Diwali Puja Muhurat : लक्ष्मी पूजा का दूसरा मुहूर्त निशीथ काल रात 11:39 पर, पूजा की संपूर्ण विधि
{"_id":"65502fe2ac4e6b0363054444","slug":"diwali-2023-live-updates-laxmi-puja-vidhi-shubh-muhurat-samagri-list-mantra-aarti-and-wishes-in-hindi-2023-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali Puja Muhurat : लक्ष्मी पूजा का दूसरा मुहूर्त निशीथ काल रात 11:39 पर, पूजा की संपूर्ण विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sun, 12 Nov 2023 08:21 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:21 PM IST
खास बातें
Diwali Puja Time, Laxmi Puja Muhurat : आज दीपोत्सव का महापर्व दिवाली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और पांचवें दिन भाईदूज पर इसका समापन होता है। दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृथ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है।
विज्ञापन
दिवाली 2023 लक्ष्मी गणेश पूजन शुभ मुहूर्त लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:33 PM, 12-Nov-2023
Diwali Puja Time: अब निशीथकाल मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और निशीथ काल के मुहूर्त में करना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। प्रदोष काल मुहूर्त के खत्म होने के बाद अब निशीथ काल के मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजानिशीथ काल का मुहूर्त-
दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39 से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक
06:23 PM, 12-Nov-2023
Diwali Lakshmi Puja Vidhi And Muhurat: दिवाली लक्ष्मी पूजा की संपूर्ण विधि
प्रदोषकाल में दीपावली का महत्व पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा, जानिए संपूर्ण पूजा विधि और लक्ष्मी पूजा के पूजन सामग्री और मां लक्ष्मी की आरती सबकुछ नीचे लिंक को क्लिक करें और पढ़ें...- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब...
- दीपोत्सव 2023: महालक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली, इस दिन क्या करें और क्या नहीं
- Diwali 2023 Puja Time: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए मिलेंगे दो शुभ मुहूर्त, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
- Diwali Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानिए पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें
- Diwali 2023: पांच राजयोग के साथ इस शुभ मुहूर्त में होगी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा, वर्षों बाद बना ऐसा संयोग
- Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat: शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान न करें ये छोटी सी गलती, रूठ कर चली जाएंगी धन की देवी
- Diwali 2023: दिवाली पूजा के दौरान करें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की आरती
विज्ञापन
05:56 PM, 12-Nov-2023
लक्ष्मी-गणेश पूजन सामग्री
Diwali 2023 Lakshmi Ganesh Pujan Samagri
- फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर देव की मूर्ति, पान का पत्ता और सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा
शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य ,अक्षत ,लाल फूल, कमल के और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन ,कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया, आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते लौंग, इलायची, दूर्वा आदि।
शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य ,अक्षत ,लाल फूल, कमल के और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन ,कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया, आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते लौंग, इलायची, दूर्वा आदि।
05:11 PM, 12-Nov-2023
Diwali Puja Time: दिवाली लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त
Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat
- फोटो : अमर उजाला
प्रदोष काल का पहला मुहूर्त-
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 05:40 से 07:36 तकअवधि- 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल- 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल- 05:40 से 07:36 तक
-------------------
निशीथ काल का दूसरा मुहूर्त-
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तकअवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39 से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक
04:48 PM, 12-Nov-2023
Diwali Lakshmi Puja Vidhi: दिवाली पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा
Diwali 2022 Lakshmi Ganesh Shubh Muhurat
- फोटो : अमर उजाला
- इस दिन प्रदोष वेला से लेकर पिशाच वेला के आरंभ से पहले तक ही महालक्ष्मी पूजा का विधान है। यह पिशाच वेला रात्रि 02 बजे से आरंभ होती है। पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और इस पर साबुत अक्षत की एक परत बिछा दें। अब श्री लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें एवं यथाशक्ति पूजन सामग्री लेकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
- उत्तर दिशा को वास्तु में धन की दिशा माना गया है, इसलिए दीपावली पर यह क्षेत्र यक्ष साधना, लक्ष्मी पूजन और गणेश पूजन के लिए आदर्श स्थान है। जल कलश व अन्य पूजन सामग्री जैसे-खील पताशा,सिन्दूर,गंगाजल,अक्षत-रोली,मोली,फल-मिठाई,पान-सुपारी,इलाइची आदि उत्तर और उत्तर-पूर्व में ही रखा जाना शुभ फलों में वृद्धि करेगा।
- इसी प्रकार गणेशजी के पूजन में दूर्वा, गेंदा और गुलाब के फूलों का प्रयोग शुभ माना गया है। पूजा स्थल के दक्षिण-पूर्व की तरफ घी का दीप जलाते हुए ॐ दीपोज्योतिः परब्रह्म दीपोज्योतिः जनार्दनः ! दीपो हरतु में पापं पूजा दीपं नमोस्तुते ! मंत्र बोल लें। प्रसन्न चित्त से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के लिए भोग में खीर, बूंदी के लड्डू,सूखे मेवे या फिर मावे से बनी हुई मिठाई रखें एवं आरती करें।
- पूजन के बाद मुख्य दीपक को रात्रि भर जलने दें।लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः । का यथाशक्ति जप करें।
- पूजन कक्ष के द्वार पर सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।
- दीपावली पूजन में श्रीयंत्र की पूजा सुख-समृद्धि को आमंत्रित करती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग इस दिन माता महासरस्वती का मंत्र "या देवि ! सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता ! नमस्तस्यै ! नमस्तस्यै ! नमस्तस्यै नमोनमः !! का जप करके शिक्षा प्रतियोगिता में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
04:33 PM, 12-Nov-2023
Diwali Muhurat Time: उत्तराखंड के शहरों में लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
उत्तराखंड शुभ मुहूर्त
| देहरादून | 05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक |
| नैनीताल | 05 बजकर 30 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक |
| अल्मोड़ा | 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 24 मिनट तक |
| ऋषिकेश | 05 बजकर 33 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक |
| हरिद्वार | 05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक |
विज्ञापन
विज्ञापन
04:29 PM, 12-Nov-2023
Lakshmi Puja Timings In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शहरों में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
उत्तर प्रदेश शुभ मुहूर्त| लखनऊ | 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक |
| नोएडा | 05 बजकर 40 मिनट - 07 बजकर 36 मिनट तक |
| मेरठ | 05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 34 मिनट तक |
| कानपुर | 05 बजकर 32 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक |
| बनारस | 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 21 मिनट तक |
| प्रयागराज | 05 बजकर 28 मिनट - 07 बजकर 25 मिनट तक |
| मथुरा | 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक |
| वृंदावन | 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक |
04:25 PM, 12-Nov-2023
Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings Delhi: दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
| दिल्ली | 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक |
03:51 PM, 12-Nov-2023
Diwali 2023 Laxmi Puja Muhurat Kab Se: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त - 12 नवंबर शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक।निशिथकाल मुहूर्त - 12 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से 13 नवंबर रात 12 बजकर 32 मिनट तक।
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक।
वृषभ काल - शाम 05 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक।
यह भी पढ़ें
- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब...
- दीपोत्सव 2023: महालक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली, इस दिन क्या करें और क्या नहीं
- Diwali 2023 Puja Time: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए मिलेंगे दो शुभ मुहूर्त, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
- Diwali Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानिए पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें
- Diwali 2023: पांच राजयोग के साथ इस शुभ मुहूर्त में होगी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा, वर्षों बाद बना ऐसा संयोग
- Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat: शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान न करें ये छोटी सी गलती, रूठ कर चली जाएंगी धन की देवी
03:33 PM, 12-Nov-2023
Diwali 2023 Laxmi Pujan Time: इस समय से शुरू होगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है।प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) -05:22 बजे से 07:19 बजे तक