फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: शूटिंग की स्कीट स्पर्धा में भारतीय मिक्स्ड टीम ने जीता कांस्य, अनंत-परिनाज ने किया कमाल

Thu, 24 Sep 2026 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Sep 2026 12:04 PM IST
खास बातें

Asian Games Day 5 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में भारत का पदक अभियान गुरुवार, 24 सितंबर को भी जारी रहेगा। रोइंग, वुशु, निशानेबाजी, कैनो स्प्रिंट, तैराकी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। सुबह से ही कई भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में नजर आएंगे। रोशिबिना और सतनाम-सलमान ने दो पदक दिला भी दिए हैं। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Asian Games Day 5 Live Updates: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Results News in Hindi
भारत की मिक्स्ड स्कीट टीम- अनंत और परिनाज - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

11:56 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: निशानेबाजी में स्कीट टीम स्पर्धा में भारत का पदक पक्का, स्वर्ण के लिए कड़ा मुकाबला

दक्षिण कोरिया ने लगातार दूसरी बार 8/8 का स्कोर किया और चीन पर दबाव बढ़ा दिया। चीन ने फिर 7/8 का स्कोर किया और वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारत ने भी आखिरकार परफेक्ट 8/8 का स्कोर करते हुए चीन और दक्षिण कोरिया से अंतर कम कर लिया है। मुकाबला अब बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं, कतर पदक की दौड़ से बाहर हो गया है।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
11:54 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में पदक की दौड़ में भारत, शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक दूर

भारतीय स्कीट जोड़ी ने पदक की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। पहली तीन सीरीज के बाद भारत तीसरे स्थान पर है, लेकिन शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक पीछे है। चीन फिलहाल सबसे आगे है और अब तक उसका प्रदर्शन बेहद सटीक रहा है। मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।

(Image: Screengrab from SonyLIV)
विज्ञापन
11:50 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: हॉकी में दक्षिण कोरिया पर भारत ने बनाई 3-0 की बढ़त

भारतीय टीम अपनी जीत की लय जारी रखने के इरादे से दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान में उतरी है। हालांकि, एक और दिन भारतीय खिलाड़ियों की नीली जर्सी नजर नहीं आ रही है। पहले क्वार्टर में भारत ने दक्षिण कोरिया पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए शिलानंद लाकरा, दिलप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे हैं।

11:50 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: स्कीट में भारत की वापसी, दक्षिण कोरिया की चूक का मिला फायदा

भारत के स्कीट निशानेबाजों ने वापसी करते हुए खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा है। दक्षिण कोरिया की चूक का भारतीय टीम ने फायदा उठाया। भारत और दक्षिण कोरिया 14-14 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

Image: Screengrab from results.asiangames2026.org
11:26 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: निशानेबाजी में क्या स्कीट मिश्रित टीम से भारत को मिलेगा एक और पदक?

परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए एक और पदक जीतने उतरेगी। फाइनल में उनका सामना कोरिया, कतर और चीन की टीमों से होगा। फाइनल मुकाबला देरी से शुरू होगा और अब सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।
11:24 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: स्क्वैश में अनाहत सिंह का दबदबा, सीधे गेमों में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

तीसरी वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्स में शानदार शुरुआत की। भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर की ऑ यॉन्ग वाई लिन को सीधे गेमों में 11-4, 11-5, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एशियन गेम्स में स्क्वैश मुकाबलों का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलेगा। ऐसे में हर मुकाबला खिलाड़ियों के लिए अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: कबड्डी में भारत ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चीनी ताइपे को 37-21 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत पदक से सिर्फ एक कदम दूर है।

11:02 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: स्क्वैश में अनाहत सिंह की धमाकेदार शुरुआत

अनाहत सिंह ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। भारतीय स्टार ने सिर्फ तीन मिनट में 7-1 की बढ़त बना ली है। अनाहत अब पहला गेम जल्दी खत्म कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की ओर बढ़ रही हैं।

11:01 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: बॉक्सिंग में जीत के करीब थे सुमित, चोट के कारण मुकाबला छोड़ना पड़ा

दिल तोड़ने वाला पल! सुमित मुकाबले में नियंत्रण बनाए हुए थे और जीत लगभग तय लग रही थी, तभी उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद वह रिंग में गिर पड़े और मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची। सुमित के लिए आगे खेलना संभव नहीं था। लिहाजा उन्हें चोट के कारण मुकाबला छोड़ना पड़ा और अल-साराय को वॉकओवर के जरिए अगले दौर यानी क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई।

10:59 AM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: बैडमिंटन सिंगल्स में लक्ष्य, आयुष और सिंधु को बाई; उन्नति की भिड़ंत उत्तर कोरिया से

एशियन गेम्स 2026 के बैडमिंटन ड्रॉ में भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग दौर में मुकाबले मिले हैं। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को बाई मिली है, जबकि महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु को भी पहले दौर में नहीं खेलना होगा। उन्नति हुड्डा का सामना उत्तर कोरिया की यू मी सोंग से होगा।

पुरुष सिंगल्स

लक्ष्य सेन — बाई
आयुष शेट्टी — बाई

महिला सिंगल्स

पीवी सिंधु — बाई
उन्नति हुड्डा बनाम यू मी सोंग (उत्तर कोरिया)

पुरुष डबल्स

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम पीराचाई सुकफुन/पक्कापोन तेरारत्साकुल (थाईलैंड)
हरिहरन अम्साकरुनन/अर्जुन एमआर बनाम फजर अल्फियन/मुहम्मद शोइबुल फिकरी (इंडोनेशिया)

महिला डबल्स

ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम लुई लोक लोक/त्सांग हियू यान (हांगकांग)
काविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी बनाम फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा/अमालिया काहाया प्रतिवी (इंडोनेशिया)

मिक्स्ड डबल्स

ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो बनाम अहमद निबाल/अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक (मालदीव)
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed