीता रजत; रोइंग में सलमान-सतनाम ने जीता कांस्य
{"_id":"6ab47663902b2f7e600feab9","slug":"asian-games-day-5-live-updates-india-schedule-medal-tally-shooting-boxing-hockey-results-news-in-hindi-2026-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games Day-5 Live: वुशु के फाइनल में हारीं रोशिबिना, जीता रजत; रोइंग में सलमान-सतनाम ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
खास बातें
Asian Games Day 5 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में भारत का पदक अभियान गुरुवार, 24 सितंबर को भी जारी रहेगा। रोइंग, वुशु, निशानेबाजी, कैनो स्प्रिंट, तैराकी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। सुबह से ही कई भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में नजर आएंगे। रोशिबिना और सतनाम-सलमान ने दो पदक दिला भी दिए हैं।
विज्ञापन
रोशिबिना, सतनाम और सलमान
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:53 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: एथलेटिक्स में हेप्टाथलॉन हाई जंप में पूजा-अनामिका संयुक्त पांचवें स्थान पर
महिलाओं की हेप्टाथलॉन हाई जंप स्पर्धा में भारत की पूजा और अनामिका कोझिनजाप्रांबिल फिलहाल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। दोनों ने अब तक 1.62 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई है।
07:42 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा-सिंड्रेला की धमाकेदार शुरुआत, मंगोलिया की जोड़ी को 3-0 से हराया
श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास ने महिला डबल्स में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने मंगोलिया की बोलोर-एर्डेने बातमुंख और बुरेनजार्गल सांजा को सीधे गेम में 11-5, 11-4, 12-10 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
07:38 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: निशानेबाजी में कमलजीत सातवें, आकाश की चुनौती खत्म; टीम स्पर्धा में भारत तीसरे स्थान पर
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में पहली रिले के बाद कमलजीत 580-18x के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर हैं। हालांकि अभी 30 निशानेबाजों का प्रदर्शन बाकी है, ऐसे में उनके लिए शीर्ष आठ में बने रहकर व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा। वहीं आकाश भारद्वाज का अभियान खत्म हो गया है। उन्होंने 579-20x का स्कोर किया और रिले में नौवें स्थान पर रहे। इस कारण वह व्यक्तिगत फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। टीम स्पर्धा में भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है और कांस्य पदक की स्थिति में बना हुआ है।
07:37 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल में कमलजीत फाइनल में, भारत कांस्य की स्थिति में
कमलजीत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल की क्वालिफिकेशन में 580 अंक जुटाए और सातवें स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में जगह बना ली। वहीं आकाश भारद्वाज 579 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे और महज एक अंक से व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। टीम स्पर्धा में भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया और चीन उससे आगे हैं। ऐसे में भारत के पास टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने का मौका बना हुआ है।
07:32 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: क्रिकेट में जापान ने अफगानिस्तान को 129 रन पर रोका
जापान ने एशियन गेम्स के मुकाबले में अफगानिस्तान को पहली पारी में 129/6 रन पर रोक दिया। जापानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को 20 ओवर में बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। जापान का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ दिन पहले सानो में उसने भारत को भी कड़ी चुनौती दी थी। अब उसके सामने 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने की चुनौती है। क्या जापान इस लक्ष्य को हासिल कर क्रिकेट में बड़ा उलटफेर कर पाएगा?07:30 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मुश्किल बढ़ी
भारतीय निशानेबाजों के लिए स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पांच सीरीज के बाद कमलजीत 9वें और आकाश भारद्वाज 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। कमलजीत ने चौथी सीरीज में 94 के बाद पांचवीं में 93 अंक बनाए, जबकि आकाश ने पांचवीं सीरीज में कुछ वापसी की। अब दोनों को फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी सीरीज में करीब परफेक्ट 99 या 100 अंक की जरूरत होगी। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: एथलेटिक्स में मिश्रित 4x400 मीटर रिले के फाइनल में भारत
भारतीय टीम ने मिश्रित 4x400 मीटर रिले के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 3:16.23 का समय निकाला और क्वालीफाई करने वाली टीमों में चौथे स्थान पर रहा। बहरीन 3:15.73 के समय के साथ सबसे आगे रहा। चीन दूसरे और वियतनाम तीसरे स्थान पर रहा।फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें:
- बहरीन – 3:15.73
- चीन – 3:15.97
- वियतनाम – 3:16.08
- भारत – 3:16.23
- जापान – 3:16.52
- संयुक्त अरब अमीरात – 3:17.00
- दक्षिण कोरिया – 3:18.66
- फिलीपींस – 3:19.68
07:09 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: निशानेबाजी में कमलजीत का परफेक्ट 100, आकाश की भी शानदार वापसी
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में कमलजीत ने तीसरी सीरीज में परफेक्ट 100 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। वहीं आकाश भारद्वाज ने तीसरी सीरीज में 98 अंक के साथ शानदार वापसी की और उनका कुल स्कोर 300 में से 290 अंक हो गया। दोनों भारतीय निशानेबाज फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।07:08 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: तैराकी में बेनेडिक्टन बेनिस्टन फाइनल से चूके, रिजर्व में जगह
भारत के बेनेडिक्टन बेनिस्टन पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट-5 में पांचवें स्थान पर रहे। वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। बेनिस्टन सभी हीट के बाद 12वें स्थान पर रहे और उन्हें रिजर्व सूची में जगह मिली।
07:07 AM, 24-Sep-2026
Asian Games Day 5 Live: टेबल टेनिस में दीया-यशस्विनी की आसान जीत, ईरान को 3-0 से हराया
दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े ने महिला डबल्स के दूसरे दौर में ईरान की जोड़ी को सिर्फ 12 मिनट में हरा दिया। भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 11-2, 11-2, 11-4 से अपने नाम किया। एशियन गेम्स में टेबल टेनिस में भारत के लिए यह अच्छी शुरुआत रही। अब सृजा अकुला और सिंड्रेला दास जल्द ही अपना मुकाबला खेलने उतरेंगी।