UP Assembly Live: शंकराचार्य पर नोंकझोंक, विपक्ष बोला- स्नान करने से रोका, सत्ता का जवाब- आपने लाठी से पिटवाया
{"_id":"698d56702bc3d73d9a094c96","slug":"up-vidhan-sabha-live-discussion-on-governor-s-address-budget-session-updates-in-hindi-2026-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Live: शंकराचार्य पर नोंकझोंक, विपक्ष बोला- स्नान करने से रोका, सत्ता का जवाब- आपने लाठी से पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 12 Feb 2026 06:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:18 PM IST
खास बातें
UP Budget Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। राज्यपाल का अभिभाषण सोमवार को हुआ था। अभिभाषण के साथ गुरुवार को सदन में तीन सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएंगी। पढ़िए लाइव अपडेट...
विज्ञापन
यूपी विधान भवन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:13 PM, 12-Feb-2026
विधान परिषद में शंकराचार्य को लेकर जमकर नोकझोंक
विधान परिषद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विपक्ष ने कहा कि शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोका गया जिस पर सत्ता पक्ष ने कहा कि 2015 में सपा सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवाई थी। वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीडीए को लेकर जमकर तीर चले।05:46 PM, 12-Feb-2026
सपा नेता का योगी सरकार पर हमला, कहा- सिर्फ पीडीए समाज के लोगों पर चल रहा बुलडोजर
सपा नेता कमलाकांत राजभर।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
04:05 PM, 12-Feb-2026
भाजपा विधायक बोले, हम मोदी जी में डॉ. आंबेडकर की छवि देखते हैं
भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता
- फोटो : यूपी विधानसभा के यूट्यूब चैनल से
भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम मोदी जी में डॉ. आंबेडकर की छवि देखते हैं। हम मोदी जी में स्वामी विवेकानंद की छवि देखते हैं। योगी के शासनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। आज प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को ड्रेस मिलती है। भवन ठीक कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है जिससे निवेशक यहां पर आने के लिए उत्सुक हैं। कहा कि पहले प्रदेश में निवेशक नहीं आते थे पर कानून व्यवस्था में सुधार होने से प्रदेश में व्यापारी निवेश कर रहे हैं। अब अगर बदमाश व्यापारी और किसान पर आक्रमण करते हैं तो योगी की पुलिस उनको ठांय-ठांय-ठांय... ठस्स कर देती है।
02:34 PM, 12-Feb-2026
विधानसभा में ऊर्जा मंत्री व शिवपाल यादव में तीखी नोकझोंक
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : यूपी विधानसभा के यूट्यूब चैनल से
01:36 PM, 12-Feb-2026
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने किया बर्हिगमन
यूपी विधान परिषद में सपा सदस्यों ने राज्य में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सदन से बर्हिगमन किया। वहीं, सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।12:17 PM, 12-Feb-2026
सपा नेता शिवपाल बोले- जनता को लूटने के लिए लाया गया भारी भरकम बजट
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश का इतना बड़ा बजट लूटने के लिए लाया गया है। सीएम योगी के बाबरी कभी न बनने के बयान पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा वालों के पास लोगों को आपस में लड़ाने के अलावा कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 12-Feb-2026
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा बोलीं, बजट ने किसान, महिला और युवा सभी को निराश किया है
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी सरकार के बजट ने महिला, किसान और युवा सभी को निराश किया है। हम सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे।11:49 AM, 12-Feb-2026
यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में सपा विधायक अनिल प्रधान ने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया और कहा कि विकास कार्यों के नाम पर किसानों की जमीन औने-पौने दामों पर ली जा रही है। किसान कर्ज से और मौसम की अनिश्चितता से परेशान है। वहीं, अन्ना पशु भी उनकी फसल नष्ट कर देते हैं। किसानों को खाद के लिए चार-चार दिन लाइनों में लगना पड़ता है और पुलिस की लाठियां खानी पड़ती हैं। वहीं, डीजल की कीमतें के कारण किसान महंगाई से परेशान हैं।
सपा विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में डीजल की कीमतें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित करीब 20 राज्यों में सबसे कम हैं। यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए सपा सदस्य का ये सवाल निराधार है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने और लागत कम करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के लिए कई और योजनाओें पर भी काम किया जा रहा है जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा के लोग सड़क बनाने की बात तो करते हैं पर क्या सड़क हवा में बनेगी। इसके लिए जमीन ली जाती है और किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है। सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के लोग भूल नहीं सकते हैं कि किस तरह सपा सरकार में अनिल अंबानी के लिए नोएडा, गाजियाबाद में गोलियां चलवाई गई थीं। ये योगी की सरकार है किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है।
सपा विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में डीजल की कीमतें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित करीब 20 राज्यों में सबसे कम हैं। यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए सपा सदस्य का ये सवाल निराधार है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने और लागत कम करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के लिए कई और योजनाओें पर भी काम किया जा रहा है जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा के लोग सड़क बनाने की बात तो करते हैं पर क्या सड़क हवा में बनेगी। इसके लिए जमीन ली जाती है और किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है। सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के लोग भूल नहीं सकते हैं कि किस तरह सपा सरकार में अनिल अंबानी के लिए नोएडा, गाजियाबाद में गोलियां चलवाई गई थीं। ये योगी की सरकार है किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है।
10:42 AM, 12-Feb-2026
सपा पर हमलावर हुए यूपी सरकार के मंत्री राजभर
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि उनका काम तो विरोध करना ही है। अगर विरोध नहीं करेंगे तो चुनाव में वोट कैसे मांगेंगे। वो भी जानते हैं कि सरकार अच्छा काम कर रही है। सपा सरकार में 300 रुपये दिव्यांगों को पेंशन थी अब एक हजार रुपये है। बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में जा रही है। वो सिर्फ विरोध करने के लिए ही विरोध कर रहे हैं।
09:54 AM, 12-Feb-2026
कुछ देर में शुरू होगी सदन की कार्यवाही
बुधवार को प्रदेश सरकार के द्वारा बजट जारी किया गया था। आज विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के द्वारा दिए गए अभिभाषण पर चर्चा होनी है। राज्यपाल का अभिभाषण सोमवार को हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन