UP Board Result 2023 : हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, सीतापुर की प्रियांशी पहले स्थान पर
{"_id":"644720be460f776d5e03f6e3","slug":"up-board-10th-12th-result-2023-live-updates-lucknow-check-on-upmsp-edu-in-direct-link-download-marksheet-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023 : हाईस्कूल में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, सीतापुर की प्रियांशी पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:08 AM IST
खास बातें
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
up board 10th topper 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:00 AM, 25-Apr-2023
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह कठिन परिश्रम कर आने वाली परीक्षाओं में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करें। मंत्री ने शिक्षकों को भी उनकी मेहनत के लिए शुभकामनाएं दी।10:34 PM, 24-Apr-2023
राज्यपाल ने बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है और सभी विद्यार्थी आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
05:39 AM, 25-Apr-2023
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई। आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। मां सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।
05:06 AM, 25-Apr-2023
यह पहली बार है यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम परीक्षाएं खत्म होने के महज 67 दिनों बाद ही घोषित कर दिया गया। यह 100 वर्षों में पहली बार हुआ है जब इतनी जल्द परिणाम घोषित किया गया है।
04:32 AM, 25-Apr-2023
यूपी टॉप-10 में गोंडा के चार होनहारों ने बनाया स्थान
गोंडा जिले में हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में दो छात्राओं और एक छात्र ने शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। जबकि इंटरमीडियट की टाप-टेन सूची में एक छात्रा ने स्थान बनाया है। जिले में हाईस्कूल का परिणाम 93.38 फीसदी तो इंटर का परिणाम 72.44 फीसदी रहा।
हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवें स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर के छात्र रचित शुक्ला (97 फीसदी) रहे। रचित ने 600 पूर्णांक में 582 अंक हासिल किया है। नौंवे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल की तृप्ति मिश्रा (96.67 फीसदी) हैं। उन्हें 600 में 580 अंक मिले हैं। इटियाथोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा द्विवेदी (96.5 फीसदी) ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रतिमा ने 600 में 579 अंक अर्जित किये हैं।
इंटरमीडियट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप-10 सूची में एसबीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज परसपुर की छात्रा अवंतिका सिंह (96 फीसदी) ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अवंतिका को 500 पूर्णांक में 480 अंक मिले हैं।

04:10 AM, 25-Apr-2023
बलरामपुर में परीक्षा परिणाम पर खुशी जतातीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
प्रिंसी उपाध्याय बनीं बलरामपुर की टॉपर
हाईस्कूल में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसी उपाध्याय ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आशीष कुमार कसौंधन ने 95.20 प्रतिशत अंको के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 34017 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 20475 तो वहीं इंटरमीडिएट में 13043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार हाईस्कूल में 600 में 574 अंक लाकर प्रिंसी उपाध्याय ने टॉप किया। वहीं 572 अंक पाकर बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आनंद मिश्र ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के पंकज कश्यप, बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अमन गुप्ता व स्कालर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला की शिखा भट्ट ने 568 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र आशीष कुमार कसौंधन ने 500 में 476 अंक पाकर जिला टॉप किया। बलरामपुर माडर्न इंका की अंशिका पांडेय को 471 अंक मिले। वह जिले में दूसरे स्थान पर है। स्कालर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के मोहम्मद अरशल ने 468 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

03:48 AM, 25-Apr-2023
शहान अंसारी, अंशित पटेल और श्रीकांत यादव।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के टॉपर
अवध कॉलेज के छात्र श्रीकांत यादव ने 10वीं की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज के अंशित पटेल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज के शहान अंसारी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

03:31 AM, 25-Apr-2023
बाराबंकी जिले के टॉपर
हाईस्कूल
छठी रैंक अनुष्का पटेल 97.17 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
नौवीं रैंक विवेक रस्तोगी 96.67 पायनियर मांटेसरी स्कूल सत्यप्रेमी नगर
नौवीं रैंक आकृति मिश्रा 96.67 बीआरजीपी इंटर कालेज बरैया सूरतगंज
10वीं रैंक नैंसी मिश्रा 96.50 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
10वीं रैंक स्वर्णिमा वर्मा 96.50 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग

03:25 AM, 25-Apr-2023
बाराबंकी जिले के टॉपर
इंटरमीडिएट
पांचवी रैंक शिवम पटेल 96.60 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक साक्षी दीक्षित 96.40 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी
छठी रैंक स्वीकार्य वर्मा 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक तुषार भट्ट 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
छठी रैंक विवेक कुमार 96.40 साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग
नौवी रैंक लकी शुक्ला 95.80 पीबीवी मंदिर जीआईसी रामनगर
नौवीं रैंक सौम्या वर्मा 95.80 शिवराम सिंह इंटर कालेज जैदपुर रोड
10वीं रैंक सचिन गुप्ता आरएसवाई एसआईसी डीआर एसएस वाई एन मलिनपुर रामसनेहीघाट
03:08 AM, 25-Apr-2023
हाईस्कूल में अश्वनी तो इंटरमीडिएट में अर्चिता ने किया जिला टॉप
बहराइच जिले में हाईस्कूल में सराय मेहराबाद के डॉ. आरएमएलबीएसएस स्कूल के अवश्नी कुमार वर्मा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में बाल शिक्षा निकेतन की अर्चिता यज्ञसैनी ने 95.60 प्रतिशत अंको के साथ जिले में शीर्ष पर रही। जिला टॉप करने पर दोनो मेधावियों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।