फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: पंजाब में अब कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप, निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं किसान मोर्चा के प्रत्याशी

Tue, 01 Feb 2022 11:22 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 01 Feb 2022 11:22 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 01 February 2022
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:21 PM, 01-Feb-2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने मैदान में उतारा पूर्व डिप्टी स्पीकर

मणिपुर में चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। इस कड़ी में शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि उसने मणिपुर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष टी थंगजालम हाओकिप को आगामी राज्य चुनाव के लिए नामित किया है। दिन में जारी हुई शिवसेना की दूसरी सूची में हाओकिप का नाम शामिल है। वह चुराचांदपुर जिले के हेंगलप निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह भाजपा के सदस्य थे।
09:38 PM, 01-Feb-2022
कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

विज्ञापन
05:13 PM, 01-Feb-2022

राहुल का गोवा दौरा टला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 2 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए गोवा का दौरा 4 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया है।
03:47 PM, 01-Feb-2022

चन्नी ने चमकौर साहिब से किया नामांकन

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए श्री चमकौर साहिब से नामांकन दाखिल किया।
10:25 AM, 01-Feb-2022
Uttarakhand Election: सीएम पुष्कर धामी ने किया प्रचार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराकाशी में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। 
10:00 AM, 01-Feb-2022
Punjab Chunav: संयुक्त समाज पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय नामांकन करेंगे
पंजाब से दिल्ली पहुंचकर संघर्ष करने वाले किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा को अभी तक चुनाव चिन्ह नहीं मिला है। आज नामांकन के आखिरी दिन संयुक्त समाज मोर्चा के सभी उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। मोर्चा के मुख्यमंत्री फेस बलबीर सिंह राजेवाल आज एसडीएम कार्यालय में 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इनके अलावा अब तक 100 से भी ज्यादा उम्मीदवारों को टिकटें दी जा चुकी हैं और यह सभी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 AM, 01-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: पंजाब में अब कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप, निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं किसान मोर्चा के प्रत्याशी

Punjab Election: कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप
आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस पर भी टिकट बेचने का आरोप लगे हैं। पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और टकसाली कांग्रेसी अमरजीत सिंह टिक्का ने ये आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि आत्मनगर और साउथ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। बिना नाम लिए टिक्का ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी नेता के चुनाव प्रचार करने के लिए उनसे किराये पर चॉपर मांगा गया। उन्हें एक बड़े नेता ने फोन कर कहा था कि टिकट होल्ड कर लिया गया है और इसके लिए उन्हें गाड़ियां भेजनी होंगी।

टिक्का ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू से भी ऐसी ही डिमांड की गई थी और उन्होंने सिद्धू मूसेवाला से पैसे दिलवाए हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की टिकट के लिए भी फंडिंग दी गई। टिक्का ने कहा कि हाईकमान ने कांग्रेस को खत्म कर दिया और उन्होंने पंजाब में टिकट बेच कर, इस पर मुहर लगा दी। अमरीक सिंह ढिल्लों, बिट्टी, बैंस भाइयों को हारे हुए उम्मीदवार दे दिए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed