Assembly Election 2022 Live:सपा-रालोद गठबंधन के 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 19 पर रालोद के उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
| विधानसभा सीट | उम्मीदवार |
| कैराना | नाहिद हसन (सपा) |
| शामली | प्रसन्न चौधरी (रालोद) |
| चरथावल | पंकज मलिक (सपा) |
| पुरकाजी (एससी) | अनिल कुमार (रालोद) |
| खतौली | राजपाल सिंह सैनी (रालोद) |
| बागपत | अहमद हमीद (रालोद) |
| किठौर | शाहिद मंजूर (सपा) |
| मेरठ | रफीक अंसारी (सपा) |
| लोनी | मदन भैया (रालोद) |
| साहिबाबाद | अमरपाल शर्मा (सपा) |
| मोदीनगर | सुरेंद्र शर्मा (सपा) |
| जेवर | अवतार सिंह भड़ाना (रालोद) |
| धौलाना | असलम चौधरी (सपा) |
| हापुड़ | गजराज सिंह (रालोद) |
| बुलंदशहर | हाजी यूनुस (रालोद) |
| स्याना | दिलनवाज खान (रालोद) |
| खैर (एससी) | भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद) |
| कोल | सलमान सईद (सपा) |
| अलीगढ़ | जफर आलम (सपा) |
| छाता | तेजपाल सिंह (रालोद) |
| गोवर्धन | प्रीतम सिंह (रालोद) |
| बलदेव (एससी) | बबीता देवी (रालोद) |
| सादाबाद | प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद) |
| आगरा कैंट (एससी) | कुंवर सिंह वकील (सपा) |
| आगरा ग्रामीण (एससी) | महेश कुमार जाटव (रालोद) |
| फतेहपुर सीकरी | ब्रिजेश चाहर (रालोद) |
| खैरागढ़ | रौतान सिंह (रालोद) |
| बाह | मधुसूदन शर्मा (सपा) |
| नहटौर (एससी) | मुंशी राम (रालोद) |
समाजवादी पार्टी - राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 13, 2022
उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन"
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची- pic.twitter.com/3xTanE906S
आप का दावा- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पार्टी पंजीकरण के नियम बदलने की तैयारी में
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दावा किया है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर अपने नियमों में बदलाव कर एक नए राजनीतिक दल को पंजीकृत करने जा रहा है। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में आप को विधानसभा चुनाव जीतने और राज्य में अपनी सरकार बनाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि आपके आरोप पर भाजपा ने कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है।पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने गुरुवार को अकाली दल से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देते ही कोहली के बेटे एवं पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली के आम आदमी पार्टी से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नया दांव खेल दिया। गुरुवार को उन्होंने मोहाली क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अगले हफ्ते सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन सीएम का चेहरा कौन होगा, यह जनता तय करेगी। इसके लिए जनता अब अपनी राय दे पाएगी। इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया है। 17 जनवरी शाम पांच बजे तक लोगों को इस पर राय देनी होगी।
योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी ने दावा किया है कि 20 जनवरी तक हर रोज एक मंत्री और तीन-चार विधायक इस्तीफा देंगे। हम वही करेंगे जो स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि पांच साल तक दलितों, पिछड़ों को दबाया गया है। उनकी आवाज को दबाया गया है।
हापुड़ से चार बार विधायक रहे कांग्रेस नेता गजराज सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट करके उनके पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।
योगी कैबिनेट में मंत्री रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफे के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दो और मंत्री इस्तीफा देंगे। उनके साथ ही कई और विधायक भी भाजपा का साथ छोड़ेंगे। उधर, मंत्रियों व विधायकों के लगातार भाजपा छोड़ने से पार्टी मुश्किल में नजर आ रही है पर भाजपा समर्थकों का कहना है कि यूपी में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
सपा के चार नए जिलाध्यक्ष मनोनीत
सपा ने चार नए जिलाध्यक्ष बनाएसपा ने चार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। इन जिलों में जिला पंचायत चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष हटा दिए गए थे। गोरखपुर में अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष और केके त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। हापुड़ जिले में देवेंद्र जाखड़, ललितपुर में कैलाश यादव और मऊ में दूधनाथ नए जिलाध्यक्ष होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इसमें 172 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई है। मौर्य ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत होगी। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम पर चुनाव समिति ने भी मुहर लगा दी है। अगले एक-दो दिन में सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान हो जाएगा।