Ratlam Municipal Election Results Live : रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल जीते, परिषद में भी पार्टी को बहुमत
रतलाम नगर निगम के चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। 49 वार्डों में से एक वार्ड भाजपा के पास निर्विरोध आया था। अब 48 वार्ड में भी वे ज्यादातर में आगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
रतलाम में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने आसान जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के मयंक जाट को हराया। उम्मीद की जा रही थी कि मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रहलाद पटेल ने डाक मतपत्रों की गिनती के साथ जो बढ़त बनाई, वह आखिर तक उनके साथ रही। परिषद की बात करें तो 49 सदस्यों वाली निगम परिषद में भाजपा के 30 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के 15 पार्षद प्रत्याशी ही जीत सके। चार निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्षद बने हैं।
रतलाम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने चार राउंड की मतगणना के बाद चार हजार वोट की लीड बना ली है। इसे निर्णायक लीड बताया जा रहा है।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल भी नतीजों से उत्साहित नजर आए। उन्होंने समर्थकों के साथ आकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम में जो विकास कार्य किए हैं, उसका लाभ मिल रहा है। लीड बढ़ रही है। यह और बढ़ेगी। महापौर बनने के बाद नगर की समस्याओं का निराकरण करेंगे और जनता के हितों को महत्व देंगे।
रतलाम में भाजपा 12 वार्ड जीत चुकी है। 18 वार्ड में आगे है। इस तरह 30 सीटों पर भाजपा की जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस ने पांच वार्ड जीत लिए हैं और वह 10 पर आगे चल रही है।
भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट के मुकाबले 2000 वोट की बढ़त हासिल कर ली है।
भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने 1300 वोट की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। एक राउंड के बाद वे स्पष्ट तौर पर आगे चल रहे हैं।
रतलाम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को 462 मतों की शुरुआती बढ़त मिली है। पार्षदों में भी इस समय भाजपा को लाभ दिख रहा है।
साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में मतगणना शुरू
रतलाम का अगला महापौर कौन होगा, यह बुधवार दोपहर तक तय हो जाएगा। सुबह 9 बजे साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके लिए मुख्य हॉल व दो अन्य कमरों में प्रत्येक वार्ड के लिए एक यानी 49 टेबलें लगाई गई हैं। गणना वार्डवार होगी। यानी पहले राउंड में प्रत्येक वार्ड के पहले नंबर वाले बूथ की ईवीएम काउंटिंग के लिए बाहर आएगी। दूसरे राउंड में दूसरे नंबर वाली। निकाय में 270 बूथ पर वोटिंग हुई थी। इस हिसाब से 6 राउंड में गणना पूरी हो जाएगी। तीसरे राउंड में वार्ड 32 का रिजल्ट सबसे पहले आ जाएगा क्योंकि इसमें सिर्फ तीन बूथ है। दोपहर तीन बजे तक महापौर और सारे वार्ड के रिजल्ट आ जाएंगे। इस बार महापौर के छह और पार्षद पद के लिए 154 उम्मीदवार है। 49 वार्ड में से एक वार्ड 30 नंबर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। 48 वार्ड में लड़ाई है, इसमें भी वार्ड 31 में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने से अब मुकाबला भाजपा और निर्दलीय में है।
Ratlam Municipal Election Results Live : रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल जीते, परिषद में भी पार्टी को बहुमत
रतलाम नगर निगम का महापौर कौन बनेगा? कांग्रेस के मयंक जाट या भाजपा के प्रहलाद पटेल? प्रहलाद पटेल तो अपने वायरल वीडियो की वजह से पहले ही चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कह दिया था कि जिनके घर पर कांग्रेस के झंडे लगे हैं, उन्हें किसी तरह की सुविधाएं नहीं देनी हैं। इसका खूब बवाल भी मचा था। खैर, चुनावों में ऐसा होता है।मयंक जाट युवा हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन पर भरोसा जताया तो उनके लिए प्रचार में भी जोर-शोर से भाग लिया। इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। सुबह नौ बजे मतगणना शुरू होगी और 11 बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे। 49 वार्डों में गणना करने के लिए 49 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के दौरान सभी 270 बूथों के मतों की गणना एक साथ शुरू होगी। एक ही राउंड में 49 बूथों की गणना शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि 6 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 32 के परिणाम सामने आएंगे, क्योंकि यहां पर सिर्फ 3 बूथ है। सबसे अंत में वार्ड क्रमांक 8 और वार्ड क्रमांक 19 के परिणाम आएंगे। 9-9 राउंड में इन दोनों वार्डों के मतों की गिनती होगी। 162 कर्मचारी मतगणना के कार्य में जुटेंगे।