फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election Results Live: मध्यप्रदेश में जो सांसद विधानसभा का चुनाव जीते, वो संसद की सदस्यता से देंगे इस्तीफा

Mon, 04 Dec 2023 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Dec 2023 07:34 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 Results News in Hindi: मध्यप्रदेश ने शिवराज सिंह को एक बार फिर से गले लगा लिया। भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले और मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के नायक बनकर उभरे हैं। प्रदेश में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है। 230 में से 160 से अधिक सीटें बीजेपी ने जीती हैं। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर सिमट गई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Election Results 2023 Live Updates Who Is New MP CM BJP vs Congress News in Hindi
एमपी विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:22 PM, 04-Dec-2023
चुनाव जीतने वाले सांसद छोड़ेंगे सांसदी
मध्यप्रदेश में भाजपा ने इस बार सात सांसदों को मैदान में उतारा था। इसमें पांच ने जीत हासिल की है। प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से, नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, रीति पाठक सीधी से, उदय प्रताप गाडरवाड़ा से, राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से जीते हैं। अब खबर है कि जो सांसद विधानसभा का चुनाव जीता है, वो अब संसद की सदस्यता से इस्तीफा सौंपेगे। ये भी जानकारी है कि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक कल शाम 5:30 बजे। पार्टी की आगामी गतिविधियों पर होगी चर्चा।
04:37 PM, 04-Dec-2023
रमेश मेंडोला - फोटो : social media
रमेश मेंदोला की मांग, सीएम बनें कैलाश विजयवर्गीय
प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले रमेश मेंदोला ने कैलाश विजयवर्गीय को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है। प्रदेश में चुनावी समय में ऐसा बयान सामने आना चौंकाने वाला है। रमेश मेंदोला ने कहा कि जनभावनाएं हैं कि कैलाशजी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। लोग कैलाशजी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं। 
विज्ञापन
04:18 PM, 04-Dec-2023
विश्वास सारंग की जीत का जश्न मनाते समर्थक - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वास कैलाश सारंग की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 
नरेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विश्वास कैलाश सारंग की जीत को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सारंग की जीत पर सोमवार को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने करोंद सहित विभिन्न स्थानों पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान ढोल बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मिठा किया। इससे पहले सारंग ने छोला स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में शाष्टांग दंडवत कर आशीर्वाद लिया।
04:07 PM, 04-Dec-2023
प्रहलाद पटेल ने नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब सबकी निगाहें भाजपा के उस सरप्राइज पर हैं, जिसमें सीएम का नाम सामने आएगा। इन बातों को और बल मिलता है, जब बड़े चेहरे वाले नेता दिल्ली पहुंचते हैं। प्रहलाद पटेल दिल्ली में थे। उन्होंने भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वहां खबर है कि कैलाश विजयवर्गीय भी सुबह दिल्ली पहुंचे और नड्डा से मुलाकात की है। 

02:22 PM, 04-Dec-2023
राज्यपाल से मुख्य सचिव ने की मुलाकात
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।
02:21 PM, 04-Dec-2023
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शिवराज सिंह को दी बधाई
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मध्यप्रदेश में भाजपा की एतिहासिक विजय की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:17 PM, 04-Dec-2023

सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद कमलनाथ का बयान
दिल्ली वापस जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं दिल्ली क्यों जाऊंगा। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार की समीक्षा करेगी

 

02:07 PM, 04-Dec-2023
मुख्यमंत्री निवास पहुंचे कमलनाथ
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।
12:52 PM, 04-Dec-2023

भूपेन्द्र सिंह मिले शिवराज सिंह चौहान से
जीत के बाद भूपेंद्र सिंह ने शिवराज सिंह से मुलाकात की। बता दें कि कांग्रेस की प्रत्याशी को 47325 वोट के अंतर से हराया है। यह बहुत बड़ा अंतर है।

12:49 PM, 04-Dec-2023
पति की हार पर छलका पत्नी का दर्द
सीधी की चुरहट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शर्तेंदु तिवारी की हार के बाद पत्नी प्रवीण तिवारी की ने किया पोस्ट। लिखा 'पराजय का दर्द'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed