फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Project Cheetah Live: मोदी ने चीतों को पिंजरों से रिहा कर कैमरे में कैद किया, कहा- देखने के लिए धैर्य रखें

Sat, 17 Sep 2022 12:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 12:54 PM IST
खास बातें

MP Project Cheetah Live, PM Modi News in Hindi :भारत में चीतों का इंतजार खत्म हो चुका है। करीब 11 घंटे का सफर करने के बाद चीते भारत पहुंच चुके हैं। पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया की राजधानी होसिया से उड़ान भरी। मॉडिफाइड बोइंग 747 विमान से लाए गए इन चीतों में रेडियो कॉलर लगे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से तीन चीतों को कूनो में बनाए गए विशेष बाड़ों में छोड़ देंगे। 

दो नर चीतों की उम्र साढ़े पांच साल है। दोनों भाई हैं। पांच मादा चीतों में एक दो साल, एक ढाई साल, एक तीन से चार साल तो दो पांच-पांच साल की हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Cheetah Project Live Updates PM Modi to release Cheetahs in Kuno National Park Know Schedule
चीतों ने भारत की धरती पर कदम रखा। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:33 PM, 17-Sep-2022
पीएम मोदी ने चीता मित्रों से भी बात की। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों को पिंजरों से मुक्त करने के बाद एक वीडियो संदेश में कहा कि चीते हमारे मेहमान हैं। उन्हें देखने के लिए कुछ समय धैर्य रखना होगा।  

 

11:33 AM, 17-Sep-2022
पीएम मोदी ने चीतों को बाड़े में छोड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर तीन चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। बाद में मोदी ने इनकी तस्वीरें भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी साथ थे। 
विज्ञापन
10:38 AM, 17-Sep-2022
ग्वालियर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का सीएम शिवराज ने स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री मोदी भी कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। सुबह 10.30 बजे वे मोदी कूनो पहुंचे। सुबह 10 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर से चीतों को यहां लाया गया। प्रधानमंत्री अब से कुछ ही देर में तीन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में बनाए गए विशेष बाड़े में चीतों को छोड़ेंगे। 

मोदी तीन चीतों को बाड़ें में छोड़ेंगे, कार्यक्रम यहां लाइव देखा जा सकता है 

09:58 AM, 17-Sep-2022
चीतोें को चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो के लिए रवाना किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
कूनो पहुंचे चीते
ग्वालियर एयरबेस से विशेष चिनूक हेलीकॉप्टर से चीतों को कूनो पहुंचाया गया है। चीते कूनो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर पहुंच चुके हैं। यहां 5 मिनट रुक कर PM सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य के लिए रवाना होंगे। PM मोदी का स्वागत करने के लिए सीएम शिवराज सिंह, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद हैं।


 
09:38 AM, 17-Sep-2022
नामीबिया से भारत लाए गए चीते - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चीताें काे चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनाे अभयारण्य के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी चीते पूरी तरह फिट मिले हैं। ग्वालियर एयरबेस पर चीतों के साथ आए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लाेरी मारकर सहित पूरे दल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की। 
09:33 AM, 17-Sep-2022
चीतों को भारत की सरजमीं पर उतारा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया से उड़ान भरी थी। नामीबिया से भारत लाने के लिए विमान में विशेष माप वाले पिंजरे बनाए गए थे। करीब 11 घंटे की यात्रा करके ये चीते शनिवार सुबह ग्वालियर में उतरे। ग्वालियर से इन्हें विशेष चिनूक हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाने की कवायद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 AM, 17-Sep-2022
प्रधानमंत्री कूनो पहुंचेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए, जहां दो बड़े कार्यक्रम होंगे। एक ऐतिहासिक अवसर पर आज सुबह नामीबिया से आए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। पीएम श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। ग्वालियर एयरबेस पहुंचने के बाद वे कूनो अभायरण्य के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कुछ देर बाद यानी 9:40 बजे एयरवेज पर आएंगे और 9:45 पर कूनो अभायरण्य के लिए रवाना हो जाएंगे।  जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ उनकी अगवानी करने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी पहुंच गए हैं।
08:39 AM, 17-Sep-2022
सिंधिया ने कहा कि देश के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बहुत बड़ी सौगात दी जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बहुत बड़ी सौगात दी जा रही है। विश्व में पहली बार चीतों का विस्थापन हो रहा है। देश की धरती पर ऐसे आविष्कार किए जा रहे हैं जो  विश्व में कही नहीं रहा और ऐसा ही उदाहरण कूनो पालपुर है। कल से पूरे देश भर में चीतों की दहाड़ इस ग्वालियर चंबल अंचल से निकलेगी। यूरोप और एशिया में कोई और जगह नहीं है जहां चीतों की स्थापना हुई है केवल भारत में मध्य प्रदेश के अंदर कूनो में स्थापना होगी। मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर के जंगल, नामीबिया से लाए गए चीतों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने जन्मदिन पर छोड़े जा रहे ये चीते, मध्य प्रदेश के लिए उपहार हैं जो यहां के वन्यजीवन को और समृद्ध करेंगे तथा पर्यटन और समृद्धि के नए द्वार खोलेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने कहा-एक नई गूंज, एक नई दहाड़, एक नई गरज कूनाे पालपुर से हमें सुनाई देगी, इस बार चीताें की, देश में ये एक अनाेखा क्षेत्र हाेगा, अनाेखा स्थान हाेगा।

कूनो नेशनल पार्क में आवाजाही तेज हो गई है। टिकटोली गेट से 18 किलोमीटर अंदर प्रोग्राम होगा। फ्लाइट लेट होने की वजह से यहां ग्वालियर से 10 बजे के बाद चीतों के आने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वन मंत्री विजय शाह कूनो पहुंच चुके हैं। 
08:31 AM, 17-Sep-2022
सीएम शिवराज ने चीतों को वरदान बताया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य़मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश को इससे बड़ी सौगात हो नहीं मिल सकती कि चीते नामीबिया से भारत, भारत में भी मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश में भी कूनो पालपुर आ रहे हैं। भारत में चीते समाप्त हो गए थे। चीता पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक काम हो रहा है। इस सदी की वाइल्डलाइफ की सबसे बड़ी घटना है। इससे मध्य प्रदेश में, बल्कि उस अंचल में टूरिज्म बहुत तेजी से बढ़ेगा। उस क्षेत्र के लिए तो चीता वरदान हो गया। 
08:25 AM, 17-Sep-2022
यह है प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर एयरबेस पर 9:40 पर पहुंचेंगे और 9:45 पर पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर महाराष्ट्र एयरवेज पर हाई सिक्योरिट का इंतजाम किया गया है। एसपीजी सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर कूनो में चीतों को छोड़ेंगे।
  • 9:40 पर सुबह विशेष विमान से ग्वालियर आगमन होगा।
  • 9:45 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे।
  • 10:45 से 11:15 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे।
  • 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से करहाल रवाना होंगे।
  • 11:50 बजे करहाल पहुंचेंगे।
  • 12:00 से 1:00 बजे तक महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • 1:15 बजे तक करहाल से हेलीकॉप्टर से ग्वालियर रवाना होंगे।
  • 2:15 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 2:20 बजे दोपहर को ग्वालियर से रवाना होंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed