Happy Holi Wishes 2025: देश भर में होली की धूम, राशि अनुसार रंगों के साथ मनाएं होली
{"_id":"67d2250c9efcf965920959d6","slug":"holi-2025-live-updates-holika-dahan-shubh-muhurat-timing-happy-holi-wishes-message-images-and-status-in-hindi-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy Holi Wishes 2025: देश भर में होली की धूम, राशि अनुसार रंगों के साथ मनाएं होली","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Fri, 14 Mar 2025 01:38 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:38 PM IST
खास बातें
Holi Wishes Quotes Live Updates in Hindi: 14 मार्च यानी आज रंगों के त्योहार होली के पूरे देश में धूम है। होली हर्षोल्लास का त्योहार है, जहां हर कोई रंगों, मिठाइयों और खुशी में डूबा है। इस दिन की विशेषता सिर्फ रंगों में ही नहीं, बल्कि एक और अद्भुत खगोलीय घटना में भी है – चंद्र ग्रहण । आज का दिन इसलिए और भी खास है क्योंकि ग्रहण के साथ कई विशेष योग बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी शुभ और महत्वपूर्ण बना रहे हैं।
विज्ञापन
Holi 2025 Live
- फोटो : adobe stock
लाइव अपडेट
01:33 PM, 14-Mar-2025
Holi Upay: होली के दिन दीये में गुलाल और 1 रुपए का सिक्का डालकर जलाने के लाभ:
- आर्थिक समृद्धि: 1 रुपए का सिक्का दीये में डालने से घर में आर्थिक समृद्धि आती है और पैसों से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। यह देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक तरीका माना जाता है।
- नकारात्मक ऊर्जा का नाश: गुलाल को दीये में डालने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। गुलाल रंग का संबंध खुशी और समृद्धि से है, जिससे वातावरण में सौहार्द और प्रेम का माहौल बनता है।
- रंगों का शुभ प्रभाव: होली रंगों का त्योहार है, और गुलाल को दीपक में डालने से रंगों का सकारात्मक प्रभाव घर में फैलता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
- परिवार में सुख-शांति: यह उपाय घर के वातावरण को शुद्ध करता है और परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ खुश रहते हैं।
12:57 PM, 14-Mar-2025
Precautions During Holi: होली खेलते समय सावधानियां
- केमिकल रंगों से बचें, हर्बल या प्राकृतिक रंग इस्तेमाल करें।
- आंखों और त्वचा की सुरक्षा के लिए चश्मा और ढीले कपड़े पहनें।
- पानी की बचत करें, पर्यावरण का ध्यान रखें।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, एलर्जी से बचने के लिए त्वचा पर मॉइश्चराइज़र लगाएं।
विज्ञापन
12:46 PM, 14-Mar-2025
Holi 2025 Celebrations in West Bengal
हावड़ा के घुसुरी स्थित श्री श्याम मंदिर में बड़ी संख्या में लोग होली मनाने के लिए एकत्रित हुए।#WATCH | West Bengal: A large number of people gather at Shree Shyam Mandir, Ghusuri in Howrah to celebrate #Holi pic.twitter.com/ipVfjrpejq
— ANI (@ANI) March 14, 2025
12:23 PM, 14-Mar-2025
Foreign tourists celebrate Holi at Mumbai's Marine Drive
विदेशी पर्यटकों ने मुंबई के मरीन ड्राइव पर मनाई होली
#WATCH | Maharashtra | Foreign tourists celebrate Holi at Mumbai's Marine Drive pic.twitter.com/0WKvSDCZpD
— ANI (@ANI) March 14, 2025
12:05 PM, 14-Mar-2025
Holi Celebration in Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के जयपुर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ होली मनाते हुए विदेशी पर्यटक#WATCH | Foreigners, along with locals celebrate the festival of colours - #Holi in Rajasthan's Jaipur pic.twitter.com/Z3LEHswsUS
— ANI (@ANI) March 14, 2025
11:58 AM, 14-Mar-2025
लड्डू गोपाल के लिए शुद्ध रंग चुनें
- केवल हरे, गुलाबी, लाल और पीले रंग ही लड्डू गोपाल को लगाएं।
- काले, नीले, ब्राउन जैसे रंग से बचें।
- केमिकल वाले रंग से बचें और हर्बल रंग या गुलाल का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 14-Mar-2025
Holi 2025 With Laddu Gopal: लड्डू गोपाल के साथ होली कैसे खेलें:
- स्वस्तिक बनाएं: एक थाली में स्वस्तिक बना कर लड्डू गोपाल को बिठाएं।
- पुष्प अर्पित करें: उनके चरणों में फूल अर्पित करें।
- गुलाल लगाएं: प्यार से लड्डू गोपाल को गुलाल लगाएं।
- फूलों की होली: गुलाब की पंखुड़ियाँ बरसाते हुए फूलों की होली खेलें।
11:20 AM, 14-Mar-2025
Holi 2025 Lucky Colours: राशि अनुसार रंगों के साथ मनाएं होली
- मेष और वृश्चिक: पीला, नारंगी, लाल, गुलाबी और केसरिया रंग आपके लिए शुभ रहेंगे।
- वृषभ और तुला: चमकीले रंग, सफेद, नीला और फिरोजी रंग आपके लिए भाग्यशाली होंगे।
- कर्क: नारंगी, पीला और केसरिया रंग पहनकर होली खेलें।
- मिथुन और कन्या: हरा रंग आपके लिए विशेष रूप से शुभ है।
- सिंह: नारंगी, लाल और केसरिया रंगों से होली खेलें।
- धनु और मीन: नारंगी, पीला और केसरिया रंग आपके लिए खास होंगे।
- मकर और कुंभ: नीला, जामुनी, आसमानी और फिरोजी रंग शुभ साबित होंगे।
11:13 AM, 14-Mar-2025
Lucky Zodiac Signs On Holi 2025 : होली पर इन राशियों पर बरसेगी कृपा
वृषभ राशि: होली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। कारोबार और निवेश में सफलता मिलेगी।
तुला राशि: करियर और आर्थिक समस्याओं में सुधार होगा। मां लक्ष्मी को नारियल और चावल की खीर अर्पित करने से लाभ होगा।
10:01 AM, 14-Mar-2025
Varanasi Holi Celebration
उत्तर प्रदेश | वाराणसी में लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं, जो पूरे भारत में बड़े उत्साह और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है।#WATCH | Uttar Pradesh | People in Varanasi celebrate the festival of colours - #Holi which is being celebrated with great fervour and enthusiasm across India pic.twitter.com/v0lf9a1y2s
— ANI (@ANI) March 14, 2025