फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   south eastern railway sports quota recruitment 54 posts apply by november 30

झारखंड: दक्षिण पूर्व रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के 54 पदों पर निकली भर्ती, 30 नवंबर तक आवेदन

Sat, 31 Oct 2026 06:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 06:54 AM IST
सार

दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्रुप सी और डी के 54 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन खेल उपलब्धियों, फील्ड ट्रायल और शैक्षणिक योग्यता के अंकों से होगा।

विज्ञापन
south eastern railway sports quota recruitment 54 posts apply by november 30
रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न खेल संवर्गों में 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न खेल संवर्गों में 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में ग्रुप सी के पे लेवल 2, 3, 4 व 5 तथा ग्रुप डी के पे लेवल 1 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तय की गई है। अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के मुताबिक किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उपलब्धि प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: पावर प्लांट के नाम पर लिया 900 करोड़ का कर्ज, अब ईडी ने खंगाला बंद स्टील प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कुल 100 अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची से होगा। इसमें खेल उपलब्धियों के 50 अंक, फील्ड ट्रायल (कौशल व शारीरिक फिटनेस) के 40 अंक और शैक्षणिक योग्यता के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को फील्ड ट्रायल के 40 अंकों में से कम से कम 25 अंक प्राप्त करने होंगे। मेरिट सूची के लिए पे लेवल 4 व 5 में न्यूनतम 70 अंक, पे लेवल 2 व 3 में 65 अंक और पे लेवल 1 में 60 अंक लाना अनिवार्य है।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये है। ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क का एक भाग उनके बैंक खाते में वापस लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed