PM Modi MP Visit Live: मोदी ने शिवराज की तारीफ की, बोले- कांग्रेस ने गांवों को नजरअंदाज किया,हमने तिजोरी खोली
{"_id":"6445eb8e08ddc45f9f070425","slug":"pm-modi-mp-visit-live-news-pm-address-the-panchayati-raj-conference-in-rewa-2023-04-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi MP Visit Live: मोदी ने शिवराज की तारीफ की, बोले- कांग्रेस ने गांवों को नजरअंदाज किया,हमने तिजोरी खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 24 Apr 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:26 PM IST
खास बातें
PM Modi in Rewa Live News in Hindi: पीएम मोदी सोमवार को रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपये की नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
रीवा में पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
01:20 PM, 24-Apr-2023
कांग्रेस ने गांवों को नजरअंदाज किया, भाजपा ने विकास के लिए तिजोरी खोली
पीएम ने कहा कि पहले की सरकारें गांव के लिए पैसे खर्च करने से बचती थी, क्योंकि गांव अपने आप में कोई वोट बैंक तो था ही नहीं। इसलिए उन्हें नजरअंदाज किया जाता था। गांव के लोगों को बांटकर कई राजनीतिक दल अपनी दुकान चला रहे थे। भाजपा ने गांवों के साथ हो रहे इस अन्याय को भी समाप्त कर दिया है। हमारी सरकार ने गांवों के विकास के लिए तिजोरी खोल दी है।
40 करोड़ से ज्यादा ग्रामीणों के खाते खोले
पीएम ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के गांवों को जब बैंकों की ताकत मिली है, तो खेती-किसानी से लेकर व्यापार कारोबार तक, सब में गांव के लोगों की मदद हो रही है। हमने जनधन योजना चलाकर गांव के 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खुलवाए। हमने इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक के माध्यम से गांवों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाई।
01:15 PM, 24-Apr-2023
पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है: PM
पीएम ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब पंचायतों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। आज ई-ग्राम स्वराज- जीईएम इंटीग्रेटेड पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इससे पंचायतों के माध्यम से होने वाली खरीद की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी। पीएम ने कहा कि हमारे यहां गांव के घरों के प्रॉपर्टी के कागजों को लेकर बहुत उलझनें रही हैं। इसके चलते भांति-भांति के विवाद होते हैं, अवैध कब्ज़ों की आशंका होती है। 'पीएम स्वामित्व योजना' से अब ये सारी स्थितियां बदल रही हैं।
विज्ञापन
01:07 PM, 24-Apr-2023
पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना किया। आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया। जो व्यवस्था सैकड़ों वर्ष, हजारों वर्ष पहले से थी, उसी पंचायती राज व्यवस्था पर आजादी के बाद भरोसा ही नहीं किया गया।
90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की, ध्यान नहीं दिया। 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं। आज भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं।
पीएम मोदी ने शिवराज सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए छिंदवाड़ा के विकास की बात करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि जिस दल की सरकार ने देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन किया। उसने ही गांवों का भरोसा तोड़ दिया।
01:05 PM, 24-Apr-2023
कांग्रेस सरकार ने पंचायतों से भेदभाव किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां ई-ग्राम स्वराज और ई-जेम पोर्टल को मिलाकर जो नई व्यवस्था लॉन्च की गई है, उससे आपका काम और आसान होने वाला है। पीएम स्वामित्व योजना के तहत भी देश के 35 लाख ग्रामीण परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए।
पहले की सरकारों ने पंचायतों से भेदभाव किया, अब उनसे उलटा हम उन्हें सशक्त कर रहे हैं। 2014 से पहले पंचायतों के लिए वित्त आयोग का अनुदान 70 हजार करोड़ से भी कम था। इतनी कम राशि से इतना बड़ा देश, इतनी सारी पंचायतें कैसे अपना काम कर पातीं। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद पंचायतों को मिलने वाला यह अनुदान 70 हजार से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। 2014 से पहले के 10 साल में केंद्र सरकार की मदद से 6 हजार के आसपास पंचायत भवन बनवाए गए थे। हमारी सरकार ने 8 साल के अंदर 30 हजार से ज्यादा नए भवन बनवा दिए हैं।
01:00 PM, 24-Apr-2023
सामाजिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी: PM
आजादी के इस अमृतकाल में हम सभी देशवासियों ने विकसित भारत का सपना देखा है और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की सामाजिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है।
12:58 PM, 24-Apr-2023
पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित कर रहे पीएम
पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की भावना को बढ़ावा देने के साथ हमारे नागरिकों के विकास की आकांक्षाओं को पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 24-Apr-2023
हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराया। साथ ही 7853 करोड़ रुपये की पांच नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
12:37 PM, 24-Apr-2023
तीन नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रीवा-इतवारी ट्रेन समेत तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएं कर रवाना किया और रीवावासियों को तीन नई ट्रेनों रीवा-इतवारी ट्रेन, छिंदवाड़ा-नैनपुर ट्रेन और नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन की सौगात दी और रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।
12:29 PM, 24-Apr-2023
ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ
पीएम मोदी ने रीवा के एस.ए.एफ ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में रिमोट दबाकर पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए बनाए गए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर प्रधानमंत्री समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत राष्ट्रीय लांच और एकम समावेशी विकास वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
11:59 AM, 24-Apr-2023
सीएम ने किया पीएम मोदी का स्वागत
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुपारी आर्ट से बनी कलाकृति भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया।