फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: शाह बोले-इंडी गठबंधन वाले बेटों को CM-PM बनाना चाहते हैं, राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

Thu, 11 Apr 2024 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Apr 2024 04:25 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित मंडला पहुंच गए हैं। कुछ देर में वे सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live Amit Shah in MP today BJP vs Congress Candidates Rally Update in Hindi
मंडला में सभा संबोधित कर रहे अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:23 PM, 11-Apr-2024
शहडोल में सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
लाडली बहना की राशि तीन हजार तक ले जाएंगे
शहडोल के ब्यौहारी में सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में चुनाव का माहौल बना हुआ है। हम सब जानते हैं कि आपने मप्र में भाजपा की जोरदार जीत दिलाई थी। इसका मैं आभारी हूं। अब हमारे अलावा कांग्रेस भी चुनाव में हैं। इनके बारे में मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की निगाह में माता-बहनों की इज्जत नहीं होती है। वो आइफा अवॉर्ड कराते हैं, वो आयटम समेत न जाने क्या-क्या कहते हैं, हमें तो बोलते में भी शर्म आती है। ये हमारी मातृशक्ति है। भारत को माता कहते हैं।  उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला आ गए हैं। लाडली बहनों आप चिंता नहीं करो, ये योजना चलती रहेगी। जल्द ही इसे तीन हजार रुपये तक लेकर जाएंगे। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली। 
 
04:10 PM, 11-Apr-2024
हम किसी से भेदभाव नहीं करते
राजनाथ ने कहा कि सरकार बने या न बने पर भाजपा कभी नारी शक्ति का अपमान नहीं करती। हमने कहा था धारा 370 समाप्त करेंगे, चुटकी बजाकर कर भी दिया। पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि हमारा विकास पाकिस्तान नहीं, मोदीजी ही कर सकते हैं। पाक अधिकृत हिस्सा हमारा था, है और रहेगा।रामराज्य हम कहते किसे हैं, जब अधिकार बोध के बजाय कर्तव्य का बोध हो। लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। कांग्रेस के लोगों को थोड़ी तो हया होनी चाहिए। भारत एयरस्ट्राइक करता है और ये हमसे प्रमाण मांगते हैं। अरब के पांच मुस्लिम देशों ने पहली बार अपना सबसे बड़ा सम्मान हमारे प्रधानमंत्री को दिया है। ये कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान कर पीएम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
04:01 PM, 11-Apr-2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सतना में संबोधित कर रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पर साधा निशाना
गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सतना के नागौद में थे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी 24 कैरेट का सोना है। मैं यह नहीं कहता कि पार्टी में सभी दूध के धुले हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। कांग्रेस तो जंग लगा लोहा है। मैंने कांग्रेस की तानाशाही देखी है। इमरजेंसी के समय 18 महीने तक जेल में रहा हूं। 
02:14 PM, 11-Apr-2024
मंडला से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में सभा संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सभी ने नमस्कार किया। शाह ने रानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य सेनानियों को प्रणाम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह जो इंडिया गठबंधन है, उसका सिर्फ एक ही मकसद है, वो है अपने परिवार को आगे बढ़ाना और, मोदी जी देश और लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। शाह ने कहा कि मप्र के 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, 70 लाख लोगों के घरों में पानी पहुंचाया गया है। लाखों माताओं को सिलेंडर दिए गए, आवास दिए गए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों गरीबों, आदिवासी और जनजातियों के कल्याण के लिए काम किया है। लेकिन, कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ छलने का काम किया है। जनजातीय कल्याण मंत्रालय बनाने का काम हमारे नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने किया था। पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा जयती पर गौरव दिवस मनाने का काम किया है। सैंकड़ों एकलव्य स्कूल बनाकर हमनें आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचे के लिए नींव डालने का भाजपा ने किया है। 



अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार वालों को आगे बढ़ाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ये देश आगे बढ़े। घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस वाले चाहते हैं कि उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बेनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जो लोग अपने बेटे, बेटी और भतीजे का भला चाहते हैं वो कभी आपके बारे में सोच सकते हैं क्या? गरीबों, वंचितों और महिलाओं के बारे में सिर्फ पीएम मोदी सोच सकते हैं। भाजपा आपसे किए गए सभी वादे पूरे करते हुए आगे बढ़ रही है।  

अमित शाह ने कहा कि 10 साल देश में कांग्रेस का शासन था। पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे, बम धमाके करते थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उफ तक नहीं करते थे। मैं पूछना चाहता हूं राहुल बाबा से... आपने देश के राष्ट्रपति पद पर किसी आदिवासी को बिठाया क्या? कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को छलने का काम किया है। विपक्षी अब जेल में जा रहे हैं। छातियां पीट रहे हैं। हमें ये कर दिया, हमें वो कर दिया। मोदी जी ने 2014 के चुनाव में आने से पहले देश की जनता से वादा किया था कि एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए या नहीं ? जिसने भी चोरी की है, उसे जेल जाना पड़ेगा।
 
01:47 PM, 11-Apr-2024
अमित शाह मंडला पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह मंडला पहुंच गए हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में सभा करने यहां आए हैं। पुलिस ग्राउंड में हो रही जनसभा को कुछ देर में अमित शाह संबोधित करेंगे। 

 
11:53 AM, 11-Apr-2024
तीसरे चरण के लिए कल से नामांकन  
तीसरे चरण में ग्वालियर,  मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर मतदान होगा। इस सीटों पर भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के प्रत्याशी शुक्रवार 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।  22 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है। सात मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 AM, 11-Apr-2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम
भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज प्रदेश के रीवा और सतना लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेंगे और मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब सतना जिले के नागौद में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने रीवा लोकसभा सीट से जनार्दन मिश्रा और सतना सीट से गणेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करते हुए जनता से पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।
10:18 AM, 11-Apr-2024
शाह की कटनी और मंडला में सभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंडला और कटनी में सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर करीब 12: 40 बजे मंडला पहुंचेंगे। रपटा घाट में नर्मदा मां का पूजन करने के बाद रानी दुर्गावती स्मारक में माल्यार्पण करेंगे और फिर पुलिस लाइन ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब दो बजे कटनी पहुंचे और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के बरही में सभा करेंगे। इस दौरान भाजपा के बड़े नेता और प्रत्याशी मौजदू रहेंगे। बता दें कि भाजपा ने मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते और खजुराहो सीट से वीडी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। 
10:14 AM, 11-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: शाह बोले-इंडी गठबंधन वाले बेटों को CM-PM बनाना चाहते हैं, राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर आज मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ने वाली है। भाजपा के कद्दावर नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आज प्रदेश में कई सभाओं को संबोधित करेंगे। इधर, चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कल शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस दौरान एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं की सभाएं और रोड शो हो सकते हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed