फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: पन्ना में स्मृति ईरानी बोलीं- हार से डरकर भागना कांग्रेस की आदत, अमेठी वालों से पूछो

Wed, 03 Apr 2024 04:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Apr 2024 04:54 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का प्रदेश में आना शुरू हो गया है। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा?   

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live JP Nadda Ujjain Visit Vishnu Datt Sharma to File Nomination News in Hindi
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:53 PM, 03-Apr-2024
टीकमगढ़ लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपना नामांकन जमा कर दिया है। उनके साथ टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जतारा विधायक हरिशंकर खटीक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ था निरस्त
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहले 2 अप्रैल को टीकमगढ़ आना था और वीरेंद्र कुमार खटीक का नामांकन पत्र जमा कराना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया जिसके चलते बुधवार दोपहर वीरेंद्र खटीक अपने  समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र जमा किया। 
04:10 PM, 03-Apr-2024
खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा ने पर्चा दाखिल किया - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र से पन्ना में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से होना है। कांग्रेस ने ये सीट गठबंधन के तहत सपा को दी है। 
विज्ञापन
03:36 PM, 03-Apr-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
सीएम यादव बोले- राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोला। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं उसमें न तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है। उनकी बात पर भरोसा कौन करता है? उनकी खुद की पार्टी (कांग्रेस) के भी लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। सीएम यादव ने कहा कहा कि चुनावी पारा चढ़ रहा है। लेकिन, कांग्रेस के अते-पते ही नहीं है। कांग्रेस बहुत पीछे रह गई है। इसका जवाबदार अगर कोई है तो वो राहुल गांधी हैं, उन्होंने न पार्टी को गंभीरता से लिया और न ही चुनाव को गंभीरता से लिया। उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अभी भी अपने अंतर विरोध से बाहर आएगी और आत्म अवलोकन करेगी।
03:28 PM, 03-Apr-2024
खजुराहो सीट से इन्होंने किया नामांकन
भाजपा से वीडी शर्मा ने खजुराहो लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से गिरन सिंह, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से पन्ना लाल त्रिपाठी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से कपिल गुप्ता, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से सेवानिवृत्त आईएएस राजा भैया प्रजापति, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से पंकज मौर्य और सुनमान सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया।  

03:15 PM, 03-Apr-2024
हार के डर से भागने की आदत हो गई
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की हार के डर भागने की आदत हो गई है, अगर आप मेरी बात नहीं मान रहे तो अमेठी वालों से पूछ लो। उन्होंने कहा कि मैं जिस क्षेत्र से प्रतिनिध से हूं, जहां भाजपा का पटका पहनना मतलब मौत का सामान घर लाना था। यहां पांच दशकों से एक परिवार का राज था। यहां हाथ के साथ साइकिल भी चलती थी। हमने हाथ को साफ किया और साइकिल पंचर की, आज उसी क्षेत्र की बहन आपके क्षेत्र में आई है।  

रोज नियत बदलती है तो टिकट बदलना आश्चर्य की बात नहीं
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कांग्रेस की हार के संकेत अभी से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का पहला सकेत यह है कि उन्होंने हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की हार का दूसरा संकेत बताते हुए ईरानी ने कहा कि जो लोग विधानसभा चुनाव में एक दूसरे को एक आंख नहीं सुनाते थे, जो ऑफिस से बाहर ठकेले जाते थे। अब उन्हें प्रदेश में एक टिकट दे दिया गया। बाद में मुझे पता चला कि सपा ने अपना टिकट बदल दिया, तो मैंने कहा कि जिनकी रोज नियत बदलती है, उनका टिकट बदलना आश्चर्य की बात नहीं है।   
03:00 PM, 03-Apr-2024
एक बार फिर मोदी सरकार का नारा साकार हो रहा 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि खजुराहो से विपक्षी पार्टियों ने टिकट बदलकर यह दिखा दिया कि अबकी बार भाजपा 400 पार और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा साकार हो रहा है। विधानसभा चुनाव के परिणाम ने यह दिखा दिया कि मध्यप्रदेश में संगठन की क्या ताकत है? पिछले लोकसभा चुनाव में जो बूथ रह गए थे, इस बार हमें उन्हें भी जीतना है। ईरानी ने कहा- सुना है, कुछ लोग वायनाड में पर्चा भर रहे हैं और आतंकी संगठनों से मदद मांग रहे हैं। ये वो लोग हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध किया था। उनका गठबंधन यह नहीं जानता कि 2024 में क्या करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:40 PM, 03-Apr-2024
वीडी शर्मा की नामांकन सभा
पन्ना के छत्रसाल सटेडियम नजरबाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नामांकन के लिए सभा का अयोजन किया गया। इस सभा में सीएम मोहन यादव समेत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को शामिल होना था। लेकिन, यादव सभा में शामिल होने नहीं पहुंच पाए। स्मृति ईरानी समेत पार्टी के अन्य नेता मौके पर मौजूद हैं।

02:11 PM, 03-Apr-2024
एक बार फिर नामांकन करेंगे वीडी शर्मा
खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, दोपहर ढाई बजे वे सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक बार फिर नामांकन फॉर्म भरेंगे। आमसभा के बाद रोड शो भी होगा। इससे पहले उन्होंने भगवान जुगल किशोर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। 

दोपहर 12 बजे के करीब नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। उनके नेता अप्रासंगिक हो गए हैं, इसलिए कांग्रेस के बारे में क्या कहना। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश में कोई गुलामी का प्रतीक नहीं होगा। देश में एक ही गुलामी का प्रतीक बचा था, वह कांग्रेस है। इस चुनाव में वह भी समाप्त हो जाएगा।
01:40 PM, 03-Apr-2024
दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ पदयात्रा 
राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सारंगपुर विधानसभा के धामंदा गांव में  हनुमानजी महाराज के दर्शन कर वादा निभाओ पदयात्रा शुरू की। दिग्विजय सिंह की यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बढ़ चढ़ कर उनका स्वागत सत्कार कर रहे हैं। 

01:15 PM, 03-Apr-2024
गणेश सिंह ने भरा पर्चा
सतना सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी गणेश सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल हैं। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed