फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान निकाय चुनाव : तीन बजे तक 57.38% हुआ मतदान; धीमी रफ्तार से प्रत्याशियों में चिंता

Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 11 Sep 2026 04:21 PM IST
खास बातें

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 :  राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में मतदान के दौरान दोपहर 3 बजे तक 57.38 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कुल 87,63,599 मतदाताओं में से 50,28,768 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। मतदान के आंकड़ों में एक बार फिर बड़े शहरों की तुलना में छोटे कस्बे आगे नजर आए।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:20 PM, 11-Sep-2026

किस शहर में कितनी तेजी आई?

दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों से तुलना करें तो छह नगर निगमों में पाली में मतदान सबसे तेजी से बढ़ा। पाली में 42.17% से बढ़कर 56.09% यानी 13.92 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। उदयपुर में 39.21% से 52.13% यानी 12.92 अंक, जोधपुर में 43.51% से 56.42% यानी 12.91 अंक और अजमेर में 35.61% से 48.48% यानी 12.87 अंक की बढ़ोतरी हुई।जयपुर में 37.40% से बढ़कर 48.90% और कोटा में 38.58% से 51% मतदान हुआ।

04:09 PM, 11-Sep-2026

धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा, अजमेर में सबसे कम मतदान

दोपहर 3 बजे तक बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका में सबसे ज्यादा 85.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बारोडामेव में 84.90%, बाप में 83.37%, मनोहरथाना में 82% और गोलूवाला में 81.65% मतदान दर्ज किया गया। वहीं अजमेर नगर निगम में सबसे कम करीब 49 प्रतिशत वोटिंग हुई। जयपुर नगर निगम में 48.90%, सिरोही नगर परिषद में 49.20% और कोटा नगर निगम में 51% मतदान हुआ।

विज्ञापन
03:46 PM, 11-Sep-2026

अजमेर में 49 प्रतिशत मतदान

अजमेर में निकाय चुनाव का मतदान जारी है। करीब 49 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले के 417 मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक करीब 49 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उन्होंने शहर के तोपदड़ा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
03:04 PM, 11-Sep-2026

कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज

दूसरे चरण के आंकड़ों में बड़े शहरों के मुकाबले छोटे निकायों में मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा नजर आ रही है। बारोडामेव में 75.13 प्रतिशत के अलावा मनोहरथाना में 72.37 प्रतिशत, बाप में 73.78 प्रतिशत और गोलूवाला में 70.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अलवर जिले के बारोडामेव में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं झालावाड़ के मनोहरथाना और फलोदी के बाप में भी मतदान की रफ्तार तेज रही।

03:03 PM, 11-Sep-2026

बड़े नगर निगमों में जयपुर सबसे पीछे

छह प्रमुख नगर निगमों में दोपहर एक बजे तक जयपुर नगर निगम में 37.40 प्रतिशत मतदान हुआ। अजमेर में यह आंकड़ा 35.61 प्रतिशत रहा। वहीं जोधपुर में 43.51 प्रतिशत, उदयपुर में 39.21 प्रतिशत, कोटा में 38.58 प्रतिशत और पाली में 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस लिहाज से छह नगर निगमों में जोधपुर सबसे आगे, जबकि अजमेर सबसे पीछे रहा। जयपुर भी 40 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

02:25 PM, 11-Sep-2026

बड़े शहरों में दोपहर एक बजे तक मतदान की तस्वीर 

बड़े शहरों में दोपहर एक बजे तक मतदान की तस्वीर 
जोधपुर - 43.51%
उदयपुर - 39.21%
कोटा - 38.58%
जयपुर - 37.40%
अजमेर - 35.61%

 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 11-Sep-2026

सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर फर्जी वोटिंग का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

सीकर नगर परिषद सहित जिले की चार नगरीय निकायों में शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में 55.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सीकर नगर परिषद में 45.48 प्रतिशत, लोसल नगर पालिका में 57.62 प्रतिशत, रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका में 56.78 प्रतिशत और धोद नगर पालिका में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में फर्जी मतदान के आरोप सामने आने से मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फर्जी मतदान करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। मामले को लेकर मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। इसी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी साबिर के बेटे पर भी तीन बार फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा। बताया गया कि आरोपी मतदान केंद्र के रूप में निर्धारित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 5 के पास एक घर में छिपा बैठा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
 
02:17 PM, 11-Sep-2026

ओम बिरला ने किया मतदान

कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  मतदान किया। इसके बाद उन्होंने केन्द्र में मत डालने आए मतदाताओं से बातचीत की।
01:22 PM, 11-Sep-2026

अशोक गहलोत के पांव छूने पर विवाद, भाजपा ने निर्वाचन विभाग से की शिकायत

जोधपुर के वार्ड संख्या 82 में हंगामा हो गया। यहां बूछ कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छू लिए। इसके बाद यहां हंगामा हो गया  

पढ़िए पूरी खबर: गहलोत के वोट पर इस कदर क्यों भड़की बीजेपी- किसे बताया आचार संहिता का उल्लंघन?

01:22 PM, 11-Sep-2026

हनुमानगढ़ : मतदान के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को सुरेशिया इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 के बाहर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। तीखी बहस के बाद हुए इस बवाल में एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट और दादागिरी करने का आरोप लगाया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed