फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab By Election Result: उपचुनाव में आप ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस को मिली एक सीट

Sat, 23 Nov 2024 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 04:08 PM IST
खास बातें

पंजाब की चार विधानसभा सीटों चब्बेवाल, बरनाला, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। चारों सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। तीन सीटें आप जीत गई है। एक कांग्रेस के खाते में आई है। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab By Election Results 2024 Live Vote Counting Gidderbaha Barnala Chabbewal Vidhan Sabha Chunav Win Lose
बरनाला में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

02:58 PM, 23-Nov-2024

गिद्दड़बाहा में भी आप को मिली जीत

गिद्दड़बाहा में भी आम आदमी पार्टी जीत गई है। यहां से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी हार गई है। 
02:02 PM, 23-Nov-2024

उपचुनाव में जीत पर अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।
 
विज्ञापन
01:26 PM, 23-Nov-2024

शानदार जीत पर भगवंत मान ने दी बधाई

पंजाब सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव में जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-उपचुनावों में शानदार जीत के लिए पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयां छू रही है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना भेदभाव और ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। उपचुनावों के दौरान पंजाबियों से किए गए हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इंकलाब जिंदाबाद।

01:22 PM, 23-Nov-2024

गिद्दड़बाहा में आप आगे

गिद्दड़बाहा में नाैवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी 13211 मतों से आगे चल रही है। वहीं समर्थकों ने सड़कों पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

12:41 PM, 23-Nov-2024

बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों जीते

बरनाला से कांग्रेस के काला ढिल्लों 2175 वोटों से जीत गए हैं।  

12:34 PM, 23-Nov-2024

गिद्दड़बाहा में सांसद वड़िंग की पत्नी पीछे

गिद्दड़बाहा में सात राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी 10729 मतों से लीड कर रही है। यहां से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 23-Nov-2024

डेरा बाबा नानक भी आप ने जीती

आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक उपचुनाव जीत लिया है। आप के गुरदीप सिंह रंधावा ने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी को मात दी।

12:13 PM, 23-Nov-2024

चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी जीती

चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल जीत गए हैं। 

12:09 PM, 23-Nov-2024

चब्बेवाल में आप की जीत तय 

चब्बेवाल में 14 राउंड की वोटिंग पूरी हो चुकी है। आप के इशांक चब्बेवाल 28229 मतों से आगे हैं। 15 राउंड की मतगणना होनी है।  
 
12:08 PM, 23-Nov-2024

गिद्दड़बाहा में छठे राउंड के बाद आप को बढ़त

गिद्दड़बाहा में छह राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। आप 9604 वोटों से आगे है।  
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed