UP Budget 2026 Live: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सतीश महाना ने भाजपा विधायक का मोबाइल कराया जमा
{"_id":"698ab853dac7b4ed7e083ad7","slug":"up-vidhan-mandal-budget-session-2026-live-condolence-to-be-held-cm-yogi-akhilesh-yadav-updates-in-hindi-2026-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2026 Live: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सतीश महाना ने भाजपा विधायक का मोबाइल कराया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Feb 2026 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:14 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Vidhan Mandal Budget Session Live Updates in Hindi: यूपी सरकार का बजट सत्र चल रहा है। आज की कार्यवाही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजिल दी गई। इसके बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को सरकार अपना बजट पेश करेगी।
विज्ञापन
सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित
- फोटो : UP Govt YT Channel
लाइव अपडेट
12:13 PM, 10-Feb-2026
मोबाइल का इस्तेमाल करने पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त
सदन के बीच में मोबाइल का इस्तेमाल करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सख्त दिखे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल का मोबाइल जमा करा लिया था।11:37 AM, 10-Feb-2026
सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित
सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
11:35 AM, 10-Feb-2026
सीएम योगी ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
11:14 AM, 10-Feb-2026
दिवंगत सदस्यों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
- फोटो : UP Govt YT Channel
11:06 AM, 10-Feb-2026
विधान परिषद में प्रश्नकाल प्रांरभ
विधान परिषद की कार्यवाही में प्रश्नकाल प्रांरभ हो गया है।10:50 AM, 10-Feb-2026
विपक्ष को गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था- सतीश महाना
बजट सत्र के पहले दिन यानी कल सोमवार को विधानसभा में गवर्नर के भाषण के दौरान विपक्ष के हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी असहमत दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि वे अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन उन्हें गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 10-Feb-2026
हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन यादव
फिरोजाबाद के जसराना विधानसभा से विधायक इंजीनियर सचिन यादव हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। इसमें लिखा था कि- कब बनेगा जसराना बाईपास... पूछती है जनता।10:21 AM, 10-Feb-2026
विपक्ष पर विफरे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा में सहयोग करने का वादा किया था। लेकिन, कल राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया।10:15 AM, 10-Feb-2026
UP Budget 2026 Live: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सतीश महाना ने भाजपा विधायक का मोबाइल कराया जमा
यूपी सरकार का बजट सत्र चल रहा है। आज की कार्यवाही में श्रद्धांजिल सभा का आयोजन होना है। इसके बाद कल यानी बुधवार को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले सोमवार को सदन में आर्थिक समीक्षा पेश हुई।