फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: चार नवंबर को अमित शाह, आठ नवंबर को मोदी करेंगे ग्वालियर का दौरा, जनसभाएं भी होंगी

Thu, 02 Nov 2023 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 02:24 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर से पोहरी और करेरा क्षेत्र में जाएंगे, उसके बाद लौटकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इंटक मैदान पर आमसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Update Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress BJP Candidate List
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:24 PM, 02-Nov-2023
मुख्यमंत्री नौगांव में करेंगे चुनावी सभा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 7 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार और सभाएं करने वाले हैं। जिनमें छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा में नौगांव में वह 3:15 बजे अपनी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें सीएम देवरी, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, महाराजपुर, गुन्नौर, रैगांव और सतना में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित।
02:11 PM, 02-Nov-2023
PM MODI - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे मोदी!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कई दौरे प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। हालांकि यह सभी दौरे प्रस्तावित हैं। जिनके लिए पीएमओ से स्वीकृति मिलना बाकी है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का 4 नवंबर को रतलाम, 5 नवंबर को सिवनी के लखनादौन, 7 नवंबर को सीधी और सतना, 8 नवंबर को गुना, मुरैना, पथरिया, 9 नवंबर को बड़वानी और नीमच, 13 नवंबर को छतरपुर, 14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ व 15 नवंबर को बैतूल का दौरा संभावित है।
विज्ञापन
01:19 PM, 02-Nov-2023
PM Modi, Amit Shah - फोटो : Social Media
ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे शाह-मोदी
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 नवंबर को एक बार फिर ग्वालियर के दौरे पर आ सकते हैं। वहीं, 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र के ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर से पोहरी और करेरा क्षेत्र में जाएंगे, उसके बाद लौटकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इंटक मैदान पर आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अंचल के चुनिंदा नेताओं से बात करेंगे और रात्रि विश्राम भी ग्वालियर में ही करेंगे। 

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। संभावित रूप से 8 नवंबर को मोदी ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आएंगे। वे चंबल क्षेत्र में आम सभा को  संबोधित करेंगे। फिलहाल आम सभा का स्थान तय नहीं हो पाया है। मुरैना क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की सभी हो सकती है।
 
12:20 PM, 02-Nov-2023
अंतर सिंह दरबार ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। महू के पूर्व विधायक नेता रहे अंतर सिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को सौंप दिया है। उनका मुकाबला भाजपा की उषा ठाकुर और कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला से होगा, जो भाजपा छोड़कर पार्टी में जुड़े हैं।
10:54 AM, 02-Nov-2023
मैहर में देवी दर्शन करने पहुंचे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
सतना के दौरे पर सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सतना जिले के दौरे पर हैं। वे भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। प्रचार से पहले सिंधिया मैहर स्थित मां शारदा देवी की मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा माता की पूजा-अर्चना की। सिंधिया यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
10:26 AM, 02-Nov-2023
निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया
झाबुआ विधानसभा क्रमांक 193 कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी व निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले जेवियर मेडा ने अपना नामांकन फॉर्म वापस लेंगे। 2018 में जेवियर कांग्रेस से टिकिट नहीं मिलने की वजह से नाराज थे, जेवियर ने अपना नामांकन वापस के साथ कांग्रेस के झाबुआ से प्रत्याशी विक्रांत भूरिया को अपना समर्थन देने की बात कही और उन्होंने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 AM, 02-Nov-2023
भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का विवादित बयान
भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा गौर का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मतदाताओं से कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आ गई तो वे नवरात्रि, करवाचौथ और दीवाली जैसे सभी फेस्टिवल नहीं मना पाएंगे। क्योंकि कांग्रेस सनातन विरोधी है सनातन को खत्म करना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौर का ये वीडियो गोविंदपुरा क्षेत्र में रात्रिकालीन चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौर का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस इस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा उम्मीदवार जितनी के लिए झूठ का सहारा ले रहे मतदाताओं में दम फैला रहे हैं उन्हें धर्म के नाम पर डराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी करेगी। 
09:14 AM, 02-Nov-2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी
मध्यप्रदेश के छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक और वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रकाश पांडेय ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी है। इसकी वजह उन्होंने खुले तौर पर खजुराहो सांसद VD शर्मा और वर्तमान BJP प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया है। दरअसल, तीन दिन पहले BJP के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खजुराहो में बैठक कर रूठे नेताओं को मनाने का संकल्प दिया था। इसके बावजूद BJP में इस्तीफों का दौर जारी है।

09:11 AM, 02-Nov-2023

MP Election 2023 Live: चार नवंबर को अमित शाह, आठ नवंबर को मोदी करेंगे ग्वालियर का दौरा, जनसभाएं भी होंगी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना दतिया के दामोदर यादव को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष यादव दतिया से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका था। अब कांग्रेस ने यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यादव के निष्कासन पर पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यादव कांग्रेस की रीति नीति के विरुद्ध काम कर रहे थे। इसीलिए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता खोनी पड़ी है। हालांकि बताया जा रहा है दामोदर ने 21 अक्तूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed