फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Navratri Wishes Live: नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें, भेजें शुभकामना संदेश, राशि अनुसार ऐसे करें मां दुर्गा की आराधना

Sat, 02 Apr 2022 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Apr 2022 12:11 PM IST
खास बातें

Happy Chaitra Navratri, Hindu New Year, Gudi Padwa 2022 Wishes Live: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना करके देवी दुर्गा की आराधना 9 दिनों तक की जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे 9 दिनों का है। मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन घोड़े पर हुआ है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही पवित्र और शुभ फल देने वाला माना गया है। चैत्र नवरात्रि के साथ आज से नया हिंदू विक्रम संवत 2079 भी शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि पर महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा भी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

विज्ञापन
Happy Navratri 2022 Wishes Live: Chaitra Navratri Kalash Sthapana Shubh Muhurat Maa Durga Puja Vidhi Durga Chalisa Hindu Nav Varsh Ki Shubhkamnaye in Hindi
chaitra navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन यानि प्रतिपदा तिथि पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री को समर्पित होता है - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:04 PM, 02-Apr-2022

हिंदू नववर्ष के शुभकामना संदेश...

hindu vikram samvat 2079: - फोटो : अमर उजाला
शाखों पर सजता नए पत्तों का श्रृंगार
मीठे पकवानों की होती चारो तरफ बहार
मीठी बोली से करते,सब एक दूजे का दीदार
चलो मनाएं हिंदू नव वर्ष इस बार
नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष
गुड़ी के त्योहार से खिलता है नववर्ष
कोयल गाती हैं नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ
नववर्ष की पवन बेला में
      है यही शुभ सन्देश
     हर दिन आए आपके जीवन में
     लेकर खुशियां विशेष
    हिंदू नववर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामना
 ऋतु से बदलता हिंदू साल
    नए वर्ष की छाती मौसम में बहार
    बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ
   ऐसे होता हिंदू नव वर्ष का त्योहार
11:58 AM, 02-Apr-2022

चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभकामना संदेश...

navratri 2022 - फोटो : अमर उजाला
इस चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष 2079, गुड़ी पड़वा,उगादी और नवरात्रि के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों  और पड़ोसियों को खास मैसेस से भेजें शुभकामनाएं.... 

पग-पग में फूल खिलें
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

हमको था इंतज़ार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

हो जाओ तैयार,माँ अम्बे आने वाली है
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन
माँ के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आँगन..
विज्ञापन
10:53 AM, 02-Apr-2022

दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करें

नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
आज से नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना की जाएगी। घर-घर में मां स्वयं विराजमान है। ऐसे में मां को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम को देवी दुर्गा की विधि पूजा-पाठ और आराधना की जाएगी। पूजा-पाठ के अलावा मां का आशीर्वाद पाने के लिए दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य ही करना चाहिए।  अगर किसी कारणवश दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ नहीं कर सकते तो कम से कम ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ की एक माला हर रोज अवश्य करें।
10:42 AM, 02-Apr-2022

नवरात्रि पर क्या करें

नवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
आज से यानी 2 अप्रैल,शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और लगातार 9 दिनों तक माता दुर्गा की साधना-आराधना बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव से की जाएगी। 10 अप्रैल को रामनवमी और 11 अप्रैल को पारण कर नवरात्रि का समापन किया जाएगा। आइए जानते हैं नवरात्रि पर क्या करें 

अखंड ज्योति
यदि आप मां जगदंबे को प्रसन्न करने करने के लिए उनके समक्ष 9 मिट्टी के दीपक में अखंड ज्योति जलाएं,तो विशेष फल मिलता है। लेकिन ध्यान रखें कि ये अखंड ज्योति बुझनी नहीं चाहिए।  

लाल फूल और लाल चुन्नी का प्रयोग
लाल रंग मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए पूजा में लाल फूल, लाल चुन्नी और आसन के तौर पर लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें।
09:53 AM, 02-Apr-2022
Happy Navratri 2022 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
इस राशि के स्वामी शनि हैं अतः किसी भी तरह के नीले पुष्प,कमल,गेंदा,गुलाब,Bगुड़हल आदि से माँ शक्ति की पूजा-आराधना करके माँ की कृपादृष्टि एवं शनि जनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है।
कुंभ राशि-
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं अतः नीले पुष्प,गेंदा,सभी प्रकार के कमल,गुड़हल,बेला,चमेली,रातरानी आदि से माँ भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किए जा सकते हैं।
मीन राशि-
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं,पीले कनेर की सभी प्रजातियां सभी प्रकार के कमल,गेंदा,गुलाब, गुड़हल की सभी प्रजातियों से पूजा करके माँ की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है।
09:39 AM, 02-Apr-2022

तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए नवरात्रि पूजा विधि

तुला राशि- तुला राशि के स्वामी भी शुक्र है अतः श्वेत कमल श्वेत, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार, केवड़ा, बेला चमेली आदि पुष्पों से भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं अतः किसी भी प्रजाति के लाल पुष्प,पीले पुष्प एवं गुलाबी पुष्प से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी।

धनु राशि- इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं अतः कमल पुष्प,कनेर,गुड़हल,गुलाब,गेंदा,केवडा और कनेर की सभी प्रजातियां के पुष्पों से मां का पूजन-अर्चन करके माँ का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 AM, 02-Apr-2022

कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं अतः श्वेत कमल,श्वेत कनेर,गेंदा,गुडहल,सदाबहार,चमेली, रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं उन्हीं से माँ की आराधना करके प्रसन्न करके चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो सभी राशियों,ग्रहों, संवत्सरों और नक्षत्रों के भी स्वामी हैं इसलिए किसी भी तरह के पुष्प से कमल,गुलाब,कनेर,गुड़हल से माँ की पूजा करके कृपा पा सकते हैं,गुड़हल का पुष्प सूर्य और माँ दुर्गा को अति प्रिय है।

कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी बुध ही हैं अतः गुड़हल,गुलाब,गेंदा,हरसिंगार एवं किसी भी तरह के अति सुगंधित पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं।
09:15 AM, 02-Apr-2022

नवरात्रि पर अपनी राशि स्वामी के अनुसार ऐसे करें देवी दुर्गा की पूजा-आराधना

नवरात्रि 2022 शुभकामना - फोटो : amar ujala
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं अतः इन्हें लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाने चाहिए, इनमें, गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल अथवा किसी भी तरह के लाल पुष्प हों उससे पूजा करके मां भगवती को प्रसन्न कर मंगल जनित दोषों के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं,माँ दुर्गा पर श्वेत कमल,गुडहल,श्वेत कनेर,सदाबहार,बेला,हरसिंगार आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उनसे मां की आराधना कर प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा कर पाने से शुक्रकी शुभता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं बुध को माँ दुर्गा का असीमित स्नेह प्राप्त है अतः मां की पूजा पीला कनेर,गुडहल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा पुष्प से माँ की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्ध भी कर सकते हैं और बुध की कृपा भी प्राप्त होगी।
09:04 AM, 02-Apr-2022

दोपहर अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आज चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 का पहला दिन है। मान्याता है आज के ही दिन भगवान ब्रह्रााजी ने समूची सृष्टि की रचना की थी, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इस बार नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त आज सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट था। अगर किसी कारण वश आप इस मुहुर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजित काल में 11:48 से 12:37 तक कलश स्थापना कर सकते है।
 
08:51 AM, 02-Apr-2022

मां दुर्गा के मंत्र…

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
      शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
      दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed