MP VidhanSabha Session Live: 'मंत्री कौन होगा ये राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा', शपथ ग्रहण के बाद बोले सीएम
{"_id":"657fc74fcf50f969cc0d8cf4","slug":"mp-vidhansabha-winter-session-live-updates-new-legislatory-to-take-oath-assembly-speaker-will-be-elected-2023-12-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP VidhanSabha Session Live: 'मंत्री कौन होगा ये राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा', शपथ ग्रहण के बाद बोले सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 18 Dec 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:45 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Winter Session Live Updates in Hindi: मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चार दिवसीय पहला सत्र आज से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में नई सरकार के विधायकों को शपथ दिलाई गई। उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए विधायक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
02:44 PM, 18-Dec-2023
कल दिल्ली जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिनांक 19 दिसंबर, प्रातः दिल्ली जायेंगे। दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी से मुलाकात करेंगे
02:23 PM, 18-Dec-2023
भाजपा के संकल्प पत्र से लाडली बहना गायब : उमंग सिंघार
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा चुनाव के परिणाम के बाद सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी मिलकर संदेश देंगे कि मजबूती से आने वाला चुनाव लड़ेंगे। जब 38 विधायक थे तब भी हमने मजबूती से काम किया था, अब 66 हैं। विधायक दल की बैठक पर उमंग ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति बनाएंगे। भाजपा के संकल्प पत्र से लाडली बहना गायब है, किसान युवाओं के मुद्दे उठाएंगे, उस पर विधायक दल की बैठक में रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
01:44 PM, 18-Dec-2023
ये पीढ़ी परिवर्तन का दौर है, इसे सकारात्मक लें : शिवराज सिंह चौहान
विधानसभा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। ये पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है, लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है। मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें। पूर्व सीएम ने आने वाली भूमिका को लेकर कहा कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। हमारा लक्ष्य लोकसभा की 29 सीट जीतना है।
01:17 PM, 18-Dec-2023
16वीं विधानसभा के पहले सत्र में विधायकों के शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों ने मेरे साथ शपथ ग्रहण की है। प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी चले इसके लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जाएगा, ताकि सदन की कार्रवाई बेहतर ढंग से चल सके। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि मध्य प्रदेश में कौन-कौन मंत्री बनेंगे। राष्ट्रीय संगठन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है।
विपक्ष से सहयोग की उम्मीद
मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष अपना सकारात्मक रवैये के साथ विधानसभा की कार्रवाई में सहयोग प्रदान करें और बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।
सभी मंदिरों का निर्माण और विकास होगा
भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जो भी योजनाएं हैं वो मध्य प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगी और आदिवासी क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगी। इसको लेकर डबल इंजन की सरकार लगातार काम करती नजर आएगी। महाकाल लोक से लेकर मैहर तक सभी मंदिरों का निर्माण और उनका विकास किया जाएगा।

12:17 PM, 18-Dec-2023
जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर गायब, आसंदी के पीछे दिखे बाब साहेब
मध्य प्रदेश विधानसभा सदन में अध्यक्ष की आसंदी के पीछे लगी पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई। पहले आसंदी के पीछे महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी।
12:03 PM, 18-Dec-2023
विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तोमर नामांकन दाखिल किया
मध्य प्रदेश 16वीं विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर नामांकन दाखिल किया है। नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने जाएंगे। उन्हें विपक्ष का साथ मिला है। प्रोटेम स्पीकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चयन 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 AM, 18-Dec-2023
प्रोटेम स्पीकर ने शुरू की विधानसभा की कार्यवाही, दिलाई शपथ
प्रोटेम स्पीकर मोहन भार्गव का स्वागत करते सीमए मोहन यादव।।
- फोटो : Amar Ujala Digital
इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गी, चुरहट से विधायक अजय सिंह राहुल भैया, नरसिंहपुर से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा की सदस्यता के रूप में शपथ ली।
11:02 AM, 18-Dec-2023
आदिवासी वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे विक्रांत भूरिया
विक्रांत भूरिया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विक्रांत भूरिया आदिवासी वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे। पहली बार झाबुआ से चुन कर आए है। भूरिया ने कहा कि आदिवासियों के मुद्दों की लड़ाई को सड़क से सदन तक उठाएंगे।
10:59 AM, 18-Dec-2023
कांग्रेस एकजुटता के साथ सदन में उठाएगी मुद्दे : फूल सिंह
विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया जनता ने कहा आज शपथ ग्रहण है तो आज शपथ लेने का ही काम होगा। इसके बाद कांग्रेस एकजुटता के साथ जनता के मुद्दे उठाएगी। कमलनाथ के सत्र में उपस्थित न होने पर उन्होंने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। कमलनाथ देश से बाहर हैं, इस वजह से सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे।

10:27 AM, 18-Dec-2023
कमलनाथ को बाद में अलग से दिलाई जाएगी शपथ
16वीं विधानसभा के पहले सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई बड़े नेता इस सत्र में दिखाई नहीं देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस सत्र में उपस्थित न हो पाने के लिए पहले से ही आवेदन किया हुआ है। विदेश प्रवास के चलते उन्होंने इस सत्र में अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने कमलनाथ का आवेदन स्वीकर भी कर लिया है। इस बार सत्र में मौजूद न रहने के चलते कमलनाथ को बाद में अलग से शपथ दिलाई जाएगी।