Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में हो रही वोटिंग

Sat, 14 Nov 2026 03:19 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 14 Nov 2026 03:19 PM IST
खास बातें

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। प्रदेश के 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वोट डाले जा रहे हैं। करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें से 29 सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक काबिज हैं। 

विज्ञापन
rajasthan panchayat elections bjp congress face final test 50 assembly segments go to polls
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:17 PM, 14-Nov-2026

जालौर में दोपहर 1 बजे तक तीन पंचायत समितियों में 43.05 प्रतिशत मतदान

पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण में रानीवाड़ा,बागोड़ा व सरनाऊ पंचायत समितियों में दोपहर 1 बजे तक 43.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।  कुल 3 लाख 28 हजार 142 मतदाताओं में से 1 लाख 41 हजार 253 ने मतदान किया है। सरनाऊ में सर्वाधिक 50.54 प्रतिशत,रानीवाड़ा में 42.26 प्रतिशत और बागोड़ा में 39.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
01:59 PM, 14-Nov-2026

खेरथल-तिजारा कितनी हुई वोटिंग?

खेरथल-तिजारा जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान दोपहर तक मतदान की रफ्तार जारी रही। मुंडावर में 41.59 प्रतिशत, ततारपुर में 43.33 प्रतिशत, कोटकासिम में 46.16 प्रतिशत और टपूकड़ा में 47.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। टपूकड़ा में सबसे अधिक, जबकि मुंडावर में सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन
01:57 PM, 14-Nov-2026

रानीवाड़ा में एक बजे तक 42.26 प्रतिशत वोटिंग

रानीवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 42.26 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
11:39 AM, 14-Nov-2026

मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

बूंदी जिले के हिंडोली पंचायत क्षेत्र के खींया मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शारीरिक शिक्षक बबलू लाल गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
10:54 AM, 14-Nov-2026

बूंदी में जिला परिषद की EVM का बटन खराब, एक घंटे तक रुका मतदान

बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र की उतराना ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 98 पर जिला परिषद की ईवीएम का बटन खराब होने से मतदान करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मतदान दल मशीन बदलने में जुटा है और मतदाता वोटिंग दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। चौथे चरण में दबलाना, बूंदी, लाखेरी, केशवरायपाटन और नैनवां समेत कई बूथों पर तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम बदली गई।
10:49 AM, 14-Nov-2026

बांसवाड़ा में सुबह 10 बजे तक कितना मतदान हुआ?

बांसवाड़ा में सुबह 10 बजे तक जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 10.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अतिरिक्त अरथूना पंचायत समिति में 14.40, बांसवाड़ा में 19.07, छोटी सरवा में 20.27 और कुशलगढ़ में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 AM, 14-Nov-2026

बांसवाड़ा जिले की आठ पंचायत समितियों में मतदान जारी

बांसवाड़ा जिले की आठ पंचायत समितियों में पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। जिला परिषद की 22 सीटों और पंचायत समितियों के 140 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिले के 6.42 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया के बेटे रोहित खड़िया और बांसवाड़ा विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के बेटे विकास बामनिया की उम्मीदवारी वाले वार्डों पर भी नजर है।
09:05 AM, 14-Nov-2026

रानीवाड़ा में 172 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, कुछ केंद्रों पर धीमी रफ्तार

रानीवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। कुल 172 मतदान केंद्रों पर पंचायत समिति के 29 और जिला परिषद के 5 सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं, जबकि कुछ जगह मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के साथ मतगणना होगी।
08:46 AM, 14-Nov-2026

बस्सी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सबसे ज्यादा प्रत्याशी बस्सी में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 25 वार्डों में 79 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, जमवारामगढ़ के 23 वार्डों में 64, आंधी के 19 वार्डों में 50 और तूंगा के 15 वार्डों में 48 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
07:49 AM, 14-Nov-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में हो रही वोटिंग

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 25 जिलों की 50 विधानसभा सीटों में हो रही इस वोटिंग में 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता 11,905 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन 50 सीटों में से 29 पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं, जिससे यह चुनाव स्थानीय नेताओं की सियासी पकड़ का कड़ा इम्तिहान बन गया है।

इस चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों पर 1,322 और 116 पंचायत समितियों के 2,142 वार्डों में 7,521 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला भरतपुर के रूपबास में है, जहां 25 सीटों पर 159 प्रत्याशी डटे हैं। वहीं श्रीगंगानगर 8.67 लाख मतदाताओं और सर्वाधिक प्रत्याशियों के साथ सबसे आगे है। इस चरण के बाद 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव होंगे और 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed