फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election Live: मोदी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिता को गाली दे रहे, खरगे ने मलिंगा को लेकर कसा तंज

Sat, 18 Nov 2023 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 06:44 PM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव में जीत के लिए दम लगाया जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के सभी दिग्गज केंद्रीय नेता इस वक्त पार्टी की मदद के लिए राजस्थान में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live Up CM Yogi and JP Nadda Rally Bjp vs Congress Voting Date Results in Hindi
राजस्थान विधानसभा चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

06:40 PM, 18-Nov-2023
कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिताजी को गाली दे रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राजस्थान में सचिवालय की अलमारियों और गणपति प्लाजा के लॉकर्स से नोट और सोना निकल रहा है। ये कांग्रेस का पाप है जो राजस्थान के युवाओं के साथ हुआ। किसानों के साथ जो धोखा हुआ उसकी काली कमाई है। मोदी ये काली कमाई उजागर करने का काम कर रहा है तो कांग्रेस गाली दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मेरे पिताजी को गाली दे रहे हैं। जिनका 40 साल पहले स्वर्गवास हो गया। मुझे कितनी भी गाली पड़े, मेरे बारे में कितना भी बुरा बोला जाए। मैंने आपको गारंटी दी है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। ये मोदी है कच्चा नहीं, पक्का हिसाब करता है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
06:39 PM, 18-Nov-2023
कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाड़ी से प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को लेकर भाजपा पर हमला बोला। खरगे ने कहा- दलित के साथ मारपीट करने वाले आदमी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, मैंने और राहुल गांधी ने मिलकर ये फैसला किया था। लेकिन, भाजपा ने उसे टिकट दे दिया। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
04:12 PM, 18-Nov-2023
कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अजमेर के किशनगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा नेता डलब इंजन की सरकार की बात करते हैं। हिमालच और कर्नाटक में भाजपा का एक-एक इंजन सीज हो गया था। जो नेता यहां मंडरा रहे हैं, वो वहां भी खूब प्रचार कर रहे थे। लेकिन, जीत कांग्रेस पार्टी की हुई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप 25 नवंबर को कांग्रेस का बटन दबाओ, अगले साल दिल्ली वाला इंजन भी सीज कर देंगे। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
12:36 PM, 18-Nov-2023
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

भरतपुर में भारत माता के जयकारे लगवाते हुए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने गहलोत पर भी जमकर तंज कसा। कहा, कुछ लोग यहां खुद को जादूगर करते हैं। अब उन्हें, आज राजस्थान की जनता कह रही है, तीन दिसंबर कांग्रेस छूमंतर।
 



पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजस्थान भाजपा को बधाई देते हुए पार्टी के संकल्प पत्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प में किए वादों को दोहराते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि ये वादे पूरे होंगे, ये मोदी की भी गारंटी है।

पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है
पीएम मोदी ने अपने भाषण में लोगों से पूछा कि पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है या नहीं।उन्हें जी-20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए पूछा कि आपको लगता है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। आपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही, संतोष हो रहा है। ये सब किसके कारण हो रहा है। ये मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। ये आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर दिल्ली में स्थिर और मजबूद सरकार बनाई। इसलिए भारत हर मैदान में जीत रहा है।

भारत अग्रणी बन रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा, एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ बीते पांच साल में राजस्थान में क्या हुआ? पांच साल में बर्बादी हुई इसके लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान को पीछे धकेलने के लिए जिम्मेदार कौन है, राजस्थान के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इस लिए राजस्थान कह रहा है, जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।

 

12:23 PM, 18-Nov-2023
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सिर पर है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़े दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच जोधपुर में शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि, भाजपा अपने संकल्प पत्र में कई मुद्दे शामिल नहीं करने को लेकर घिर रही है, जिस पर भी जोशी ने बेबाकी से राय रखी।

इस दौरान जोशी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर हाल ही में सामने आए लाल डायरी के पन्नों के आधार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार रिपीट होने वाली है। लेकिन दूसरी ओर उनका बेटा ही सरकार डिलीट करवा रहा है।कह रहा है कि मेरे पिताजी रिपीट नहीं होने वाले हैं, जहां परिवार को ही उन पर विश्वास नहीं है तो जनता विश्वास कैसे करेगी? जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान की यात्रा पर आया हुआ है, उनका काम दूरबीन से टाइगर देखने और हथियाने के लिए जमीन देखने के अलावा कुछ नहीं है।

07:57 AM, 18-Nov-2023

बसपा सुप्रीमो मायावती का राजस्थान दौरा

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज भी राजस्थान दौरे पर रहेंगी। मायावती अलवर जिले के बानसूर में और दौसा जिले के बांदीकुई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे बूंदी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वे भरतपुर जिले के वैर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार भजनलाल जाटव के समर्थन में और तिजारा में कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 AM, 18-Nov-2023

CM गहलोत के गढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जोधपुर जिले में आएंगे। सुबह 10:30 बजे वह पीपाड़ शहर में बिलाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 12:00 बजे ओसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे जैसलमेर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। शाम को पांच बजे जोधपुर शहर में विजय संकल्प बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
07:46 AM, 18-Nov-2023

वसुंधरा भी गहलोत के गढ़ में करेंगी चार रैलियां

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही बीजेपी ने मैदान में कई दिग्गजों को उतार दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी के तीन बड़े नेता जेपी नडडा, योगी आदित्यनाथ और वसुंधरा राजे जोधपुर और आसपास के जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को जोधपुर जिले के दौरे पर रहेंगी। वह भीनमाल, घौरीमन्ना, झंवार (जोधपुर), भोपालगढ़ (जोधपुर) में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। वसुंधरा राजे की पहली सभा भीनमाल में होगी।
07:42 AM, 18-Nov-2023

राजस्थान में गरजेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ शनिवार को आहोर में पहली सभा करेंगे। उसके बाद योगी सांचौर में सभा करेंगे। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ प्रदेश की हॉट सीट बनी शिव और सिवाना में भी सभाओं को संबोधित करेंगे, बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
  • पहली रैली- आहोर (जालौर) 11.45 बजे
  • दूसरी रैली- सांचौर (जालौर) एक बजे
  • तीसरी रैली- शिव (बाड़मेर) 2.30 बजे
  • चौथी रैली- बलोतरा (बाड़मेर) 3.50 बजे
07:19 AM, 18-Nov-2023

Rajasthan Election Live: मोदी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिता को गाली दे रहे, खरगे ने मलिंगा को लेकर कसा तंज

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन एक ही चरण में 25 नवंबर को किया जाएगा। इस बीच राज्य में जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस हो या फिर बीजेपी समेत दूसरी पार्टियां सभी फुल एक्शन मोड में हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राज्य में जीत का दावा कर रही हैं। आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़ा हर अपडेट।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed