Diwali 2021 Laxmi Puja Live: दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आरंभ, जानिए आरती, मंत्र और पूजा विधि
{"_id":"6182b45096b19f217d24ba89","slug":"diwali-2021-laxmi-ganesh-puja-vidhi-shubh-muhurat-time-samagri-list-vrat-katha-mantra-aarti-live-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021 Laxmi Puja Live: दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आरंभ, जानिए आरती, मंत्र और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 04 Nov 2021 07:34 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:34 PM IST
खास बातें
Diwali 2021 Laxmi Pujan Vidhi Shubh Muhurat (दीपावली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त) Live Updates: आज देश-विदेश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली की शाम लक्ष्मी गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। आज शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 06 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:01 PM, 04-Nov-2021
शुरू हुआ दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi, Subh Muhurat Timings, Today Diwali laxmi Puja Time: दिवाली लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो गया है। दिवाली पर लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने पर साधक को सुख-समृद्धि और वैभव समेत कई तरह के ऐशोआराम से जीवन बीताने के लिए मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 10 मिनट से आरंभ होकर रात के 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन के इस मुहूर्त में सभी गृहस्थ लोग देवी लक्ष्मी की पूजा-आराधना कर सकते हैं।
03:59 PM, 04-Nov-2021
Diwali 2021 Laxmi Puja Time
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi Subh Muhurat Timings
राजस्थान में आज शाम इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
राजस्थान में आज शाम इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
विज्ञापन
03:53 PM, 04-Nov-2021
Diwali 2021 Laxmi Puja Time
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi, Shubh Muhurat And Puja Samagri
मध्य प्रदेश में शाम को इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
मध्य प्रदेश में शाम को इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
03:50 PM, 04-Nov-2021
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
03:46 PM, 04-Nov-2021
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
03:43 PM, 04-Nov-2021
आपके शहर में आज शाम कब शुरू होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 04-Nov-2021
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और माता लक्ष्मी की आरती
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त: Diwali 2021 Today Laxmi Muhurat Time
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- 06:10 PM से लेकर 08:06 PM तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 05:35 PM से 08: 10 PM तक
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:38 PM से 12:30 AM तक
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM
शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM
माता लक्ष्मी की आरती (Lakshmi Mata Ki Aarti):
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
12:52 PM, 04-Nov-2021
Diwali laxmi Puja Vidhi And Upay: दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
- दिवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शहद में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए। मान्यता है इस उपाय से भी देवी प्रसन्न होती हैं।
-हिंदू धर्म में पूजा में गन्ने का विशेष महत्व होता है। गन्ना देवी लक्ष्मी का प्रिय भोग है इसलिए धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी के लिए दिवाली की रात महालक्ष्मी की पूजा में गन्ने को अवश्य शामिल करें।
- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन में नौ गोमती चक्र को शामिल करने के बाद उसे साल भर के लिए अपनी तिजोरी में अवश्य रखें।
- लक्ष्मी पूजन में नौ गोमती चक्र के अलावा दो हल्दी की गांठ को भी जरूर रखें। इस हल्दी की गांठ को देवी लक्ष्मी को समर्पित करने के बाद उसे भी तिजोरी में साल भर रख लें।
12:18 PM, 04-Nov-2021
Diwali laxmi Puja Vidhi 2021: लक्ष्मीजी की आरती: ( Laxmi Aarti, Laxmi ji Ki Aarti)
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
11:55 AM, 04-Nov-2021
अगर चाहते हैं आप दिवाली की रात मां लक्ष्मी ठहरें आपके घर... फिर करें ये उपाय
Diwali laxmi Puja Vidhi And Upay: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। मान्यता है दिवाली पर मां पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और जिन घरों को वे चुनती हैं, वहां पर हमेशा के लिए वास करने लगती हैं। लाल किताब में दिवाली पर धन और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं- दिवाली की रात को पांच पूजा की सुपारी, कौड़ी और हल्दी की गांठ को लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करके लाल रंग के कपड़े में लपेट कर लक्ष्मी पूजन के साथ रख दें। लक्ष्मी जी की पूजा के साथ लाल रंग के कपड़े की इस पोटली की भी पूजा करें। फिर दिवाली के दूसरे दिन इस पोटली को अपनी तिजोरी में हमेशा के लिए रख दें। मान्यता है इस उपाय से साल भी आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।