Rajasthan Election 2023 Live: किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- सवाई माधोपुर सीट बेहद टफ है, पूरी ताकत से जुट जाएं
{"_id":"652cc7819b459e9d400aeb44","slug":"rajasthan-election-2023-live-rajasthan-assembly-election-schedule-bjp-congress-aap-list-rally-news-in-hindi-2023-10-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023 Live: किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- सवाई माधोपुर सीट बेहद टफ है, पूरी ताकत से जुट जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 16 Oct 2023 04:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:33 PM IST
खास बातें
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को संगठन के प्रमुख लोगों से संवाद करने उदयपुर पहुंचे हैं। वहीं, आज ही कांग्रेस के भी कई दिग्गज कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत करने बारां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
04:33 PM, 16-Oct-2023
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, सवाईमाधोपुर सीट बेहद टफ सीट है। ऐसे में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावों में जुट जाएं। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पालना करते हुए चुनाव प्रचार करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजरिया के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च कर आमजन से जनसंपर्क किया और भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा का साफा बंधाकर एंव माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
02:23 PM, 16-Oct-2023
काले झंडे दिखाने वाले लग गए गले
जयपुर ग्रामीण से सांसद और झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राठौर देव दर्शन के लिए निकले तो कुछ लोग हाथों में काले झंडे लिए विरोध कर रहे थे। राठौर ने अपनी गाड़ी रोकी और उनको गले लगा लिया। भाजपा की पहली लिस्ट में झोटवाड़ा से प्रत्याशी बनाए गए कर्नल राठौर ने देव दर्शन से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की। कर्नल राठौर ज्वाला माता के दर्शन के लिए जॉबनेर के निकले तो रास्ते में कुछ लोग हाथों में काले झंडे लेकर कर्नल राठौर का विरोध कर रहे थे। कर्नल राठौर ने गाड़ी रुकवा कर खुद उनके पास पहुंचे और मिठाई खिलाने का प्रयास किया जब वो नहीं माने तो तो उनको गले से लगा लिए और विरोध को ख़त्म कर दिया।
विज्ञापन
01:39 PM, 16-Oct-2023
मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : अमर उजाला
ईआरसीपी परियोजना पर पीएम ने की वादाखिलाफी
बारां में चल रहे कांग्रेस के जन जागरण अभियान (Jan Jagran Abhiyan) में कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए ERCP को मुद्दा बनाया हुआ है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ईआरसीपी परियोजना को लेकर वादा खिलाफी की है।

01:25 PM, 16-Oct-2023
गोरी नागौरी को सदस्यता दिलाते पार्टी के सदस्य।
- फोटो : social media
आम आदमी पार्टी के साथ हुईं मशहूर डांसर गोरी नागौरी
कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर चुनावी मैदान में उतरने का दावा करने वाली गोरी नागौरी ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। नागौर जिले की मेड़ता की रहने वालीं 24 वर्षीय डांसर, बिग बॉस फेम और मॉडल तस्लीमा बानो उर्फ गोरी नागौरी अब आम आदमी पार्टी के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी। इस घोषणा के बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि गोरी मेड़ता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं। राजस्थान और हरियाणा में गोरी नागौरी के फैन की संख्या बहुत बड़ी है।

12:56 PM, 16-Oct-2023
जीत का जनाधार बढ़ाने की कोशिश
अजमेर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की तुलना में बढ़त में है, लेकिन जेपी नड्डा अजमेर संभाग में भाजपा पदाधिकारी की बैठक लेकर उन्हें जीत का जन आधार बढ़ाने का मंत्र देंगे। किशनगढ़ एयरपोर्ट से जेपी नड्डा मार्बल एसोसिएशन के सभागार पहुंच कर अजमेर संभाग की बैठक लेंगे। पहले सत्र में नड्डा अजमेर शहर देहात और भीलवाड़ा जिले के पदाधिकारी के साथ मंथन करेंगे।
इसके बाद दूसरे सत्र में नागौर शहर, देहात व टोक के पदाधिकारी की मीटिंग लेंगे।

12:30 PM, 16-Oct-2023
18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग में बैठाएंगे जीत का गणित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को कोटा और अजमेर संभाग दौरे पर आएंगे। जेपी नड्डा सुबह विशेष चार्टर प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोटा में होटल लोटस अनन्ता में कोटा संभाग पदाधिकारी की बैठक लेंगे। बैठक में कोटा शहर देहात व बूंदी जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरे सत्र में बारा व झालावाड़ जिला पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। इसके बाद कोटा एयरपोर्ट से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 16-Oct-2023
एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करते सीपी जोशी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 और 18 अक्टूबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे, इस दौरान 2 दिन में चार संभागों के पदाधिकारी से बैठकर महामंथन करेंगे। प्रत्येक संभाग के पदाधिकारी के साथ 3 घंटे तक चुनावी प्रबंधन प्रचार सहित अन्य प्रमुख मामलों पर जीत के लिए महामंत्र देंगे।
11:22 AM, 16-Oct-2023
स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर, बांसवाड़ा जनसभा के बाद शाम को जोधपुर जाएंगे नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अभी पहले उदयपुर जाएंगे और वहां उदयपुर तथा बांसवाड़ा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को जोधपुर जाएंगे और वहां भी इसी तरह के बैठक की जाएगी। पार्टी में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और 41 प्रत्याशियों की सूची जारी भी कर दी गई है। सूची जारी होने के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में संभाग स्तर पर हो रही इन बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में जेपी नड्डा पार्टी की जमीनी स्तर की चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे और पार्टी की ओर से घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ संभावित विरोध कोंशांत रखने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

11:01 AM, 16-Oct-2023
संगठन के प्रमुख लोगों से करेंगे संवाद
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उदयपुर पहुंच गए हैं। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के स्वागत के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर संभाग के संगठन के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे।

10:55 AM, 16-Oct-2023
20 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान का दौरा करेंगी।