फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: कांग्रेस ने आमला से भी घोषित किया प्रत्याशी, सभी 230 सीटों पर नाम तय

Mon, 23 Oct 2023 09:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 09:28 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: सपा ने पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ को मुरैना के जौरा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने पहले यहां रीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया था। उनको बदल कर धाकड़ को उतारा है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live News Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress Bjp Candidate List Updates
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:24 PM, 23-Oct-2023
कांग्रेस ने आमला सीट से प्रत्याशी तय कर दिया है। यहां से पार्टी ने मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है।  वे आमला के नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस ने 229 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए थे, एक सीट आमला होल्ड पर थी। यहां से निशा बांगरे को टिकट देने की चर्चाएं चल रही थीं। 
02:51 PM, 23-Oct-2023

नागौद विधानसभा सीट पर बगावत के सुर तेज

सतना जिले की नागौद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी बगावत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह को फिर से टिकट दिए जाने से नाराज टिकट के दावेदारों ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात पार्टी कार्यालय का घेराव करने के बाद गगनेंद्र समर्थकों ने रविवार को एक बैठक कर बगावती तेवर दिखाए। गगनेंद्र ने अल्टीमेटम दिया कि इस निर्णय का खामियाजा भाजपा को तीन सीटों पर भुगतना होगा। उधर, ऋषभ सिंह के घर पर भी समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। नागौद सीट से चुनाव लड़ने से पहले खुद ही इनकार करते रहे पूर्व मंत्री और बुजुर्ग विधायक नागेंद्र सिंह को एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में भूचाल आ गया है। पार्टी के इस फैसले से टिकट के लिए दावेदारी करते रहे नेताओं का गुस्सा भड़क उठा है।
विज्ञापन
11:58 AM, 23-Oct-2023

फॉर्म 12D को लेकर भाजपा ने रखी मांग

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मुलाकात कर होम वोटिंग के संबंध में चर्चा की। इसमें बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी मध्यप्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य नेता मोजूद रहे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 11 लाख से अधिक दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता हैं। 

11:15 AM, 23-Oct-2023

विधायक पारस जैन की पोस्ट से मची खलबली

उज्जैन उत्तर क्षेत्र से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट कटने के बाद अब उनका दर्द छलका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेज पर डाली गई एक पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द बयां किया, जिसमें उन्होंने यह लिखा है कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मुझे दोबारा चुनाव लड़ने का मौका नही मिला क्योंकि अवसर सभी को मिलना चाहिए लेकिन उज्जैन उत्तर से 6 बार के  विधायक और एक वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते मुझे एक बार पूछा जाता या मुझे विश्वास में लेकर बताया जाता तो मेरे सम्मान को इतनी ठेस नहीं पहुंचती।

विधायक पारस जैन द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट के बाद उनके हजारों समर्थक इस पोस्ट पर अपने विचार व्यक्त कर उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन इस पोस्ट से कहीं ना कहीं विधायक पारस जैन की उसे पीड़ा को भी जगजाहिर कर दिया है जो कि अचानक टिकट काटे जाने के बाद उनके मन में आई है। 
10:39 AM, 23-Oct-2023

निशा बांगरे के इस्तीफे पर फैसला आज

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार होगा कि नहीं बीते कई दिनों से यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। शासन को निशा के इस्तीफे पर आज (सोमवार) शाम तक फैसला लेना है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि निशा के इस्तीफे की तस्वीर जल्द साफ हो जाएगी। इधर, कोर्ट के आदेश के चलते निशा के इस्तीफे की फाइल मंत्रालय में तेजी से दौड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक पहले निशा का मामला सामान्य प्रशासन विभाग की कार्मिक शाखा में पदस्थ उप सचिव जितेंद्र सिंह चौहान देख रहे थे लेकिन अब उनके स्थान पर ये फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव सुधीर कोचर और एक अन्य उप सचिव बृजेश सक्सेना को सौंप दी गई है। निशा की विभागीय जांच और इस्तीफे के मामले को अब ये दोनों वरिष्ठ अधिकारी देखेंगे। बता दें, निशा के इस्तीफे के इंतजार में कांग्रेस भी है। कांग्रेस ने आमला सीट को होल्ड किया हुआ है। 
10:18 AM, 23-Oct-2023

सपा और कांग्रेस साथ लड़ सकते हैं चुनाव

मध्यप्रदेश में सीटों के मुद्दे पर पैदा हुई कांग्रेस और सपा के बीच रार खत्म होने के आसार बन रहे हैं। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के आपस में बातचीत के बाद इसके स्पष्ट संकेत मिले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रविवार को मध्य प्रदेश के अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीटवार तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के मिलकर चुनाव लड़ने के बाबत आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिन में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 AM, 23-Oct-2023

MP Election 2023 Live: कांग्रेस ने आमला से भी घोषित किया प्रत्याशी, सभी 230 सीटों पर नाम तय

समाजवादी पार्टी ने रविवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें तीन प्रत्याशियों के टिकट बदले है। पार्टी ने पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ को मुरैना के जौरा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने पहले यहां रीना कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया था। उनको बदल कर धाकड़ को उतारा है। महाराजपुर से अजय तिवारी के स्थान पर ईजी पुष्पेन्द्र यादव और  देवतालाब में रामयज्ञ सोंधिया के स्थान पर सीमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा पन्ना से महेंद्र वर्मा, मनगवां में ईजी प्रीति वर्मा, ग्वालियर पूर्व में विनोद गुर्जर, मेहगांव से देवेंद्र सिंह गुर्जर, भोपाल के गोविंदपुरा से डॉ. विवेक परिहार, बंडा से सुनील जैन, गोहद से डॉ. एमएल माहौर, खरगापुर से श्यामरतन उर्फ भक्ति तिवारी और डॉ. बेनी प्रसाद चंसौरिया को छतरपुर से प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed