Live
Asian Games 2026 Live: डेकथलॉन में तेजस्विन पर नजर; बैडमिंटन में तनीषा-ध्रुव और त्रिशा-गायत्री एशियाड से बाहर
{"_id":"6ab869359168b1cb7105c416","slug":"asian-games-2026-live-manu-bhaker-in-action-indian-archers-eye-medals-squash-finals-today-2026-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: डेकथलॉन में तेजस्विन पर नजर; बैडमिंटन में तनीषा-ध्रुव और त्रिशा-गायत्री एशियाड से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 27 Sep 2026 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:50 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में होंगे।
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
08:47 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: डेकाथलॉन में डिस्कस थ्रो में तेजस्विन के प्रदर्शन में गिरावट
तेजस्विन शंकर के डिस्कस थ्रो अब तक उनके सामान्य प्रदर्शन के मुताबिक नहीं रहे हैं। वह 36 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो कर रहे हैं, जबकि बाकी प्रतियोगी 40 मीटर का आंकड़ा पार करने की कोशिश में हैं। यहां अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले तेजस्विन के समय और अंक दिए गए हैं।
08:46 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत की मिक्स्ड रिकर्व और कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में
पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों के बाद भारत की मिक्स्ड रिकर्व और कंपाउंड टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों जोड़ियां अब स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड़ की रिकर्व मिक्स्ड जोड़ी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए वियतनाम को 6-0 से हराया। वहीं, कंपाउंड मिक्स्ड टीम में तनिपर्थी चिकिता और साहिल राजेश जाधव ने कजाखस्तान को कड़े मुकाबले में 159-154 से हराया। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें बराबरी पर थीं, लेकिन भारतीय जोड़ी ने बाद में बढ़त बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
08:45 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर दूसरे स्थान पर
भारत के तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन में फिलहाल डिस्कस थ्रो में हिस्सा ले रहे हैं। तेजस्विन को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। वह अभी दूसरे स्थान पर हैं। चीन के चेन शिंगहुआ उनसे आगे हैं, लेकिन दोनों के बीच 50 अंक से भी कम का अंतर है।08:09 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: डेकाथलॉन में तौफीक नौशाद नहीं उतरे
भारत के तौफीक नौशाद आज पुरुष डेकाथलॉन में हिस्सा लेने नहीं उतरे। वहीं, भारत के तेजस्विन शंकर ने सुबह 110 मीटर बाधा दौड़ की हीट में हिस्सा लिया और तीसरे स्थान पर रहे। तौफीक ने कल पुरुष डेकाथलॉन की 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव जैसा महसूस हुआ था। वह लंगड़ाते हुए ट्रैक से बाहर गए थे। इसके बाद से उनकी स्थिति को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।08:08 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: रिकर्व टीम अगले दौर में, कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय तीरंदाज शानदार फॉर्म में हैं। रिकर्व मिक्स्ड टीम में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड़ की जोड़ी ने यूएई को 6-0 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। वहीं, कंपाउंड मिक्स्ड टीम में तनिपर्थी चिकिता और साहिल राजेश जाधव ने मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 160-146 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
07:52 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: महिला मैराथन रेस वॉक में मंजू रानी पांचवें स्थान पर
भारत के लिए अपेक्षित नतीजा नहीं रहा। मंजू रानी ने महिला मैराथन रेस वॉक में 3:40:17 के समय के साथ पांचवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। प्रियंका को शुरुआत में ही अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके कारण भारत ने इस स्पर्धा में आखिरी दो स्थानों पर रहते हुए अभियान समाप्त किया। कजाखस्तान की यासमीना तोक्सानबायेवा ने 3:22:20 के समय के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में ईशा सिंह आगे, मनु भाकर नौवें स्थान पर
ईशा सिंह ने शानदार शुरुआत की है। पहली प्रिसीजन सीरीज में 99 अंक हासिल कर वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, बाकी निशानेबाजों के धीरे-धीरे मुकाबले में आने के साथ मनु भाकर फिलहाल नौवें स्थान पर हैं।
07:38 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तेजस्विन शंकर 110 मीटर बाधा दौड़ में तीसरे, डेकाथलॉन में शीर्ष पर
भारत के तेजस्विन शंकर ने पुरुष डेकाथलॉन की 110 मीटर बाधा दौड़ में हीट-1 में 14.33 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, थोफीक नौशाद ने रेस में हिस्सा नहीं लिया। तेजस्विन फिलहाल डेकाथलॉन की कुल तालिका में 5270 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
07:31 AM, 27-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में त्रिशा-गायत्री, तनीषा-ध्रुव हारे
भारत को बैडमिंटन से दो निराश करने वाली खबर मिली है। गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की महिला डबल्स की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। उन्हें विश्व नंबर तीन महिला जोड़ी मलयेशिया की पियरली कूंग ली और थिनाह मुरलीधरन की जोड़ी ने लगातार गेमों में हराया। त्रिशा-गायत्री को मलयेशियाई जोड़ी ने 21-18, 21-9 से शिकस्त दी।वहीं, ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर एक जोड़ी चीन की यान झे फेंग और डोंगपिंग हुआंग की जोड़ी ने 21-14, 18-21, 21-18 से हराया। इस तरह भारत की ये दोनों जोड़ी एशियन गेम्स से बाहर हो गईं और पदक से चूक गईं।
07:31 AM, 27-Sep-2026