फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: Bet on Congress on new and old faces in Malwa Nimar, Khandwa seat on hold

Loksabha Election:मालवा निमाड़ में नए और पुराने चेहरों पर कांग्रेस का दांव, खंडवा सीट होल्ड पर

Sun, 24 Mar 2024 12:13 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Mar 2024 12:13 AM IST
सार

मालवा निमाड़ के बड़े नेता सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, अरुण यादव, शोभा अेाझा, विजयलक्ष्मी साधौ अभी तक जारी सूचियों में उम्मीदवार के रुप में नजर नहीं आए। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वर्मा, साधौ ने इस बार खुद को दावेदारी से दूर रखा। 

विज्ञापन
Loksabha Election: Bet on Congress on new and old faces in Malwa Nimar, Khandwa seat on hold
मालवा निमाड़ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस ने मालवा निमाड़ की आठ में से सात सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए है। खंडवा सीट का टिकट होल्ड पर रखा है। अरूण यादव को खंडवा सीट से उम्मीदवार बनाया जाए, या उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़ा किया जाए। कांग्रेस यह तय नहीं कर पाई है। मालवा निमाड़ में कांग्रेस ने नए और पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। पहली सूची में मालवा निमाड़ में तीन नए चेहरों को कांग्रेस ने मौका दिया। शनिवार रात जारी हुई सूची में इंदौर से अक्षय बम के रुप में कांग्रेस ने नया चेहरा आगे किया है बाकी दूसरी सीटों पर विधायक और पूर्व विधायकों को मौका दिया गया है।

विज्ञापन

विधायक महेश परमार को उज्जैन लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को मंदसौर सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से मीनाक्षी नटराजन का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे इस बार चुनाव लड़ना नहीं चाहती थी। झाबुआ से कांतिलाल भूरिया फिर कांग्रेस के उम्मीदवार बने है। वे पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके है और यूपीए शासनकाल में मंत्री भी रहे है।

विज्ञापन

बड़े नेता इस बार चुनाव मैदान से बाहर

मालवा निमाड़ के बड़े नेता सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, अरुण यादव, शोभा अेाझा, विजयलक्ष्मी साधौ अभी तक जारी सूचियों में उम्मीदवार के रुप में नजर नहीं आए। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वर्मा, साधौ ने इस बार लोकसभा चुनाव में खुद को दावेदारी से दूर रखा। खंडवा सीट पर कांग्रेस अरुण यादव को उम्मीदवार बना सकती है। वे पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed