MP Election 2023 Live: कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को भाजपा ने दिया टिकट, गुना-विदिशा में फंसा पेंच
{"_id":"65349ea032f4e45dc1085943","slug":"mp-election-2023-live-news-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-congress-bjp-candidate-list-updates-2023-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 Live: कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को भाजपा ने दिया टिकट, गुना-विदिशा में फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Oct 2023 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:00 PM IST
खास बातें
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:57 PM, 22-Oct-2023
कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने पांचवी सूची जारी कर रीवा जिले की शेष चार सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सेमरिया विधानसभा सीट से केपी त्रिपाठी, त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी, मनगवां सीट से नरेंद्र प्रजापति और गुढ़ से नागेंद्र सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है, जिसमें त्योंथर से प्रत्याशी बने सिद्धार्थ तिवारी कांग्रेस से बागी होकर हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिनपर पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं, गुढ़ विधानसभा सीट से पुराने प्रत्याशी नागेंद्र सिंह को टिकट सौंपी गई है।02:12 PM, 22-Oct-2023
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी का छलका दर्द
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान का टिकट कटने पर उनकी पत्नी का पत्नी दुर्गेश्वरी देवी का दर्द छलका। दुर्गेश्वरी देवी ने कहा कि मेरे पति ने क्या कमी की थी पार्टी की सेवा करने में जो मुझे आज यह दिन देखना पड़ रहा है। भाजपा ने शनिवार को पांचवी लिस्ट जारी की है, जिसमें बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को प्रत्याशी बनाया है। लिस्ट जारी होने के बाद नंद कुमार चौहान के समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और पार्टी के फैसले का विरोध किया। नंद कुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन बुरहानपुर से दावेदारी पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
02:06 PM, 22-Oct-2023
शिवराज ने कमलनाथ पर फिर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस दशहरे से पहले ही पुतले चल रहे हैं। सीएम ने कह कि हम वादे नहीं, हम काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, वो बता रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी रोज झूठे वादे करते हैं, कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए पहले वचन पत्र का क्या हुआ। कांग्रेसी महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं, मध्यप्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी।01:41 PM, 22-Oct-2023
दमोह से पूर्व विधायक उमा देवी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने हटा विधानसभा से पूर्व विधायक उमादेवी खटीक को पुनः प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान विधायक पीएल तंतवाय का टिकिट काटकर उमादेवी को टिकिट दिया गया है। उमादेवी खटीक विधायक बनने के पहले शिक्षिका थीं और इस्तीफा देकर उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा था। तीसरी बार भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।भाजपा ने शनिवार को अपनी सूची जारी कर दमोह जिले की बची हुई तीन विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें
दमोह से जयंत मलैया, हटा विधानसभा से पूर्व विधायक उमा देवी खटीक और जबेरा से वर्तमान विधायक धर्मेंद्र लोधी को भाजपा ने बनाया अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि इसके पहले पथरिया विधानसभा से लखन पटेल को प्रत्यासी घोषित किया गया था।
01:21 PM, 22-Oct-2023
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकट कटी
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे की टिकिट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं यहां नारेबाजी करते हुए अपने इस्तीफे पार्टी कार्यालय के बाहर सौंपते हुए लखन वर्मा की टिकट रद्द करने की मांग की। रविवार को जैसे ही चौरई विधानसभा क्षेत्र से लखन वर्मा को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, उसके बाद से ही दुबे समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। लगभग 100 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला पंडित रमेश दुबे के निवास से छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय तक पहुंचा, जहां पर पंडित रमेश दुबे के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, और प्रदेश संगठन के नाम अपने इस्तीफे सौंप दिए।11:31 AM, 22-Oct-2023
कांग्रेस ने शहडोल की तीनों विधानसभा के प्रत्याशी किए घोषित
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से रामलखन सिंह के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने रामलखन पर पहली बार विश्वास जतया है। तो वहीं, जिले की सबसे अहम विधानसभा जयसिहंनगर विधानसभा से पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी को उम्मीदवार बनाया है। जैतपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान में जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे को एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है। उमा धुर्वे को इसके पहले भी यहां से उम्मीदवार घोषित किया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवारों ने बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों को लेकर जनता के सामन वोट मांगने जाएंगे, वहीं, कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के उखाड़ फेकने का दावा किया, साथ ही प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 22-Oct-2023
ब्यौहारी से शरद पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा
कांग्रेस के बाद शनिवार को भाजपा ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी गयी। जिसमें जिले की एक मात्र बची हुई ब्यौहारी विधान सभा सीट से एक बार फिर शरद कोल को चुनावी मैदान में उतारा हैं। अब तक इस सीट को लेकर भाजपा मे विचार मंथन चल रहा था। लेकिन कांग्रेस द्वारा यहां से प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा ने भी शनिवार को उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी। जिसमें जिले की शेष बची एक मात्र सीट से एक बार फिर वर्तमान विधायक पर भरोसा जाताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा हैं। हालांकि अब तक इस सीट को लेकर भाजपा में अटकलों का दौर चल रहा था। जिस पर अब पूर्णतः विराम लग गया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी व गोंगपा के दावेदार भी चुनावी रण में भागीदार होंगे।10:38 AM, 22-Oct-2023
पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन 20 नामांकन आए। प्रदेशभर में शनिवार को 17 अभ्यर्थियों ने अपना फार्म जमा किया है। जहां विधानसभा सीट खुरई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दो नामांकन फार्म जमा किए। वहीं चित्रकूट विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने तीन नामांकन भरे। मंत्री भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी सांवेर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव ने महेश्वर और शिव नारायण सिंह ने बांधवगढ़ से फॉर्म भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन ने बासौदा, योगेंद्र सिंह बाबा ने लखनादौन से नामांकन दाखिल किया है। भाजपा और कांग्रेस के अभ्यार्थियों के अलावा समाजवादी पार्टी, अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन जमा किए हैं। पहले दिन भाजपा के 4 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है।09:31 AM, 22-Oct-2023
MP Election 2023 Live: कांग्रेस के बागी सिद्धार्थ तिवारी को भाजपा ने दिया टिकट, गुना-विदिशा में फंसा पेंच
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं।बता दें, भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए।