फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Gandhi in Gwalior Live: एमपी में प्रियंका बोलीं- भाजपा जाएबे वाली है, कांग्रेस आएबे वाली है

Fri, 21 Jul 2023 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:40 PM IST
खास बातें

Priyanka Gandhi Visit Gwalior News Live : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में हुंकार भरी। सीएम शिवराज और सिंधिया को प्रियंका ने जमकर घेरा। उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Gwalior Visit Live Tribute to Rani Laxmibai Tomb and Address Jan Aakrosh Rally in Gwalior
ग्वालियर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:03 PM, 21-Jul-2023
रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
जनता कभी गलत निर्णय नहीं लेती: प्रियंका
सत्ता की फितरत है, जैसे इंसान के हाथ में होती है, वैसा ही स्वाभाव होता है। सत्ता को गलत इंसान के हाथ में दे दो, तो इसी तरह की लूट मचेगी, जो आपके प्रदेश में हो रही है। अत्याचार उन्हीं पर होते हैं जो कमजोर होते हैं। आदिवासियों के साथ कैसे अत्याचार किए जा रहे हैं। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन हैं, और दूसरी तरफ खबरें भी हैं। सबसे ज्यादा विवेक जनता में होता है, जनता कभी गलत निर्णय नहीं लेती। अगले पांच सालों में क्या आप यही चाहते हैं, जो इन पांच सालों में हुआ है। जिनके पास सत्ता है, जो आप पर राज कर रहे हैं। घोटाले पर घोटाले कर-करके कमा रहे हैं। बड़े-बड़े आलीशान महल हैं इनके, लेकिन आपके पास एक पाई नहीं बचती, क्योंकि आप जागरूक नहीं बने हैं। आपकी जागरूकता में कमी है, आप नेताओं से सही सवाल नहीं करते। आप क्यों नहीं पूछते 22 हजार घोषणाएं की इनमें से दो हजार भी पूरी कीं। ये जो बड़े-बड़े उद्योगपति हैं इनकी कितनी कमाई है। 16 सौ करोड़ रुपये एक दिन की कमाई है, जिनको ये देश की कंपनियां दे चुके हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप एक ईमानदार सरकार चाहते हो की नहीं। आज प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार हैं। युवाओं के सपने तोड़ दिए हैं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जो मध्यप्रदेश के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करे। मैंने यूपी में एक नौजवान से पूछा कि बेटा राशन की बोरी चाहिए या रोजगार चाहिए, एक भी ऐसा नहीं था जो कहे कि राशन की बोरी चाहिए, सभी रोजगार चाहते थे। वो अपने पैरों पर खड़े होकर खुद कमाना चाहते थे। ये आपको रोजगार नहीं दिलवाएंगे। 

कांग्रेस की सरकार बनी तो एमपी में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना: प्रियंका
कांग्रेस आपके लिए कुछ वादे और कुछ गारंटी लाई है। हमारी जहां सरकार है, वहां हमने जो गारंटी दी वो निभाई जा रही है। चाहे आप कर्नाटक, राजस्थान में देखें तो जो वादे किए थे, वो निभाए जा रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है। जब आप सरकारी नौकरी लेने जाते हैं, तो उसकी सबसे बड़ी बात क्या होती है, जीवन के लिए सुरक्षा, आपको पेंशन मिलेगी। लेकिन सरकारी कर्मचारियों को आज पेंशन नहीं मिलती। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पुरानी पेंशन लागू है। पुरानी पेंशन यहां भी लागू होगी। मेरी बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपये डाले जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगा। 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगा। किसानों के कर्ज माफी का काम सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। 

प्रचंड मतों से आप कांग्रेस की सरकार बनाइए: प्रियंका गांधी
आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, 2600 रुपये धान मिल रहा है, हिमाचल में हमारी सरकार है वादे पूरे करने का काम शुरू है। कर्नाटक में महिलाएं बसों में मुफ्त में यात्रा कर रही हैं। मध्यप्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है। प्रचंड मतों से आप कांग्रेस की सरकार बनाइए, जो ना खरीदी जा सके ना गिराई जा सके। जो पूरे पांच साल आपकी सेवा कर सके। आपकी समस्याओं को सुलझाने काम करे। आपकी छोटी और बड़ी समस्याओं को सुलझाने का काम पहले दिन से किया जा सके। रास्ते में कुछ दिव्यांग लोग मिले उनकी पेंशन सिर्फ 600 रुपये है कमलनाथ जी जब आपकी सरकार बने तो उनका पेंशन जरूर बढ़ाइएगा। ये झांसी की रानी की धरती है। बड़े-बड़े यहां से महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के लिए अपनी धरती के लिए जी जान एक की। ग्वालियर वाले ए बारी मामा जी की भ्रष्ट सरकार बदलवे बारे हैं। एक बार हमाए संगे जोर से बोलो भाजपा जाएबे बारी है, कांग्रेस आएबे बारी है। 
01:48 PM, 21-Jul-2023
जो नींव होती है वैसी ही नियत होती है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मेला ग्राउंड में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर आ रही थी तो भाइयों-बहनों ने मुझे मुद्दे भेजे। मैं जब उन्हें पढ़ रही थी तो मुझे लगा ज्यादातर नकारात्मक बातें थी। आज सिर्फ राजनीति आरोप और प्रत्यारोप में फंस गई है। क्या हम इससे आगे बढ़कर कुछ बातें कर सकते हैं।

प्रियंका ने कहा कि स्वतंत्रता का हमारा जो आंदोलन था, उसे सत्याग्रह का नाम दिया गया था। हमारे देश की एक परंपरा रही है कि हम नेताओं में सभ्यता, सरलता, सादगी और सच्चाई ढूंढते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे नेताओं में ये सब हो। आज परिस्थितियां बदल गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप हम मंच पर आकर गिना देते हैं। इस बीच जनता के असली मुद्दे छूट जाते हैं। अंहकार की राजनीति चलती है। आजकल भौकाल की राजनीति है शान-शोहरत की राजनीति है। जो जनता की समस्याएं हैं, जो सत्य है इस देश का वो डूब रहा है। दूसरों की आचोलना करना आसान है।

वहीं विपक्ष की बैठक पर दिए गए पीएम मोदी के बयान की आचोलना करते हुए प्रियंका ने उन्हें घेरा और लोगों से सवाल करते हुए पूछा कि राजनीतिक सभ्यता को बनाए रखने की जिम्मेदारी किसकी होती है प्रधानमंत्री की होती है। दो दिन पहले एक बैठक हुई, इसी दौरान पीएम का बयान आया कि जितनी भी विपक्ष की पार्टियां हैं, सभी को चोर बोल डाला। बड़ी-बड़ी पार्टियों के नेता, जिन्होंने देश सेवा की। उनका अपमान प्रधानमंत्री ने खुद इस तरह किया।

मणिपुर हिंसा पर पीएम को घेरा
प्रियंका ने जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी और उन राज्यों का नाम ले लिया, जिनमें विपक्ष की सरकार है। मैं भी 10 मिनट पीएम की आलोचना कर सकती हूं, 10 मिनट सिंधिया जी के बारे में बोल सकती हूं कि कैसे उनकी विचारधारा पलट गई। लेकिन मैं आज आपके बारे में बात करने आई हू्ं। आज मैं महंगाई पर बात करने आई हूं।

महंगाई पर सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि इस महंगाई से किस तरह आपकी कमर तोड़ी जा रही है मैं उसकी बात करने आई हूं। कुछ खरीदना है किसी के लिए वो महंगा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई महंगी हो गई है। जीवन पर एक बोझ बन गई है महंगाई। किस तरह आप गुजारा कर रहे हैं मैं समझ नहीं पा रही हूं। सबसे ज्यादा महंगाई का बोझ मेरी बहनें उठा रही हैं। गैस सिलेंडर हजार रुपये से कम में नहीं मिल रहा। कोई बीमार पड़ा जाता है तो इस बात की घबराहट होती है कि मैं दवाई कहां से लेकर आउं। इस बीच मुझे उचित नहीं लगता है कि मैं दूसरों की आलोचना करती रहूं। चुनाव में जब कोई नेता किसी गांव में जाता है तो उसे जनता के मुद्दों पर बात करना पड़ेगा। एक ऐसी सरकार क्यों है हमारे देश में जिसने देश की पूरी संपत्ति एक या दो लोगों को बेच दी। जब कंपनियों को अपने मित्रों को बेचा तो इन्हें मालूम होगा कि आप बेरोजगार होंगे। आज परिस्थियां क्या हैं। जो बड़ी कंपनियां हैं, इन्होंने अपने दोस्तों को सौंप दिया। 

अग्निवीर योजना पर भी उठाए सवाल 
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां से तमाम वीर जाकर देश की सेवा करते हैं। जब से अग्निवीर योजना आई, तब से लोग ट्रेनिंग से ही वापस आ जा रहे हैं। घर आकर किसानी से भी नहीं कमा पाएंगे। वहां भर्ती के लिए तमाम नौजवान पढ़ाई करते हैं। फिर देखिए पटवारी के एक्जाम में किस तरह से घोटाला हो गया। इन चीजों का समाधान क्या है। आज शर्म की बात है सिर्फ मात्र सरकारी नौकरियां 21 दी गई हैं। 2018 में जब हमारी सरकार बनी तब इन्होंने सरकार गिराई। 18 सालों से इनकी सरकार है और ये हालात हैं। 18 साल से सरकार में हैं तब तो कुछ दिया नहीं, चुनाव के पहले महिलाओं और नौजवानों को वादा करते हैं कि ये देंगे। घोटालों पर घोटाला हो रहा है, इतनी लंबी लिस्ट है कि याद नहीं रहती है। कुछ नहीं छोड़ा, सड़कें नहीं छोड़ी, महाकाल की मूर्तियां नहीं छोड़ी। 

जिसके पास सत्ता होती है उसे अंहकार हो जाता है
ये पैसों से खरीदी सरकार है। इनकी नियत ही खराब है, शुरू से सिर्फ घोटालों पर ध्यान रहा है। 18 साल जिसके पास सत्ता होती है, उसके पास अंहकार होता है और इस कदर होता है, कि जो आस पास के लोग हैं वो भी सच्चाई नहीं बताते। वो सोचते हैं हमेशा सत्ता साथ रहेगी तो काम करने की क्या जरूरत है, जब समय आएगा ध्यान भटका देंगे, जिससे जनता के जज्बात जुड़े हैं। जनता भूल जाएगी कि महंगाई है और फिर से हमें वोट मिल जाएगा, हम फिर से सत्ता में रहेंगे।
विज्ञापन
01:28 PM, 21-Jul-2023
शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं: कमलनाथ
भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है। नौजवानों को झूठ बोला, आदिवासियों को झूठ बोला, मां नर्मदा को झूठ बोला, हमारे आदिवासियों को झूठ बोला। मैं पूछना चाहता हूं कि किसको इन्होंने झूठ नहीं बोला। शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन हैं, घोटालों की मशीन हैं। चुनाव में चार महीने बचे हैं ये मशीन अब डबल स्पीड से चल रही है। यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेंगा। हमारे नौजवानों का असुरक्षित भविष्य आज उनके साथ है। मैं तो पूछता हूं कि उन्होंने दिया क्या। नौजवान बिना काम के, हमारा किसान बिना दाम के शिवराज जी आप किस काम के।  पैसे दो काम लो.. आज ये भटकते हुए नौजवान को देख नहीं सकते, इनकी आंख नहीं चलती। ये किसानों की सुन नहीं सकते, इनके कान हीं चलते। इनके कान नहीं चलते, इनकी आंख नहीं चलती, मुंह बहुत चलता है। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत फर्क है। 15 साल बाद हमारी सरकार बनी थी। कैसा प्रदेश मुझे सौंपा था, जो बेरोजगारी में नंबर वन हो, हमने 15 महीनों में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, कौन सी गलती की। 100 रुपये 100 यूनिट बिजली दी। कौन सा गुनाह किया। धीरे-धीरे हम आगे बढ़ रहे थे, और सौदा हो गया। आज चुनाव जब चार महीने दूर है शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं किसान याद आ रहे हैं। 18 साल में आपने क्या दिया। भर्ती घोटाले दिए। महंगाई दी। कोरोना की मौत दी। महाकाल का घोटाला दिया। मध्यप्रदेश में 2500 घोटाले हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया है। घर-घर में शराब दी। ये शिवराज की उपलब्धि है। आज हमें एमपी की भविष्य सुरक्षित रखना है। प्रदेश को नई पटरी पर लाना है। मुझे ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है। आप सच्चाई का साथ देंगे तो हम मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे।


 
01:14 PM, 21-Jul-2023
प्रियंका गांधी का स्वागत करते कमलनाथ, नकुल नाथ और गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
गोविंद सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना
ग्वालियर के महाराजा सिंधिया के आग्रह पर रानी लक्ष्मीबाई आई थीं। अगर झांसी की रानी की मदद ग्वालियर के महाराज कर देते तो उस समय देश आजाद हो जाता। इतिहास गद्दारी का लगातार दोहराया जा रहा है। आज फिर 166 वर्ष के बाद इसी खानदान के, जिसकी पहुंच सोनिया गांधी के घर तक थी। उसने फिर कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर 166 साल पुराना इतिहास दोहराया है। 1967 में कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की। आज फिर अपनी संपत्ति बचाने के लिए गद्दारी कर के सरकार गिराने का काम किया। शिवराज सिंह कुर्सी पकड़ मुख्यमंत्री हैं। करोड़ों लोगों के खून पसीने का पैसा एक खानदान के पास जा रहा है। आजादी के समय जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में साथ दिया था, उनको उड़ा दिया गया था। अब बदला लेने का वक्त आ गया है। इस परिवार को सबक सिखा दें। 
01:04 PM, 21-Jul-2023
मध्यप्रदेश घोटाले का गढ़ बन चुका है: सांसद नकुल नाथ
मध्यप्रदेश भाजपा के लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार और घोटाले का गढ़ बन चुका है। लिए भ्रष्टाचार, अत्याचार के लिए एमपी हेड क्वार्टर बन गया है। व्यापमं घोटाले की आग बुझी नहीं और अब व्यापमं घोटाला टू शुरू हो गया है। एक और नया घोटाला पटवारी भर्ती घोटाला। भाजपा ने युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मध्यप्रदेश महिलाओं, दलितों आदिवासियों पर हत्याचार के मामले में नंबर वन पर आता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों पर पेशाब कर के उनका अपमान किया जाता है। उन्हें कमरे में बंद कर के पीटा जाता है। ये अत्याचार सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। मणिपुर में भी महिलाओं पर अत्याचार किया गया है। आप कुछ दिनों के लिए एमपी को गोद ले लीजिए। दुनिया की कोई ताकत मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। मुझे ग्वालियर और मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। आप भाजपा के धोखे और अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देंगे।
01:02 PM, 21-Jul-2023
हमारी 20 सालों की तपस्या खत्म होने वाली है: विवेक तन्खा
सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जो आज मैं दृश्य देख रहा हूं वो मैंने 1980 और फिर 1984 में देखा था। इससे समझ में आ रहा है कि हमारी 20 साल की तपस्या खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 21-Jul-2023
सिंधिया को घेरने लगाए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
सिंधिया परिवार को टारगेट करने की तैयारी में कांग्रेस
प्रियंका गांधी केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ में आज हुंकार भरेंगी। कांग्रेस सीधे-सीधे सिंधिया परिवार को टारगेट करने में जुटी है। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर तमाम ऐसी पोस्ट लगाई गई हैं, जिसमें सिंधिया परिवार को टारगेट किया जा रहा है। पोस्टर में लिखा है कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई लड़ी थी गोरो से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से..
12:13 PM, 21-Jul-2023
ग्वालियर पहुंची प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर पहुंची प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी आज ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वह ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं, जहां से सीधे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल के लिए रवाना हो रही हैं। वह रानी लक्ष्मी बाई के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी, जिसके बाद वहां से सीधे जनआक्रोश  रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होगी।
11:42 AM, 21-Jul-2023
भाजपा ने कसा तंज
प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर कहा की प्रियंका गांधी जी,  मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को यहां 1000 रुपये प्रतिमाह  मिल रहे हैं। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज  सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है। यहां विकास दर 19.76% है। कांग्रेस की तरह बेरोजगारी भत्ता का झूठा झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है। 
11:01 AM, 21-Jul-2023
प्रियंका कर सकती हैं बड़ी घोषणा
ग्वालियर चंबल संभाग की सभी सीटें जीतना इस बार कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। लिहाजा माना जा रहा है कि चुनाव अभियान के लिए प्रियंका गांधी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed