MP Lok Sabha Chunav Live: 22 सीटों पर BJP-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में मुकाबला, सात सीटों पर तस्वीर साफ नहीं
{"_id":"65ffaaf13ff235860c07204b","slug":"mp-lok-sabha-election-news-live-phase-wise-polls-result-schedule-parties-candidates-list-congress-bjp-2024-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav Live: 22 सीटों पर BJP-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में मुकाबला, सात सीटों पर तस्वीर साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 24 Mar 2024 02:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:12 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा है?
विज्ञापन
मप्र लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:11 PM, 24-Mar-2024
कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
12:35 PM, 24-Mar-2024
परमार और फिरोजिया में मुकाबला
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से तराना विधायक महेश परमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। परमार का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के साथ होगा। एक क्लिक पर पढ़ें खबर
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से तराना विधायक महेश परमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। परमार का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के साथ होगा। एक क्लिक पर पढ़ें खबर
विज्ञापन
12:00 PM, 24-Mar-2024
मालवा निमाड़ की सात सीटों पर प्रत्याशी तय
कांग्रेस ने मालवा निमाड़ की आठ में से सात सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए है। खंडवा सीट का टिकट होल्ड पर रखा है। अरूण यादव को खंडवा सीट से उम्मीदवार बनाया जाए, या उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़ा किया जाए। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

10:15 AM, 24-Mar-2024
धार दौरे पर सीएम यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज धार जिले के दौरे पर रहंगे। दोपहर करीब 12 बजे वे मनावर बालीपुर धाम पंहुचेंगे। जिसके बाद श्री गजानंदजी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल। पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे।

09:49 AM, 24-Mar-2024
22 सीटों पर ये आमने-सामने
| लोकसभा सीट | कांग्रेस प्रत्याशी | भाजपा प्रत्याशी |
| भिंड | फूल सिंह बरैया | संध्या राय |
| टीकमगढ़ | पंकज अहिरवार | वीरेंद्र कुमार खटीक |
| सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा | गणेश सिंह |
| सीधी | कमलेश्वर पटेल | डॉ. राजेश मिश्रा |
| मंडला | ओंकार सिंह मरकाम | फग्गनसिंह कुलस्ते |
| छिंदवाड़ा | नकुलनाथ | बंटी साहू |
| देवास | राजेंद्र मालवीय | महेंद्र सिंह सोलंकी |
| धार | राधेश्याम मुवेल | सावित्री ठाकुर |
| खरगोन | पोरलाल खरते | गजेंद्र उमराव सिंह पटेल |
| बैतूल | रामू टेकाम | दुर्गादास उइके |
| भोपाल | अरुण श्रीवास्तव | आलोक शर्मा |
| इंदौर | अक्षय कांति बम | शंकर लालवानी |
| शहडोल | फुंदेलाल मार्को | हिमाद्री सिंह |
| उज्जैन-आलोट | महेश परमार | अनिल फिरोजिया |
| राजगढ़ | दिग्विजय सिंह | रोडमल नागर |
| नर्मदापुरम | संजय (संजू) शर्मा | दर्शन सिंह |
| रीवा | नीलम मिश्रा | जनार्दन मिश्र |
| सागर | चंद्रभूषण सिंह बुंदेला | राजबहादुर सिंह |
| रतलाम | कांतिलाल भूरिया | अनिता नागर सिंह चौहान |
| मंदसौर | दिलीप सिंह गुर्जर | सुधीर गुप्ता |
| जबलपुर | दिनेश यादव | आशीष दुबे |
| बालाघाट | सम्राट सारस्वत | भारती पारधी 6 |
09:46 AM, 24-Mar-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: 22 सीटों पर BJP-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में मुकाबला, सात सीटों पर तस्वीर साफ नहीं
MP Lok Sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर प्रत्याशी उतरे हैं। छह सीटों पर उम्मीदवारों के एलान का इंतजार हैं। वहीं, एक सीट भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ दी है। ऐसे में अब 22 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ गए हैं।