{"_id":"61e01c45d892c153d6422a0a","slug":"former-minister-surjit-singh-kohli-resigns-from-shiromani-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने दिया इस्तीफा
Thu, 13 Jan 2022 06:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:10 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में टिकटों के बंटवारे पर नाराजगी के चलते विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पटियाला शहर से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया। उधर, उनके इस्तीफा देते ही कोहली के बेटे एवं पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली के आम आदमी पार्टी से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
अकाली दल को भेजे अपने इस्तीफे में पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली ने लिखा है कि अकाली दल अपने मूल सिद्धांतों से भटक गया है। पार्टी में टकसाली अकाली परिवारों को लगातार नजरंदाज किया जा रहा है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही आरोप लगाया है कि अकाली दल लोक हितैषी कामों व नीतियों के खिलाफ चल रहा है। पंजाब और पटियाला के विकास के मुद्दों को छोड़कर अकाली दल के वरिष्ठ नेता अपने निजी हितों को साधने में ही लगे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब से अकाली दल की ओर से पटियाला शहरी सीट से हरपाल जुनेजा को टिकट दी गई है, तब से कोहली परिवार की पार्टी आलाकमान के साथ नाराजगी ज्यादा हो गई थी। कोहली परिवार की ओर से जुनेजा को चुनाव प्रचार में सहयोग भी नहीं किया जा रहा था, जिसकी शिकायत खुद हरपाल जुनेजा ने पिछले दिनों पटियाला में आयोजित एक चुनावी समागम में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल से की थी। उधर, घन्नौर हलके में भी पूर्व मंत्री अजायब सिंह मुखमैलपुरा की पत्नी हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा टिकट न मिलने से नाराज हैं। पार्टी ने घन्नौर से पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दिया है।
विज्ञापन