फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JP Nadda Rajasthan Visit Live : नड्डा ने बताई UPA की कहानी, 'यू' उत्पीड़न, 'पी' पक्षपात और 'ए' मतलब अत्याचार

Sun, 16 Jul 2023 05:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jul 2023 05:53 PM IST
खास बातें

JP Nadda Jaipur Visit News Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जयपुर दौरे पर चंदन वन से बटन दबाकर 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की। साथ ही जनता को समझाया UPA का मतलब।

विज्ञापन
JP Nadda in Rajasthan Live: BJP Chief Jagat Prakash Nadda In Jaipur To Launch Nahi Sahega Rajasthan Campaign
मंच पर बैठे जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य नेता। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:09 PM, 16-Jul-2023
दौसा में अपहरण 
दौसा में अपहरण हुआ। पिता को कुचल डाला और माता को अटैक कर कर घायल कर दिया और अपहरण कर ले गए। बताइए उत्पीड़न है कि नहीं। इसके खिलाफ आवाज उठानी है कि नहीं। जो लोग ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं उन्हें जेल के पीछे डालना है कि नहीं। इनको सजा दिलानी है कि नहीं। उत्पीड़न करने वाली सरकार को जवाब देना होगा। आज प्रतिदिन लगभग 18 से 19 रेप केस 5 से 7 मर्डर केस हैं। 24000 से ज्यादा महिलाओं का दुष्कर्म हुआ है। दुर्गा स्थान भाईचारे के लिए जाना गया आज यहां पर महिला उत्पीड़न चरम शिखर पर है। ऐसे लोगों को राजस्थान की जनता को जवाब देने की जिम्मेदारी है। ऐसे नहीं सहेगा राजस्थान।

जयपुर बम ब्लास्ट में पक्षपात
मैं पक्षपात की बात करूं तो जयपुर बम ब्लास्ट केस में हुआ था। वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थीं। केस को फास्ट्रैक में डाला गया। कोर्ट ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई, जब वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थीं, लेकिन उसके बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार आई। लंबे-लंबे समय तक सुनवाई चलती रही। केस ढीला पड़ गया। तुष्टीकरण हुआ और वोट बैंक की खातिर सरकार पर और गहलोत पर आरोप लगाता हूं कि उन्होंने तुष्टीकरण किया और जयपुर बम ब्लास्ट के कातिलों को छोड़ने में मदद की गई। फांसी की सजा उनकी समाप्त हो गई। पक्षपात करने वाले मुख्यमंत्री को रहने देना है क्या आज राजस्थान?
04:45 PM, 16-Jul-2023
पति के सामने गैंगरेप
जब महिला उत्पीड़न की बात करते हैं तो आपके सामने थानागाजी का गैंगरेप आपके सामने होगा। परिवार के सामने पति के सामने गैंगरेप हुआ और कोई शुध लेने वाला नहीं है। अलवर की घटना में गैंगरेप हुआ। उसके साथ गलत बर्ताव हुआ, गैंगरेप हुआ और फिर मर्डर हुआ। खाजूवाला गैंगरेप हुआ और पुलिस वाले रक्षक ही भक्षक बन गए। उसके बाद एफआईआर दर्ज करने में भी कुरेदी की गई। 
 
करौली घटना को दबाने का काम किया
आप को ध्यान में होगा एक कांग्रेस का नेता विधानसभा में जो मंत्री है। वह विधानसभा में कहते हैं मुझे उनके वाक्य बोलने में शर्म आती है। अभी जो करौली में जो घटना घटी दो दिन पहले। यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। पहले अपहरण होता है, उसके बाद रेप होता है, फिर गोली से मार दिया जाता है, फिर ऐसे जलाया जाता है, फिर कुएं में डाल दिया जाता है। हर तरीके से केस को दबाने का काम किया गया। ये काम गहलोत सरकार करती है। 
विज्ञापन
04:32 PM, 16-Jul-2023
ये यूपीए है क्या
उन्होंने कहा कि मित्रों राजस्थान में पांच साल के रिकॉर्ड क्या हैं? गहलोत सरकार ने कुशासन के झंडे जलाने का काम किया है। अगर भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया तो गहलोत सरकार ने बनाया और इसी बात को आगे बढ़ाएं तो सामने आता है चाहे दलितों पर अत्याचार या महिलाओं पर अत्याचार हो, आदिवासियों पर अत्याचार, बच्चों पर अत्याचार, सभी में राजस्थान में सारे रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। इसीलिए हमने तय किया है 'नहीं सहेगा राजस्थान' पर कैंपेन चला कर दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का काम करें। हर पंचायत में जाएंगे। हर ढाणी में जाएंगे। जनता को पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त सरकार लाएंगे। इसी बात को लेकर हम आगे चलेंगे मित्रों। यह यूपीए है क्या 'यू' का मतलब उत्पीड़न करने वाली, 'पी' का मतलब है पक्षपात और 'ए' का मतलब है अत्याचार करने वाले सरकार।
04:19 PM, 16-Jul-2023
ये घर को लूटने वाली सरकार है
उन्होंने कहा कि मित्रों मेरे से पूर्व वक्ताओं ने आपके सामने बहुत सी बातें रखीं। आखिर क्या कारण है कि भारतीय जनता पार्टी को यह तय करना पड़ा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' इस बात को लेकर महारैली करनी पड़ी। इसका कारण है गहलोत की सरकार। ये गहलोत की सरकार नहीं है, ये घर को लूटने वाली सरकार है, जो आज राजस्थान में है। दिल्ली को पैसा भेजना, गरीबों के पैकेज का हिस्सा उड़ाना, सरेआम भ्रष्टाचार को प्रस्तावित करना, भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाना, यह गहलोत सरकार का काम करने का चाल चरित्र है। यह सरकार लूट लेने वाली सरकार है। यह सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है। यह सरकार कुशासन लाने वाली सरकार है। ऐसी सरकार को बिल्कुल भी एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। आने वाले नवंबर में आप इसको बाहर का रास्ता दिखाएंगे इस बात का मुझे विश्वास है।
04:15 PM, 16-Jul-2023
नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत वीरों की भूमि को नमन करके की। उन्होंने कहा कि मैं जयपुर में आया हूं तो मोती डूंगरी गणेश मंदिर हमारे गणेश जी को, गोविंद देव जी, गलता माता जी को भी नमन करता हूं। इसके साथ-साथ हमारे वीरों की भूमि शौर्य की भूमि, तपस्या की भूमि सामाजिक चेतना लाने वाली भूमि स्वाधीनता की लड़ाई लड़ने वाली ऐसी वीर भूमि को भी नमन करता हूं और आशीर्वाद लेकर अपनी बात पहुंचाता हूं। 
04:12 PM, 16-Jul-2023
जेपी नड्डा ने जयपुर में गहलोत को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में खुली छूट है भ्रस्टाचार करने की। राजस्थान में गहलोत सरकार महिलाओं, दलित, पिछड़े सब पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी बेटा और मां की पार्टी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बटन दबाकर 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 16-Jul-2023
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान पहुंच गए हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दिया कुमारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे चंदन वन स्थिल सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। 

12:08 PM, 16-Jul-2023
हाल की में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। ऐसे में इस कार्यकारिणी के लिए जेपी नड्डा की सभा में भीड़ जुटाना एक बड़ी चुनौती है। पार्टी ने सभा में 40 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसे लेकर मंडल स्तर तक टार्गेट दिए गए हैं।  

बैठक भी लेंगे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदनवन में ही भाजपा पदाधिकारयों और भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे। साथ ही विधायकों के साथ भी चर्चा करेंगे। 
12:01 PM, 16-Jul-2023

JP Nadda Rajasthan Visit Live : नड्डा ने बताई UPA की कहानी, 'यू' उत्पीड़न, 'पी' पक्षपात और 'ए' मतलब अत्याचार

'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  आज जयपुर में करेंगे। इसके बाद प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में 15 दिन ये आंदोलन चलेगा। इसके लिए जेपी नड्डा दोपहर करीब 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे बीलवा स्थित चंदन वन वाटिका में सभा स्थल पहुंचेंगे। 

जहां 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की लॉचिंग की जाएगी। इस दौरान आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed