03:03 PM, 11-Nov-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव में करीब 38 सीटों पर भजपा और कांग्रेस बागियों की चुनौती झेल रहीं हैं। भाजपा की राह मुश्किल दिख रही है। क्योंकि, यहां ना सिर्फ बागियों की संख्या ज्यादा है, बल्कि कई चेहरे क्षत्रप का दर्जा रखते हैं। कांग्रेस से बागी होकर कितने नेता चुनावी मैदान में हैं जानने के लिए यहां क्लिक करें...
03:00 PM, 11-Nov-2023
राजस्थान में की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करने वाली आम आदमी पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिले। पार्टी सिर्फ 58 सीटों पर ही उम्मीदवार उतार पाई। छोटे-बड़े नौ दलों ने सत्ता के संग्राम में अपने खिलाड़ी उतारे हैं।
एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
02:47 PM, 11-Nov-2023
पीएम मोदी पर जयराम रमेश ने बोला हमला
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक ईडी और सीबीआई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ उतारा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में ऐसा हो रहा है। एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
02:44 PM, 11-Nov-2023
Rajasthan Election 2023 Live: कांग्रेस को हाड़ौती में झटका, पूर्व मंत्री समेत दो नेता BJP में गए, ये भी पढ़ें
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच दलबदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। कांग्रेस के दो दो दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर मुख्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी जॉइन करवाई।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर