फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JP Nadda Rajasthan Visit Live: विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, जेपी नड्डा के साथ नेताओं-पदाधिकारियों की बैठक जारी

Sat, 29 Jul 2023 02:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 02:07 PM IST
खास बातें

JP Nadda in Jaipur News Live Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने जयपुर आए जेपी नड्डा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। आज नड्डा पूरे दिन प्रदेश कार्यालय में रहेंगे और पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी कार्यालय में बैठक का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
JP Nadda In Rajasthan Live: BJP Chief Jagat Prakash Nadda in Jaipur Today for Rajasthan Assembly Election
जयपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ले रहे बैठक। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:48 PM, 29-Jul-2023
भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक शुरू हो गई है। जेपी नड्डा पूरा दिन पार्टी कार्यालय में बिताएंगे। इस दौरान लगातार नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।
01:27 PM, 29-Jul-2023

JP Nadda Rajasthan Visit Live: विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन, जेपी नड्डा के साथ नेताओं-पदाधिकारियों की बैठक जारी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान के दौरे पर हैं। नड्डा सुबह करीब 10 बजे जयपुर पहुंचे। वे यहां राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। 

इससे पहले जेपी नड्डा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मोती डूंगरी महंत कैलाश शर्मा ने नड्डा से पूजा कराई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक कालीचरण सराफ समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed