Rajsthan Budget 2024 live: हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित, हाथरस हादसे के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:03 PM IST
खास बातें
Rajasthan Budget Session 2024 Live Update: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान भजनलाल सरकार चालू वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश करेगी। राज्य की 16वीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र होगा, जिसमें भारी हंगामा होने के आसार हैं। कहा जा रहा है कि भजनलाल सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस नए जिलों के रिव्यू करने वाला मुद्दा उठा सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला