सिपाही भर्ती परीक्षा: ड्यूटी से गायब मिले 136 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने वेतन काटने का आदेश जारी किया
{"_id":"66c9530551776ee3b20edbf6","slug":"second-day-update-of-sipahi-bharti-exam-uttar-pradesh-2024-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: ड्यूटी से गायब मिले 136 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने वेतन काटने का आदेश जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Aug 2024 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:19 PM IST
खास बातें
Sipahi Bharti Exam 2024: आज सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह ही अभ्यर्थियों की कतार लग गई है। इसके साथ ही प्रवेश भी शुरू हो गया है। परीक्षा पांच दिनों में पूरी होगी। इसके लिए 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। यूपी डीजीपी खुद परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अंदर जाते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:16 PM, 24-Aug-2024
136 शिक्षक मिले अनुपस्थित, काटा जाएगा वेतन
यूपी सिपाही भर्ती की परीक्षा से 136 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उनका वेतन काटा जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।12:08 PM, 24-Aug-2024
गोंडा: पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 1387 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
गोंडा शहर के 13 केंद्रों पर दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। दूसरे दिन की प्रथम पाली में 5232 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था जिसमें में 3845 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1387 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अनुपस्थिति कम है। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश केंद्रों में हुआ और 9.30 बजे तक प्रवेश द्वार बंद हो गए।
विज्ञापन
11:33 AM, 24-Aug-2024
यूपी डीजीपी बोले, शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षाएं
यूपी डीजीपी ने लखनऊ में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि आज परीक्षा का दूसरा दिन है। सुचारुरूप से परीक्षा हो रही है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है। सभी व्यवस्थाएं ठीक तरीके से चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि कल अनुचित साधनों का प्रयोग करत हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम लगातार नजर रख रही है। सभी केंद्रों पर लोकल पुलिस और अधिकारी तैनात हैं। एक-एक अभ्यर्थी को चेक किया जा रहा है। 10 पालियों में परीक्षा हो रही है जोकि पांच दिन चलेगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि कल अनुचित साधनों का प्रयोग करत हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम लगातार नजर रख रही है। सभी केंद्रों पर लोकल पुलिस और अधिकारी तैनात हैं। एक-एक अभ्यर्थी को चेक किया जा रहा है। 10 पालियों में परीक्षा हो रही है जोकि पांच दिन चलेगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं हो रही हैं।
10:42 AM, 24-Aug-2024
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाइव फीड की मॉनिटरिंग देखी
कंट्रोल रूम में लाइव फीड की मॉनिटरिंग करते जिलाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
10:06 AM, 24-Aug-2024
अब से कुछ ही देर में निरीक्षण करेंगे यूपी डीजीपी
दूसरे दिन सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।प्रशासन लगातार सक्रिय है। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार अब से कुछ ही देर में लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
09:52 AM, 24-Aug-2024
बहराइच: सभी केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 AM, 24-Aug-2024
लखनऊ: शहर में बनाए गए 81 केंद्र, 1871 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
- फोटो : amar ujala
पहले दिन 21470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों के लिए कुल 78,144 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
09:08 AM, 24-Aug-2024
गोंडा: दूसरे दिन केंद्रों पर चेकिंग जारी
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
09:05 AM, 24-Aug-2024
सुल्तानपुर: बारिश के कारण परेशान हुए अभ्यर्थी
सुल्तानपुर में केंद्र के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : amar ujala
08:59 AM, 24-Aug-2024
32 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
शुक्रवार से शुरू हुई लिखित परीक्षा में पहले ही करीब 32 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन