MP Election Live: शाह ने भरी हुंकार; बोले- MP में तीन परिवार पार्टी चलते हैं, जहां तीन तिगड़ा, वहां काम बिगड़ा
{"_id":"653c9a56318941f68d0d7fa6","slug":"mp-election-2023-live-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-bjp-congress-candidate-list-news-2023-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election Live: शाह ने भरी हुंकार; बोले- MP में तीन परिवार पार्टी चलते हैं, जहां तीन तिगड़ा, वहां काम बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 28 Oct 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:07 PM IST
खास बातें
MP Election 2023: चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश के दौरे में रहेंगे। गृह मंत्री शाह यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जबलपुर पहुंचे गृूहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
06:05 PM, 28-Oct-2023
प्रत्याशियों से लोगों को रूबरू कराते अमित शाह।
- फोटो : social media
तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलते हैं, गांधी परिवार का आदेश, कमलनाथ का निर्देश और चांटा दिग्विजय के गाल पर
मध्य प्रदेश में गांधी परिवार कमलनाथ परिवार और दिग्विजय बंटाधार परिवार ये तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलते हैं और जहां तीन तिगड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है, ये हमारे गुजरात में कहावत है। यहां पर क्या होता है आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और जब गलती होती है तो चांटा बेचारे बंटाधार दिग्विजय के गाल पर ठोक देते हैं।

05:59 PM, 28-Oct-2023
गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : social media
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू
पूरे मध्य प्रदेश में चाहे जिस जिले में जाते हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू होते हैं। मुझे बताओ भाई जिस पार्टी में ही एकता ना हो वह पार्टी मध्य प्रदेश का भला कर सकती है क्या? जोर से बोलिए कर सकती है क्या? जो परिवार के लिए राजनीति में है वह मध्य प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते हैं।

05:49 PM, 28-Oct-2023
9 साल में किए रिकॉर्ड काम
नरेंद्र मोदी जी परिवार के लिए राजनीति नहीं करते वो गरीब कल्याण के लिए राजनीति में हैं और गरीबों के कल्याण की सरकार चला रहे हैं। मित्रों इसीलिए आज 9 साल का रिकॉर्ड देखकर सिर्फ मध्य प्रदेश की बात करता हूं। 9 साल में 93 लाख किसानों को मोदी जी और शिवराज जी ₹12000 प्रतिशत दे रहे हैं और 21000 करोड़ रुपया सीधा किसान के बैंक अकाउंट में डालने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। लगभग 3 करोड़ 70 लाख लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का कोई खर्चा नहीं करना पड़ा है। 80 लाख गरीब परिवारों में शौचालय बनाकर माता और बहनों को सम्मानित करने का काम हमारे नरेंद्र मोदी जी ने किया।

05:42 PM, 28-Oct-2023
आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है
भाइयों बहनों मोदी जी ने चाहे राम मंदिर बनाना हो, चाहे धारा 370 को हटाना हो, चाहे ट्रिपल तलाक को समाप्त करना हो, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और स्ट्राइक करनी हो, चाहे चंद्रमा पर चंद्रयान भेजना हो, चाहे नई पार्लियामेंट बनानी हो और चाहे माता को एक तिहाई रिजर्वेशन देना हो, मोदी जी ने देश का गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है। भारत का गौरव गान हो रहा है।

05:30 PM, 28-Oct-2023
राहुल बाबा मंदिर भी बन गया तिथि भी बता दी, तनकि दर्शन कर आना
कांग्रेस राम मंदिर को लटका रही थी, भटक रही थी, अटका रही थी। 2019 में मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने चुपचाप एक दिन जाकर इसका भूमि पूजन कर दिया और 22 जनवरी को वहां पर रामलाल की स्थापना भी होने वाली है। राहुल बाबा मंदिर भी बन गया तिथि भी बता दी, तनिक दर्शन कर के आ जाना तो आपको भी संतोष हो जाएगा।

05:22 PM, 28-Oct-2023
इस बार मनानी हैं तीन दीपावली
शाह ने अपने संबोधन में वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि जी को नमन करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने श्री राम के चरित्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वाल्मीकि रामायण की रचना की थी। आज वाल्मीकि जयंती के दिन भगवान वाल्मीकि को भी मैं प्रणाम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मित्रों हर साल एक दिवाली होती है। एक होती है ना जरा जोर से बोलो कितनी दिवाली होती हैं। भाई इस बार मध्य प्रदेश में तीन दिवालियां मनानी हैं। एक तो दीपावली आप मनाओगे तो एक दीपावली हो गई दूसरा यहां जब सरकार भाजपा की बनेगी पूरा मध्य प्रदेश दीपावली का त्यौहार मनाने वाला है और तीसरा जब मोदी जी के हाथ से प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला का भगवान श्री राम लाल की स्थापना होगी तब पूरा देश दीपावली मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:50 PM, 28-Oct-2023
कल भोपाल में राजाभोज की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे शाह
अमित शाह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।

04:06 PM, 28-Oct-2023
आज संभागीय बैठकों में लेंगे भाग
जबलपुर पहुंचे अमित शाह ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे।
03:47 PM, 28-Oct-2023
चुनावी रणनीति पर चर्चा
तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री शाह यहां चुनावी रणनीति के तहत पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही टिकट कटने से नाराज नेताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान शाह 10 संभागों की बैठक लेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
03:27 PM, 28-Oct-2023
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के चलते आज शनिवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाह तीन दिनों तक प्रदेश में ही रहेंगे। यहां पर बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है।