Rajasthan LS Election Live: राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पीसीसी चीफ को लिखा खत
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। राजस्थान में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को चुनाव होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इससे पहले जयपुर लोकसभा से कांग्रेस द्वारा सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था, जिसके दो दिन बाद सुनील शर्मा ने टिकट वापस करने की पेशकश कर दी। उसके बाद प्रताप सिंह को टिकट दिया गया था। वहीं, अब राजसमंद से कांग्रेस के द्वारा सुदर्शन सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन सुदर्शन सिंह रावत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू- पहला चरण 20 मार्च, दूसरा चरण 28 मार्च
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन- पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि- पहला चरण 28 मार्च, दूसरा चरण पांच अप्रैल
नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन- पहला चरण 30 मार्च, दूसरा चरण आठ अप्रैल
मतदान/वोटिंग- 19 और 26 अप्रैल
मतगणना और रिजल्ट- चार जून
इस बार बढ़ी मतदाताओं की संख्या
निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। राजस्थान में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 32 लाख से अधिक हैं। इनमें शामिल 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।
पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग।
दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग
टोंक-सवाई माधौपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।
सात चरणों में होंगे आम चुनाव
- पहला चरण 19 अप्रैल को
- दूसरा चरण 26 अप्रैल को
- तीसरा चरण सात मई को
- चौथा चरण 13 मई को
- पांचवा चरण 20 मई को
- छठा चरण 25 मई को
- सातवां चरण एक जून को
- चार जून को लोकसभा आम चुनाव की काउंटिंग होगी
राजस्थान में दो चरणों में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही राजस्थान में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव भी राजस्थान में दो चरणों में हुए थे। इनमें पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।
राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग हुई थी
पहले चरण में 20 संसदीय क्षेत्रों में 17 अप्रैल 2014 को मतदान हुआ। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां।
दूसरे चरण में 24 अप्रैल 2014 को मतदान हुआ
इनमें अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और टोंक-सवाई माधोपुर के लिए चुनाव हुआ। कुल 39 दलों ने इस चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े किए थे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कद्दावर नेता और अलवर के पूर्व सांसद करण सिंह यादव का टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इनके अतिरिक्त अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर और जयपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री महेश जोशी के भी भाजपा में शामिल होने की खबर है। इनके अलावा भाजपा में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पुष्कर से पूर्व विधायक सुरेश टांक, ऑल इंडिया यादव महासभा के महासचिव दिनेश यादव, अलवर के मालाखेड़ा प्रधान वीरमति, उमरैण प्रधान दौलतराम सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर है।
निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 32 लाख से अधिक हो गई है। इनमें शामिल 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।
दल बदल के साथ ये दिग्गज होंगे मैदान में
इस बार के लोकसभा चुनाव बड़ी संख्या में नेताओं की दल बदली के कारण ज्यादा दिलचस्प होंगे। एक तरफ जहां चुनावों से पहले कांग्रेस के 32 नेता भाजपा में शामिल हो गए, वहीं भाजपा द्वारा चुरू से टिकट कटने के बाद पूर्व सांसद राहुल कस्वां पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्हें कांग्रेस ने चुरू से ही अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है, जहां भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया से इनका मुकाबला होगा।
ये नेता हुए भाजपा में शामिल
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए 32 नेताओं में महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम सबसे ऊपर है। इनके बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लालचंद कटारिया, पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख सेवादल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।
25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में कुल 39 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। 23 मई को घोषित चुनावी नतीजों में 24 सीटें भाजपा के और एक सीट हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के खाते में गई थी। कांग्रेस का इन चुनावों में प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया था।
वर्ष 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में आयोजित लोकसभा चुनावों में राजस्थान में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे। इनमें पहले चरण के चुनाव 29 अप्रैल को हुए थे, वहीं दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव 6 मई को आयोजित हुआ था। इन चुनावों के नतीजों की घोषणा 23 मई को कर दी गई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए भी कुल 543 सीटों पर 6 से 7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।
इन सीटों पर हुआ था पहले चरण का मतदान
29 अप्रैल 2019 को राजस्थान की 13 सीटों पर आयोजित पहले चरण के चुनावों में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी।
दूसरे चरण में इन सीटों पर हुई थी वोटिंग
दूसरे चरण का मतदान 6 मई, 2019 को 12 लोकसभा सीटों पर किया गया था। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट शामिल हैं।
वर्गवार सीट आवंटन
प्रदेश की कुल 25 लोकसभा सीटों में से 18 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इनके अतिरिक्त 4 सीटें एससी वर्ग और 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।