फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: तैराकी में ऋषभ पदक से चूके, भारत ने अब तक जीते दो पदक; दोनों रजत निशानेबाजी में

Sun, 20 Sep 2026 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 03:46 PM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला दिन अब तक बेहद व्यस्त रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया। जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं, शूटिंग में भारत ने दो पदक जीत लिए। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Asian Games 2026 LIVE Updates, Day 1: India's Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal
बाएं से- रजत पदक के साथ विदर्सा, सोनम और इलावेनिल - फोटो : NRAI

लाइव अपडेट

03:41 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: महिला टेबल टेनिस टीम जीती

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप एफ में सिंगापुर को 3-2 से हराया। भारत के लिए सबसे पहले यशस्वनी घोरपड़े ने अपना मुकाबला जीता। लेकिन श्रीजा अकुला को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में दिया चिताले को हार मिली और सिंगापुर ने 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की श्रीजा अकुला ने वापसी कराई और अपना मैच जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। पांचवें मैच में फिर यशस्वनी ने अपना मुकाबला जीता और भारत को सिंगापुर पर जीत दिला दी। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को भी 3-0 से हराया। 
03:19 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: टेबल टेनिस में सफलता

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया है। पहले मैच में जी सातियान ने नेगारा मोहम्मद को 11-8, 11-7, 11-9 से हराया। इसके बाद मानव ठक्कर ने मोहम्मद जुनिंद्र को 11-7, 8-11, 11-6, 6-11, 11-9 से हराया। फिर मानुश शाह ने अफ्फान प्रात्मा को 11-9, 11-9, 12-10 से मात दी।
विज्ञापन
03:09 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: ऋषभ पदक से चूके

भारतीय तैराक ऋषभ दास पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे और पदक लाने से चूक गए। ऋषभ ने फाइनल में 54.77 सेकेंड का समय लिया और वह छठे स्थान पर रहे। 

02:29 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक खाता महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक के साथ खोला। इलावेनिल वालारिवन, विदार्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर की तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने भारत का पदक खाता खोला और देश को गौरवान्वित किया। सोनम 634.1 अंक के साथ तीसरे, इलावेनिल 633.5 के साथ सातवें और विदार्सा 630.4 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं। चीन ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण और जापान ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य जीता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, 'एशियन गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर इलावेनिल वालारिवन, विदार्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को हार्दिक बधाई। आपकी सराहनीय उपलब्धि ने खेलों में भारत का पदक खाता खोला है और इससे देश को अपार गर्व हुआ है। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
 
01:40 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का धमाकेदार आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला टीम के 19-0 की जीत के बाद दमदार आगाज किया। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दो गोल किए। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के लिए यह टीम की ओर से शानदार शुरुआत रही। भारत ने पूरे मुकाबले में इंडोनेशिया पर दबाव बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।
01:38 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: पीवी सिंधू के दम पर भारत क्वार्टर फाइनल में

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के पहले दौर में कजाखस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 90 मिनट के भीतर ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में जीते।

पहला मैच: पीवी सिंधू ने कमिला स्मागुलोवा को 21-7, 21-9 से हराया। मुकाबला 24 मिनट चला।
दूसरा मैच: उन्नति हुड्डा ने एलिसा कुलेशोवा को 21-7, 21-19 से हराया। उन्होंने 22 मिनट में जीत दर्ज की।
तीसरा मैच: तन्वी शर्मा ने डायना नामेनोवा को 21-5, 21-10 से हराया। मुकाबला सिर्फ 19 मिनट चला।

इस तरह सिंधू, उन्नति और तन्वी की लगातार तीन जीत से भारत ने कजाखस्तान का 3-0 से सफाया करते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:37 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। भारत ने कम से कम रजत तो पक्का कर लिया है। अब 22 सितंबर को भारत का मुकाबला फाइनल में श्रीलंका से होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 को ही पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी। भारत ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। टीम इंडिया इस बार भी स्वर्ण जीतना चाहेगी। श्रीलंका ने आज सुबह दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। भारत और श्रीलंका की टीमें हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। उसमें टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने शेफाली के शतक की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। शेफाली ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। दिलारा अख्तर ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वहीं, शर्मिन अख्तर ने 10 रन और सुल्ताना खातून ने 12 रन बनाए। इनके अलावा बांग्लादेश की कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत की ओर से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी को दो विकेट मिला। क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल को एक-एक विकेट मिला।
12:38 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल एशियन गेम्स से अयोग्य

भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल को एशियन गेम्स से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह सौना में बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें गंभीर डिहाइड्रेशन के कारण मुकाबले के लिए अनफिट घोषित किया गया। बताया गया कि नागोया में आवास मिलने में करीब 10 घंटे की देरी के बाद वरुण को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ा।
12:37 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: बैडमिंटन में भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में कजाकिस्तान के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले की शानदार शुरुआत की है। पीवी सिंधु ने कमिला स्मागुलोवा को सीधे गेम में 21-7, 21-9 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। सिंधु ने यह मुकाबला महज 22 मिनट में अपने नाम किया। अब उन्नति हुड्डा का मुकाबला एलिसा कुलेशोवा से चल रहा है।

12:37 PM, 20-Sep-2026

Asian Games Live: शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, 49 गेंदों में ठोका सैकड़ा

शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। यह एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला शतक भी है। शेफाली ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और तीन चौके लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया। शेफाली की तूफानी पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और अब बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed