Asian Games Live: एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत को सात पदक मिले, लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत
Asian Games: एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार (दो अक्तूबर) को भारत को सात पदक मिले। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच और आठवें दिन 15 पदक मिले थे।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 13
रजतः 24
कांस्यः 23
कुलः 60
लाइव अपडेट
Asian Games Live: 4 x 400 मीटर दौड़ में मिला रजत
भारत को 4 x 400 मीटर दौड़ में रजत पदक मिला। मिक्स्ड टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन ने मिलकर तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहने वाली श्रीलंकाई टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया। इस तरह भारत पदक कांस्य से रजत हो गया।Asian Games Live: एनसी सोजन ने देश का नाम किया रोशन
भारत की महिला एथलीट एनसी सोजन ने लॉन्ग जंप में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 6.63 मीटर दूर छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।Asian Games Live: 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत को रजत
3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति ने कांस्य जीता है। यावी ने आसानी से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद पारुल ने भी बहुत आसानी से रजत पदक जीता। अंत में प्रीति ने आखिरी क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। आज के दिन भारत को चार स्वर्ण और एक रजत पदक मिल चुका है।Asian Games Live: बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत
भारत ने बांग्लादेश को 12-0 के विशाल अंतर से हराया है और एशियाई खेलों में एक और शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। ऐसे में टीम इंडिया को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी पांच मैच जीते हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 58 गोल दागे हैं और सिर्फ पांच गोल खाए हैं। भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतने के बाद फाइनल में जगह बना ली है।Asian Games Live: हॉकी में भारत 6-0 से आगे
हॉकी में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है और दूसरे क्वार्टर में ही बांग्लादेश पर 6-0 की बढ़त बना ली है।Asian Games Live: टेबल टेनिस में भारत की हार
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अहकिया मुखर्जी और सुतीर्था की जोड़ी को दक्षिण कोरिया की पाक और चार ने करीबी मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।Asian Games Live: टेबल टेनिस में कांटे की टक्कर
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम और कोरियाई टीम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भारत की सुतीर्था और अहकिया के सामने कोरिया की पाक और चा की चुनौती है। दोनों टीमें 3-3 गेम जीत चुकी हैं और आखिरी गेम जीतने वाली टीम ही मैच अपने नाम करेगी। यह मैच जीतने वाली टीम कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी।Asian Games Live: विद्या ने की पीटी उषा की बराबरी
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विद्या रामराज ने पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। अब विद्या ने भी यह कर दिखाया है। इससे पहले विद्या का बेस्ट रिकॉर्ड 55.43 सेकेंड था। वह हीट 1 से बहरीन की अमीनत ओए जमाल के साथ सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।Asian Games Live: पुरुष स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य
स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।🥉 BACK TO BACK BRONZE GLORY 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2023
What a start to the day! ☀️
🇮🇳's Aryan Pal, Anand Kumar, Siddhant, and Vikram have rolled their way to BRONZE in the Men's Speed Skating 3000m Relay, clocking an incredible time of 4:10.128! 🤩
🛼 Let's give them a roaring applause for their… pic.twitter.com/4j1vjckzNg
Asian Games Live: महिला स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य
भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की।🥉Roller Skating Glory!🌟 #AsianGames2022
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2023
Our women's speed skating relay team has made their way to the 3000m Relay Final podium, claiming the BRONZE MEDAL!🥉
With a stellar time of 4:34.861, they showcased their incredible speed and teamwork on the rink! 🚀🙌
Congratulations… pic.twitter.com/shgahTuSXj